ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

Live Updates: चुनाव प्रचार के लिहाज से आज का दिन ‘सुपर संडे’………….

UB India News by UB India News
April 29, 2024
in loakshbha 24, खास खबर
0
Live Updates: चुनाव प्रचार के लिहाज से आज का दिन ‘सुपर संडे’………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज रविवार है यानी 28 अप्रैल 2024. देश में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी जारी है. सभी पार्टियां अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जमकर रैलियां और रोड शो कर रही हैं. रैलियों के लिहाज से आज का दिन ‘सुपर संडे’ साबित होने वाला है. क्योंकि आज यानी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बसपा सुप्रीमो मायावती और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कई शहरों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

दो चरण के चुनाव संपन्न हो चुके हैं और अब सियासी दलों ने अगले चरण के चुनाव पर पूरा जोर लगा दिया है। पीएम मोदी आज कर्नाटक में चार रैलियां करनेवाले हैं। तीसरे चरण के प्रचार में सत्तारूढ़ बीजेपी समेत तमाम सियासी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक के दंगल में उतरनेवाले हैं। वे बेल्लारी समेत 4 जगहों पर रैलियों को करेंगे संबोधित करेंगे। राहुल ओडिशा में प्रचार करेंगे जबकि प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे कर्नाटक में चुनावी रैलियां करेंगे। हम आपको चुनाव से जुड़ी सभी बड़ी खबरों की अपडेट्स देते रहेंगे।

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

राजनाथ सिंह सोमवार को लखनऊ में नामांकन दाखिल करेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को लखनऊ में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।
राजनाथ सिंह आज शाम को लखनऊ पहुंचेंगे। यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों और जन प्रतिनिधियों को इस यादगार कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया है।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी 35 से ज्यादा सीटें जीतेगी:जेपी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने दावा किया है कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में 35 से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया और संदेशखाली का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल और ओडिशा में करेंगे प्रचार

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बंगाल और ओडिशा में चुनाव प्रचार करेंगे, वे बेहरामपुर, राणाघाट और गंजाम में जनसभा को संबोधित करनेवाले हैं।

स्मृति ईरानी अमेठी से भरेंगी नामांकन

बीजेपी नेता स्मृति ईरानी आज अमेठी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन से पहले वे अयोध्या जाएंगी जहां राम लला के दर्शन कर जीत का आशीर्वाद लेंगी। अमेठी में 20 मई को पांचवें चरण में मतदान होना है।

अखिलेश के गढ़ में अमित शाह करेंगे प्रचार

गृहमंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के गढ़ में चुनाव प्रचार करेंगेष वे एटा, इटावा और मैनपुरी रैली करेंगे।

आंवला-बदायूं और एटा में सीएम योगी की रैली

लोकसभा चुनावों के लिए सीएम योगी ताबड़तोड़ प्रचार कर रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में सीएम योगी ने कल यूपी की तीन सीटों पर प्रचार किया। आज भी योगी आंवला-बदायूं और एटा में तीन रैली करने वाले हैं।

प्रियंका गांधी कर्नाटक में करेंगी प्रचार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी आज कर्नाटक के चुनावी रण में उतरेंगी। प्रियंका बागलकोट और गुलबर्गा में चुनावी रैलियां करेंगी।

ओडिशा में चुनाव प्रचार करेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज ओडिशा में चुनाव प्रचार करेंगे। वे कटक, केंद्रपाड़ा, जाजपुर और जगतसिंहपुर की रैलियों में शामिल होंगे।

कर्नाटक के दंगल में उतरेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक में चुनाव प्रचार करेंगे। वे बेल्लारी समेत 4 जगहों पर रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे बेलगवी और दोपहर 1 बजे उत्तर कन्नड़ा में रैली करेंगे। दोपहर 3 बजे वे दावणगेरे और शाम 5 बजे बेल्लरी में जनसभा को संबोधित करेंग

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगी कांग्रेस पार्टी भी देशभर में रैलियां और जनसभाएं कर रही है. इसी कड़ी में रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ओडिशा के कटक, केंद्रपाड़ा, जाजपुर और जगतसिंहपुर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

बसपा सुप्रीमो मायावती भी चुनावी दौर में रैलियां कर रही हैं. रविवार को वह मध्य प्रदेश के मुरैनी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचेंगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
ईरान के आधी दुनिया से रिश्ते खराब………

ईरान के आधी दुनिया से रिश्ते खराब.........

बिहार में तीसरे दौर के मतदान की तैयारी तेज…..

बिहार में तीसरे दौर के मतदान की तैयारी तेज.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend