ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजस्थान के 19 शहरों में पारा 45° पार, बाड़मेर 48° के साथ देश में सबसे गर्म , बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट

UB India News by UB India News
May 24, 2024
in खास खबर, पटना, स्वास्थ
0
सूरज उगल रहा है आग, मई में ही हुआ जीना मुहाल, 40 के पार पहुंचा पारा ,बिहार के मौसम में बदलाव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में चार दिन के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र में भी लू का अलर्ट है। बुधवार को ​​देश में सबसे गर्म शहर राजस्थान का ​बाड़मेर रहा। यहां अधिकतम तापमान 48 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

राजस्थान में आने वाले दिनों में तापमान 50 डिग्री तक पहुंच सकता है। राज्य के 19 शहरों में बुधवार को तापमान 45 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया था। वहीं गर्मी से राजस्थान के बालोतरा जिले की निर्माणाधीन रिफाइनरी में काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई।

RELATED POSTS

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

बुधवार को कश्मीर में भी सीजन की पहली हीटवेव चली थी। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश छोड़कर हीटवेव के अलर्ट वाले राज्यों के 50 से ज्यादा शहरों में लगातार आठवें दिन तापमान 43 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने कहा है कि राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में आने वाले 5 दिनों तक तापमान 44 डिग्री के पार ही बना रहेगा। वहीं, पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना में तापमान 40 से 44 डिग्री के बीच रहेगा।

उधर, दक्षिण भारत के राज्यों में गर्मी से राहत देखने को मिल रही है। यहां बारिश का दौर चल रहा है। केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में भी आज बारिश का अलर्ट है।

गोवा में बिजली गिरने से 6 फ्लाइट्स डायवर्ट
गोवा में बुधवार को बिजली गिरने के कारण मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की रनवे की लाइट खराब हो गई। इससे 6 फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा।

एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने कहा- बुधवार शाम करीब 5 बजे बिजली गिरी थी। रनवे की लाइट्स 8 बजे तक ठीक कर ली गईं। ऐसी प्राकृतिक आपदा हमारे कंट्रोल में नहीं रहतीं। पैसेंजर्स को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।

अगले 3 दिन का मौसम का अनुमान

24 मई: UP राजस्थान में रात में तेज गर्मी का अनुमान, 6 राज्यों में बारिश होगी

  • उत्तर प्रदेश और राजस्थान में रात में तेज गर्मी का अनुमान है। दिल्ली और पंजाब में हीटवेव चलेगी।
  • केरल और पश्चिम बंगाल में समुद्री तटों के आसपास के शहरों में 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
  • पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अंडमान और निकोबार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और लक्षद्वीप में भारी बारिश होगी।

25 मई: जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हीटवेव की संभावना

  • राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गंभीर लू चलने की संभावना है।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हीटवेव की स्थिति रहेगी।

26 मई: नॉर्थ-ईस्ट में तेज बारिश होगी, 7 राज्यों में हीटवेव चलेगी

  • अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में तेज बारिश होगी।
  • राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र में हीटवेव चलेगी।

प्री-मानसून बारिश 55 फीसदी कम
IMD के मुताबिक प्रदेश में बीते सप्ताह, यानी 9 मई से 15 मई के बीच में औसत बारिश के मुकाबले 55 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई। औसतन अभी तक 3.9 मिलीमीटर बारिश हो जाती है, लेकिन अभी तक प्रदेश में सिर्फ 1.8 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज की गई है। हालांकि, मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मानसून में इस बार अच्छी बारिश के संकेत हैं।

बिहार: 3 जिलों में बारिश, पटना में बदला मौसम; पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट

गोपालगंज, नालंदा, बेगूसराय समेत बिहार के कई जिलों में सुबह से बारिश हो रही है। पटना में भी मौसम बदला हुआ है। बादल छाए हैं। ठंडी हवा चल रही है। मौसम विभाग ने बिहार में गुरुवार को बारिश और तेज हवा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वहां से आने वाली नमी युक्त पुरवा हवा की वजह से प्रदेश में ऐसा मौसम बना हुआ है।

इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, भागलपुर और बांका में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

गोपालगंज में सुबह 1 घंटे तक बारिश हुई।
गोपालगंज में सुबह 1 घंटे तक बारिश हुई।

पटना में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार को पटना में बादलों के आवाजाही जारी रहेगा, हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। वहीं उत्तर बिहार में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं दक्षिण बिहार में इसका छिटपुट असर दिख सकता है।

नालंदा में सुबह से बारिश हो रही है।
नालंदा में सुबह से बारिश हो रही है।
बेगूसराय में भी बारिश हो रही है।
बेगूसराय में भी बारिश हो रही है।
भोजपुर में आसमान में बादल छाए हुए हैं।
भोजपुर में आसमान में बादल छाए हुए हैं।

कहां कितनी हुई बारिश

24 घंटे के अंदर पूर्णिया में सर्वाधिक 96.4 एमएम बारिश हुई है। इसके अलावा बांका के बौसी में 88.2 एमएम, कटिहार के बरारी में 83.2 एमएम, लखीसराय के हलसी में 42.2 एमएम, भागलपुर के सबौर में 36.2 एमएम, भागलपुर में 33.3 एमएम, लखीसराय में 33.2 एमएम बारिश हुई।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

by UB India News
July 30, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल मामले में आज यानी गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट...

अदालतों के सामने क्यों खड़ा हुआ बड़ा संवैधानिक सवाल?

अदालतों के सामने क्यों खड़ा हुआ बड़ा संवैधानिक सवाल?

by UB India News
July 30, 2026
0

भारत में डिजिटल कम्युनिकेशन तेजी से सार्वजनिक बातचीत और चर्चाओं को आकार दे रहा है। हाल के वर्षों में, प्राइवेट...

Next Post
ईरानी राष्ट्रपति रईसी का अंतिम संस्कार , उपराष्ट्रपति धनखड़ समेत 68 देशों के नेता मौजूद

ईरानी राष्ट्रपति रईसी का अंतिम संस्कार , उपराष्ट्रपति धनखड़ समेत 68 देशों के नेता मौजूद

ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार, सेंसेक्स ने 75,407 और निफ्टी ने 22,959 का लेवल छुआ

ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार, सेंसेक्स ने 75,407 और निफ्टी ने 22,959 का लेवल छुआ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend