ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

टी-20 वर्ल्ड कप की हुई कमाल की शुरुआत, USA ने कनाडा को चटाई धूल

UB India News by UB India News
June 3, 2024
in क्रिकेट, खास खबर
0
टी-20 वर्ल्ड कप की हुई कमाल की शुरुआत, USA ने कनाडा को चटाई धूल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

 टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज हो चुका है. टूर्नामेंट का पहला मैच अमेरिका और कनाडा के बीच डलास में खेला गया, जिसे USA ने 7 विकेट से जीतकर अपने नाम कर लिया है. टी-20 वर्ल्ड कप का धमाकेदार आगाज हुआ है. इस मैच की बात करें, तो यूएसए ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जहां, पहले बल्लेबाजी करने उतरी कनाडा की टीम ने 195 रनों का लक्ष्य तय किया. जवाब में USA ने 3 विकेट गंवाकर 14 गेंदें रहते हुए लक्ष्य को हासिल कर लिया और 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली.

USA ने जीत के साथ की टूर्नामेंट की शुरुआत

RELATED POSTS

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में मेजबान USA की टीम ने विजयी शुरुआत की है. यूनाइटेड स्टेट की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, क्योंकि पहले ही ओवर में ओपनर स्टीवन टेलर बिना खाता खोले जीरो पर ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद मोनाक पटेल 16 रन पर पवेलियन लौटे. लेकिन, फिर एंड्रीस गौस और अरोन जोन्स के बीच शतकीय साझेदारी हुई, जिसने इस मैच को पूरी तरह से USA की तरफ झुका दिया. हालांकि, तभी गॉस 46 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए. उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 3 छक्के लगाए.

एरोन जोन्स 40 गेंदों पर 94 रन की नाबाद धुआंधार पारी खेलकर पवेलियन लौटे. उन्होंने पारी में 4 चौके और 10 छक्के लगाए. इस तरह USA ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया है.

कनाडा ने दिया 195 रनों का लक्ष्य

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कनाडा की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी की औ 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 194 रन बोर्ड पर लगाए. कनाडा के लिए नवनीत धालीवाल ने 61(44) रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. ये कनाडाई टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली. उनके अलावा निकोलस कीर्तन ने भी अर्धशतक लगाया और अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. उनके अलावा, एरोन जॉनसन 23, श्रेयस मोव्या 32, दिलप्रीत सिंह 11, पारगत सिंह ने 5 रन बनाए. इस तरह पूरी टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए.

ND vs BAN Warm Up Match : न्यूयॉर्क में भारतीय गेंदबाजों का धमाल, वॉर्मअप मैच में बांग्लादेश को 60 रनों से हराया

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के वॉर्मअप मैच में भारत ने बांग्लादेश को 62 रनों से हराया. जी करते हुए भारत ने 5 विकेट गंवाकर 182 रन बनाए थे. जवाब में बांग्लादेश की टीम 8 विकेट पर 121 रन ही बना सकी. बांग्लादेश के लिए महमूदुल्लाह सबसे ज्यादा 40 रन बनाए. जबकि शाकिब अल हसन ने 28 रनों का योगदान दिया. भारत के लिए अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट चटकाए. जबकि अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और हार्दिक पांड्या को 1-1 सफलता मिली.

183 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही. सौम्य सरकार बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके बाद लिट्टन दास 6 रन बनाकर चलते बने. फिर नाजमुल हुसैन शांतो भी बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके बाद तौहीद हृदॉय 14 गेंद पर 13 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने. इसके बाद तनजीद हसन 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उन्हें हार्दिक पांड्या ने चलता किया. इसके बाद शाकिब अल हसन 28 रन बनाकर बुमराह का शिकार बने. फिर महमूदुल्लाह 40 रनों की पारी खेलकर रिटायर्ड आउट हो गए और पूरी टीम 20 ओवर में 122 रन ही बना सकी.

ऐसी रही भारत की बल्लेबाजी

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 5 विकेट गंवाकर 182 रन बनाए हैं. बांग्लादेश को जीतने के लिए 183 रन बनाने होंगे. टीम इंडिया के लिए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 53 रनों की पारी खेली और रिटायर्ड आउट हो गए. जबकि हार्दिक 40 रन बनाकर नाबाद रहे. बांग्लादेश के लिए महेदी हसन, शोरफुल इस्लाम, तनवीर इस्लाम और महमूदुल्लाह को एक-एक सफलता मिली.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

by UB India News
July 6, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद भले ही खाड़ी क्षेत्र में शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है....

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

by UB India News
July 6, 2026
0

ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मुख्य अंतिम यात्रा आज यानी सोमवार, 6 जुलाई को शुरू हो गई,...

Next Post
नाटो का एशिया-प्रशांत संस्करण बनाने की कोशिश कर रहा अमेरिका !

नाटो का एशिया-प्रशांत संस्करण बनाने की कोशिश कर रहा अमेरिका !

4 राज्यों के विधानसभा चुनाव का पोल ऑफ पोल्स,  अरुणाचल , आंध्र में भाजपा गठबंधन की सरकार …..

4 राज्यों के विधानसभा चुनाव का पोल ऑफ पोल्स, अरुणाचल , आंध्र में भाजपा गठबंधन की सरकार .....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend