ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

UB India News by UB India News
April 29, 2024
in LOKSHBHA
0
फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह अब भी थमने का नाम नहीं ले रहा है. पार्टी के एक के बाद एक बड़े चेहरे पार्टी से दूर होते जा रहे हैं. इसमें कई नेताओं ने तो पार्टी ही छोड़ दिया है. इस बीच दिल्ली की सभी सातों सीटों पर आज से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. नामांकन शुरू होने से ठीक एक दिन पहले दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इससे पहले शीला दीक्षित सरकार में कद्दावर मंत्री रहे राजकुमार चौहान ने भी इस्तीफा दे दिया था. लवली और राजकुमार के इस्तीफे के बाद क्या दिल्ली में कांग्रेस की चुनाव अभियान पर असर पडे़गा? क्या कांग्रेस की नैया इस बार भी बीच मझधार में ही डूब जाएगी?

दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लवली के इस्तीफे पर प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन मुद्दे पर दिल्ली के सभी नेताओं को विश्वास में लिया गया था. लवली भी उस मीटिंग में मौजूद थे. अब लवली आप से गठबंधन और बाहरी उम्मीदवार को लेकर मीडिया में बोल रहे हैं. लवली ने उस समय समिति के समक्ष अपने विचार क्यों नहीं रखे. अगर उनके मन में किसी तरह की नाराजगी थी तो पार्टी के अंदर बोलते. पार्टी आलाकमान ने उन्हें पहले ही साफ कर दिया था कि आप संगठन पर ध्यान दें.’

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

Kanhaiya Kumar , Udit Raj , Delhi Congress , Delhi Lok Sabha Elections , Lok Sabha Elections 2024 , Delhi Congress, North West Delhi Lok Sabha Seat , North East Delhi Lok Sabha Seat , कन्हैया कुमार, उदित राज, कांग्रेस, दिल्ली लोकसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली कांग्रेस, उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट, उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट

दीपक बाबरिया के मुताबिक, ‘आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन मुद्दे पर सभी नेताओं को विश्वास में लिया गया था.’

क्या कांग्रेस की नैया दिल्ली में डूब जाएगी?
कांग्रेस के एक के बाद एक नेता के इस्तीफे के बाद सवाल उठता है कि क्या लोकसभा चुनाव में पार्टी के अभियान को झटका लगा है? दिल्ली की राजनीति को करीब से जानने वाले वरिष्ठ पत्रकार संजीव पांडेय कहते हैं, ‘देखिए, कांग्रेस ने जब से लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की, उसके बाद से ही पार्टी में कलह शुरू हो गई. पहले संदीप दीक्षित और कन्हैया कुमार के बीच तकरार शुरू हुई. उसके बाद पार्टी के नॉर्थ-वेस्ट प्रत्याशी उदित राज का कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू किया. अब अरविंदर सिंह लवली ने इस्तीफा दे दिया है. लवली कुछ साल पहले भी कांग्रेस की विचारधारा को छोड़ कर अपोजिट विचारधारा वाली पार्टी बीजेपी में शामिल हो गए थे. ऐसे नेताओं को पार्टी क्यों लेती है? पब्लिक भी अब समझदार हो गई है. मेरे से ख्याल से कांग्रेस के कैंपेन पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ेगा.’

पांडेय आगे कहते हैं, ‘ रही बात लवली के इस्तीफे कारण आप से गठबंधन का तो यह कोई नई बात नहीं है. समय-समय पार्टियां दूसरे विचारधार वाले दलों से समय की मांग के अनुसार समझौता करती रही है. बिहार में लालू प्रसाद यादव ने कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया, लेकिन देखिए आज परिस्थिति बदली और दोनों एक साथ हैं. इसी तरह यूपी में समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को उखाड़ फेका. देखिए, आज उसी समाजवादी पार्टी से काग्रेंस ने यूपी में समझौता किया. राजनीति में परिस्तथियां बनती हैं और उसके हिसाब से ही गठबंधन बनते हैं. बीजेपी और लेफ्ट पार्टियां भी केंद्र की बी पी सिंह सरकार को समर्थन दिया था. जबकि, बीजेपी और लेफ्ट पार्टियों की विचारधारा बिल्कुल अलग है.’

शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रहे लवली पहले भी बीजेपी का दामन थाम चुके हैं. साल 2017 में लवली ने बीजेपी का दामन थामा था. लेकिन, बीजेपी में उपेक्षा का आरोप लगाकर अगले साल 2018 में फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए थे. पिछले साल ही अगस्त महीने में कांग्रेस पार्टी ने अनिल चौधरी की जगह लवली के पार्टी का अध्यक्ष बनाया. इधर, पार्टी सूत्रों की मानें तो आज शाम तक दिल्ली कांग्रेस को कार्यवाहक अध्यक्ष मिल सकता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

इंदौर में कांग्रेस के साथ हुआ खेला, उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने वापस लिया अपना नमांकन, BJP में हुए शामिल

इंदौर में कांग्रेस के साथ हुआ खेला, उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने वापस लिया अपना नमांकन, BJP में हुए शामिल

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इंदौर से कांग्रेस के प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने अपना नमांकन...

Next Post
लोकसभा चुनाव 2024 का दूसरा चरण: छोटे राज्यों के मतदाताओं के अपेक्षा बड़े राज्यों में कम क्यों हो रहा मतदान

3.6 करोड़ महिला वोटर्स की कौन बनेगा आवाज...........

नतीजा भुगतने को तैयार रहें…SC ने ठुकराया रामदेव, बालकृष्ण का माफ़ीनामा

सुप्रीम कोर्ट ने इस माफीनामे को देखने के बाद बाबा रामदेव के प्रति दिखाई नरमी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend