ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जानलेवा हो गई बिहार के गर्मी, पटना समेत इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

UB India News by UB India News
June 19, 2024
in TAZA KHABR, पटना
0
बिहार में आज हीट वेव का अलर्ट, कई जिलों में पारा 40 के पार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

“अब तो हद हो गई…” मौसम की मार झेल रहे बिहार के लोगों का यही कहना है. जून का महीना बिहार के लिए बेहद कष्टदायक रहा. मौसम का विकराल रुप देख हर कोई परेशान है.
इस वर्ष अप्रैल महीने से गर्मी का जो कहर बरसना शुरू हुआ, उसका सिलसिला लगातार जारी है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल से 16 जून के बीच प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में गर्मी और लू की चपेट में आने के बाद चिकित्सा के लिए करीब दो हजार लोग विभिन्न अस्पतालों में पहुंचे.

सरकारी आंकड़ों की माने तो राज्य में लू के प्रकोप से अब तक 45 लोगों की जान जा चुकी है. इस आंकड़ें में रोज बढ़ोतरी हो रही है. झुलसा देने वाली इस गर्मी से फिलहाल कोई राहत नहीं है. आज भी राजधानी पटना सहित बिहार के 09 जिलों में रेड अलर्ट, 08 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जबकि शेष सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कमल सिंह गुप्ता ने बताया कि जबतक मॉनसून की बारिश शुरु नहीं होगी, गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है. बिहार में मॉनसून की एंट्री 20 जून के आस पास होने वाली है.

अपने जिले का हाल जानिए
आज यानी 18 जून को बिहार की राजधानी पटना, भोजपुर, बक्सर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद,r, अरवल और जहानाबाद में भयंकर लू चलने की संभावना है. तापमान भी 45°C के आस पास रहने की संभावना है. इस वजह से आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है.

सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, नालंदा, नवादा और शेखपुरा में भीषण लू चलने की प्रबल संभावना है. इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 40°C से 42°C के बीच रहने की संभावना है.

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मुज़फ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई, खगड़िया में लू चलने की संभावना है. तापमान 40°C से अधिक रहेगा जबकि हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे रहेगी. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी है.

उधर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. आसमान में आंशिक बादल दिख सकते हैं साथ ही आंधी भी चलेगी जिसकी 30 से 40किमी प्रति घंटे रहेगी.

कैसा रहा 17 जून
17 जून बिहार के लिए गर्म ही रहा. कुल 17 जिलों में लू जबकि 18 जिलों का अधिकतम तापमान 40°C से अधिक दर्ज किया गया. इस दौरान पटना, जमुई, और मुंगेर में लू जबकि गया, छपरा, डेहरी, शेखपुरा, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, औरंगाबाद, नवादा, राजगीर, अरवल, जिरादेई और विक्रमगंज में भीषण लू दर्ज किया गया.

टॉप 5 गर्म जिले

17 जून को बिहार का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.9°C औरंगाबाद में रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा बक्सर में 46.6°C, डेहरी और अरवल में 46.4°C, भोजपुर में 46.2°C,
दर्ज किया गया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

Next Post
संसद का सदन उस तानाशाही से नहीं चला पाएंगे, जैसे पहले चलाया जाता था…………..

संसद का सदन उस तानाशाही से नहीं चला पाएंगे, जैसे पहले चलाया जाता था..............

पाक की सरजमीं पर भारत के एक और दुश्मन का अंत, चुपके से मारा गया आमिर हमजा

पाक की सरजमीं पर भारत के एक और दुश्मन का अंत, चुपके से मारा गया आमिर हमजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend