ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रेल मंत्रालय नहीं मिलने से JDU नाराज?

UB India News by UB India News
June 12, 2024
in पटना, बिहार
0
रेल मंत्रालय नहीं मिलने से JDU नाराज?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने के बाद बिहार से आठ सांसदों को मंत्री बनाया गया है. 4 को कैबिनेट में जगह मिली है जबकि चार राज्य मंत्री बनाए गए हैं. विभागों का भी बंटवारा हो गया है. बिहार के मंत्रियों को जो भी विभाग दिए गए हैं उसको लेकर आरजेडी हमलावर है कि झुनझुना थमा दिया गया है. ऐसे में सवाल है कि जो भी मंत्रालय मिले हैं क्या उससे जेडीयू नाराज है? मंगलवार (11 जून) को नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी के नेता और मंत्री मदन सहनी (Madan Sahani) ने बड़ा बयान दिया.

बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने कहा कि केंद्र में जेडीयू को जो विभाग मिले हैं उससे हम लोग संतुष्ट हैं. कोई नाराजगी नहीं. जो मंत्रालय ललन सिंह, रामनाथ ठाकुर को मिला है उसमें पूरे देश के लिए काम करने के लिए बहुत संभावनाएं हैं. बिहार सहित देश में काम होंगे. तेजी से विकास होगा. जो विभाग जेडीयू को मिले हैं उसमें बहुत स्कोप है. जनता के लिए काम किया जाएगा.

RELATED POSTS

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

रेल मंत्रालय पर मदन सहनी ने क्या कहा?

मदन सहनी ने कहा कि रेलवे मंत्रालय की चर्चा जेडीयू को मिलने की इसलिए हो रही थी क्योंकि यह मंत्रालय बिहार को मिलता रहा है. नीतीश कुमार, लालू यादव, रामविलास के पास यह था. कहा कि जिसको भी रेल विभाग मिला उसमें ऐसा थोड़ी है कि वह सिर्फ रेल का काम अपने घर के आसपास करेगा. पूरे देश में काम होगा. रेलवे, कृषि, ऊर्जा मिले ऐसी हम लोगों की कोई इच्छा नहीं थी. इच्छाएं अनंत होती हैं. मदन सहनी ने कहा कि जेडीयू से एक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और एक राज्य मंत्री बनाए गए हैं. आगे और बनाए जाएंगे या नहीं यह नीतीश तय करेंगे.

बता दें कि तेजस्वी यादव ने बीते सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री का है कि किसे कौन सा विभाग दिया जाता है. काम किसी भी विभाग में होना चाहिए, लेकिन जिस बिहार की वजह से आप प्रधानमंत्री बने हैं, आपने झुनझुना थमा दिया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

by UB India News
July 11, 2026
0

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का 'पेपर बम' फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी...

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी बनाए गए नीरज कुमार सिन्‍हा  नामांकन से पहले एक्‍शन...

Next Post
एक साल में गिरेगी NDA सरकार: सुधाकर सिंह

एक साल में गिरेगी NDA सरकार: सुधाकर सिंह

सम्राट चौधरी को मिली बिहार बीजेपी की कमान

सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बीजेपी को न केवल 5 सीटों का नुकसान हुआ बल्कि वोट शेयर 5.5% गिरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend