ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गृह मंत्री अमित शाह के बयान से बदल रहा है काराकाट का समीकरण !

UB India News by UB India News
May 28, 2024
in पटना, बिहार
0
गृह मंत्री अमित शाह के बयान से बदल रहा है काराकाट का समीकरण !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव के आखिर चरण में बिहार की काराकाट लोकसभा सीट पर चुनाव होने वाला है. इस बार बिहार का काराकाट सीट काफी हॉट लोकसभा सीट बना हुआ है. इस सीट पर भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सुपर स्टार पवन सिंह भी निर्दलीय चुनावी मैदान में है. वहीं एनडीए की ओर से उपेंद्र कुशवाहा एक बार फिर से ताल ठोक रहे हैं. जबकि महागठबंधन से सीपीआईएम के उम्मीदवार राजाराम सिंह (कुशवाहा) चुनावी मैदान में है. वहीं काराकाट चुनाव से पहले रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उपेन्द्र कुशवाहा के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए बड़ा इशारा किया है. अब उनकी बातों के कई राजनीतिक मतलब निकाले जा रहे हैं.

दरअसल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक रैली को संबोधित करते हुए उपेन्द्र कुशवाह को लेकर कहा कि काराकाट से  उपेंद्र कुशवाहा को जीत दिलवाइए, इनको बड़ा आदमी बनाना मेरा काम है. अमित शाह ने इसके साथ ये भी कहा कि काराकाट को माले वालों से बचाना है तो एक ही विकल्प है. एनडीए के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा. जाहिर है अमित शाह का इशारा साफ था कि उपेन्द्र कुशवाहा अगर चुनाव जीतते है और केंद्र में एनडीए की सरकार बनती है तो उपेन्द्र कुशवाह को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलने वाली है.

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

अमित शाह के इस बयान से माना जा रहा है कि वह मतदाताओं को साफ-साफ संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि वहां के लोग वो सिर्फ एक सांसद नहीं चुनने वाले है बल्कि एक केंद्रीय मंत्री को चुनने के लिए वोट करने वाले हैं. अमित शाह के इस बयान से साफ है कि निर्दलीय पवन सिंह को लेकर जो काराकाट में एक जाति विशेष में उत्साह की बात जो आ रही है उससे उपेन्द्र कुशवाह का नुकसान हो रहा है. यह उस वोटर को मैसेज देने की कवायद मानी जा रही है जो एनडीए के वोटर माने जाते हैं.

वहीं इस बारे में बिहार के पत्रकार कहते हैं कि काराकाट में मुकाबला त्रिकोणीय है. यहां जातीय गणित ऐसा है जिससे काराकाट की लड़ाई और उलझ गयी है. उपेन्द्र कुशवाहा के सामने माले उम्मीदवार के तौर पर जो खड़ा है राजा राम सिंह वो भी कुशवाहा जाति से ही आते है जो उपेन्द्र कुशवाह के कोर वोटर पर निशाना साधे हुए हैं. वहीं दूसरी तरफ पवन सिंह राजपूत जाति से आते हैं जो एनडीए के कोर वोटर माने जाते हैं. इसी को तोड़ने के लिए और उपेन्द्र कुशवाह के जीत को आसान बनाने के लिए अमित शाह के इस बयान का अर्थ निकाला जा सकता है कि उपेन्द्र कुशवाहा को जाति के चश्मे से ना देखे बल्कि एक केंद्रीय मंत्री के तौर पर देखे और वोट करें.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
पटना साहिब से मोदी के नाम पर उतरेंगे रविशंकर प्रसाद पार !

पटना साहिब से मोदी के नाम पर उतरेंगे रविशंकर प्रसाद पार !

अंतिम चरण में राहुल गांधी के बिहार दौरे पर भाजपा ने कसा तंज

अंतिम चरण में राहुल गांधी के बिहार दौरे पर भाजपा ने कसा तंज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend