ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या गूगल की बादशाहत पर खतरा मंडराने वाला है !

UB India News by UB India News
May 13, 2024
in खास खबर, टेक्नोलॉजी
0
क्या गूगल की बादशाहत पर खतरा मंडराने वाला है !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला सर्च इंजन है गूगल। पिछले तीन दशक से गूगल सर्च में कई बदलाव देखने को मिले और यह लोगों के बीच और लोकप्रिय होता रहा। हालांकि, अब गूगल की बादशाहत पर खतरा मंडराने लगा है। ChatGPT के आने के बाद से यूजर्स के बीच AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस काफी पसंद किया जा रहा है। जेनरेटिव एआई टूल बनाने वाली कंपनी OpenAI अब AI सर्च इंजन लॉन्च करने जा रही है, जिसका असर गूगल सर्च पर पड़ सकता है।

जल्द होगा लॉन्च

Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, OpenAI अपने इस सर्च इंजन को 14 मई यानी कल आयोजित होने वाले Google I/O से पहले लॉन्च कर सकता है। हालांकि, अभी कंपनी की तरफ से इसे लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है। ChatGPT बनाने वाली कंपनी का यह सर्च इंजन बिना किसी एडिशनल टूल के डायरेक्ट वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ChatGPT का यह AI सर्च इंजन इंटरनेट पर मौजूद जानकारियां फटाफट उपलब्ध कराएगा, जिसकी वजह से यूजर्स के सर्च एक्सपीरियंस में बदलाव होगा।

RELATED POSTS

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

हैं कई चुनौतियां

हालांकि इंडस्ट्री का कहना है कि ChatGPT पर ऑनलाइन प्राप्त जानकारियां और रियल-टाइम इंफॉर्मेंशन में कई तरह की खामियां भी पाई गई हैं। Microsoft के Bing सर्च इंजन में भी ChatGPT का इंटिग्रेशन मिलता है, जो इमेज और टेक्स्ट का इस्तेमाल करके AI नेटिव सर्च रिजल्ट प्रदान करता है।

2022 में लॉन्च के बाद ChatGPT दुनिया का सबसे तेज एप्लीकेशन बन गया, जिसके 100 मिलियन मंथली एक्टिव यूजर्स हो गए। हालांकि, इसके बाद इसके एक्टिव यूजर्स की संख्यां में कई बार गिरावट देखी गई है। Similarweb की नई रिपोर्ट के मुताबिक, मई 2023 में ChatGPT के मंथली एक्टिव यूजर्स सबसे ज्यादा हो गए थे।

Google भी कर रहा तैयारी

वहीं, दूसरी तरफ गूगल की AI जर्नी भी कुछ खास नहीं रही है। Gemini AI (पहले Bard AI) भी लॉन्च के बाद विवादों में रहा है। इस एआई प्लेटफॉर्म पर रियल टाइम में दी गई कुछ जानकारियां सही नहीं थी, जिसकी वजह से सुंदर पिचाई और टीम को भारी आलोचना का भी सामना करना पड़ा। हालांकि, गूगल ने इस टूल को इंप्रूव करने की बात कही थी। गूगल भी जल्द अपने सर्च इंजन में Gemini AI के एडवांस वर्जन को ला सकता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
सीबीएसई बोर्ड ने जारी किए 12वीं के नतीजे

सीबीएसई बोर्ड ने जारी किए 12वीं के नतीजे

एस जयशंकर-अजीत डोभाल के बीच फंसे मोहम्मद मोइज्जू !

एस जयशंकर-अजीत डोभाल के बीच फंसे मोहम्मद मोइज्जू !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend