ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सपाट खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उतार-चढ़ाव , सेंसेक्स 76,700 के करीब

UB India News by UB India News
June 12, 2024
in खास खबर, शेयर बाज़ार
0
शेयर बाजार में उत्साह बरकरार, ओपनिंग हुई मजबूत, सेंसेक्स में 290 अंकों की तेजी निफ्टी 19300 के पार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शेयर बाजार में मंगलवार को भी जोश नहीं देखने को मिला। बाजार ने अपनी शुरुआत लाल निशान में की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का इंडेक्स सेंसेक्स आज सुबह मार्केट खुलने पर 24.99 अंक की मामूली तेजी के साथ 76515.07 के लेवल पर खुला। लेकिन अगले ही पल यह लाल निशान में चला गया। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) निफ्टी भी सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर 24.55 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 23283.75 के लेवल पर खुला, लेकिन अगले ही पल निगेटिव दायरे में चला गया। बाजार में काफी उतार-चढ़ाव जारी है। साथ ही, निफ्टी बैंक भी 18,3 अंकों की गिरावट के साथ खुला।

घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को दबाव के साथ कारोबार की शुरुआत हुई. सेंसेक्स-निफ्टी हल्की गिरावट लेकर खुले. बैंक निफ्टी 200 अंकों के आसपास गिरा था. हालांकि, इसके बाद बाजार में रिकवरी दिखाई दे रही थी. सेंसेक्स 370 अंक चढ़ा था. निफ्टी बैंक 350 अंकों की रिकवरी दिखा रहा था. वहीं निफ्टी भी 100 अंकों से ज्यादा की बढ़त पर था.

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

कारोबार की शुरुआत में बैंकिंग शेयरों में दबाव दिखाई दिया था. ONGC, IRCTC, BEL जैसे शेयर तेजी दर्ज कर रहे थे. सेंसेक्स 80 अंकों के आसपास गिरकर 76,400 के ऊपर खुला. निफ्टी 15 अंकों के करीब गिरकर 23,245 के आसपास खुला और बैंक निफ्टी 200 अंकों के करीब नुकसान पर 49,800 के ऊपर खुला.

लाभ और नुकसान में रहे ये शेयर

निफ्टी पर ओएनजीसी, एनटीपीसी, अपोलो हॉस्पिटल्स, नेस्ले और कोल इंडिया प्रमुख लाभ में रहे, जबकि एशियन पेंट्स, श्रीराम फाइनेंस, बीपीसीएल, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा मोटर्स 11 जून को निफ्टी 50 में प्रमुख पिछड़े हुए थे। एनएसई ने 11 जून 2024 को एफएंडओ में बलरामपुर चीनी मिल्स, सेल, इंडिया सीमेंट और जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज को शामिल किया है। एनएसई पर उपलब्ध अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 10 जून 2024 को 2,572 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,764 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्री-ओपनिंग में हरे निशान में था बाजार

प्री-ओपन के समय मंगलवार को भारतीय बेंचमार्क सूचकांक हरे निशान में थे, क्योंकि वैश्विक संकेतों ने बाजार की धारणा को प्रभावित किया। तब सेंसेक्स 191.22 अंक या 0.25% बढ़कर 76,681.30 पर और निफ्टी 24.55 अंक या 0.11% बढ़कर 23,283.75 पर था। बीते सत्र में बाजार गिरावट पर बंद हुआ था।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स बीते सोमवार को 203 अंक की गिरावट के साथ 76,490 पर बंद हुआ था। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी 30 अंक की गिरावट के साथ 23,259 पर बंद हुआ था। बीते सत्र में बाजार ने भारी उतार-चढ़ाव देखा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

Next Post
NEET UG 2024 परीक्षा रद्द करने और काउंसलिंग पर रोक लगाने से SC का इनकार

NEET UG 2024 परीक्षा रद्द करने और काउंसलिंग पर रोक लगाने से SC का इनकार

राहुल गांधी आज दे सकते हैं रायबरेली सीट रखने का संकेत, सियासी गलियारों में चर्चाओं में आया यह दौरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend