ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पवन सिंह को अल्टीमेटम या गेम ओवर?

UB India News by UB India News
May 3, 2024
in औरंगाबाद, भाजपा
0
भोजपुर एक्टर पवन सिंह लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह ने पार्टी के सदस्य होने के बावजूद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए ) के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले भोजपुरी गायक पवन सिंह के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। आर के सिंह बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने को लेकर गायक और भोजपुर एक्टर पवन सिंह के फैसले के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। इस सीट से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा एनडीए उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं।

बीजेपी में रह कर कुशवाहा से बैर नहीं चलेगा!
केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने आरा में संवाददाताओं से कहा, ‘या तो उन्हें (पवन सिंह) ऐलान करना चाहिए कि वह काराकाट से एनडीए उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगे या उन्हें भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया जाना चाहिए। अगर वह काराकाट से चुनाव लड़ते हैं तो पार्टी से उनका निलंबन उचित निर्णय होगा।’ उन्होंने कहा,‘ उपेन्द्र कुशवाहा एनडीए के उम्मीदवार हैं, जिसका मतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के उम्मीदवार।’

RELATED POSTS

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पटना में बनेगा भव्य पार्क…………….

शिक्षकों पर AI आधारित निगरानी, बाहर जाने पर कटेगी हाजिरी ………………..

NDA उम्मीदवार के खिलाफ मतलब पवन सिंह मोदी के खिलाफ
आर के सिंह ने कहा, ‘जो कोई भी एनडीए उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहा है, इसका मतलब है कि वह मोदी जी के नेतृत्व वाले गठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘कुशवाहा की जीत से मोदी जी के हाथ मजबूत होंगे।’ प्रतिक्रिया के लिए पवन सिंह से कई बार संपर्क किया गया, लेकिन उनकी प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई।

पूरी बीजेपी उपेंद्र कुशवाहा के साथ- सम्राट
भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष सम्राट चौधरी से पवन सिंह के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया, लेकिन यह जरूर कहा, ‘उपेंद्र कुशवाहा काराकाट लोकसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार हैं। कुशवाहा के पास प्रधानमंत्री मोदी की मुहर है… पूरी भाजपा कुशवाहा के साथ ही है।’ उन्होंने कहा, ‘भाजपा के सभी कार्यकर्ता और एनडीए दलों के नेता केवल कुशवाहा के लिए काम कर रहे हैं।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पटना में बनेगा भव्य पार्क…………….

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पटना में बनेगा भव्य पार्क…………….

by UB India News
June 23, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि...

शिक्षकों पर AI आधारित निगरानी, बाहर जाने पर कटेगी हाजिरी ………………..

शिक्षकों पर AI आधारित निगरानी, बाहर जाने पर कटेगी हाजिरी ………………..

by UB India News
June 20, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री व भाजपा के कद्दावर नेता मिथिलेश तिवारी ने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे अपने...

बिहार में बाबा-दादा ही अपराधी बन गए हैं………………

बिहार में बाबा-दादा ही अपराधी बन गए हैं………………

by UB India News
June 18, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने...

वटवृक्ष के नीचे बाबा की साधना!

वटवृक्ष के नीचे बाबा की साधना!

by UB India News
June 16, 2026
0

बिहार और देश की राजनीति में लंबे समय तक बड़ा रसूख रखने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अश्विनी...

इतने मौके मिलने के बाद भी क्यों फेल हुए उपेंद्र कुशवाहा?

इतने मौके मिलने के बाद भी क्यों फेल हुए उपेंद्र कुशवाहा?

by UB India News
June 9, 2026
0

एक कहावत है एक मयान में दो तलवार नहीं रखे जाते। बिहार की सियासी राजनीति में इन दिनों राज्य के...

Next Post
किसानों को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार, आसान प्रोसेस के बाद मिलेंगे 15 लाख रुपए

किसानों को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार, आसान प्रोसेस के बाद मिलेंगे 15 लाख रुपए

आप संविधान और लोकतंत्र को समाप्त क्यों करना चाहते है?

तेजस्वी आज मधेपुरा के एचएस कॉलेज मैदान में करेंगे सभा....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend