ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम नरेंद्र मोदी आज अररिया और मुंगेर में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित .. LIVE UPDATE

#लोकसभाचुनाव - 1.00PM पोल % #बिहार - 33.80 #बांका - 32.32 #भागलपुर- 30.29 #कटिहार - 35.37 #किशनगंज -34.65 #पूर्णिया -36.59

UB India News by UB India News
April 27, 2024
in loakshbha 24, पटना, बिहार
0
पीएम नरेंद्र मोदी आज अररिया और मुंगेर में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित .. LIVE UPDATE

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पीएम नरेंद्र मोदी आज अररिया के फारबिसगंज और मुंगेर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। अररिया से जहां बीजेपी के प्रत्याशी प्रदीप सिंह मैदान में हैं तो मुंगेर से जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह मैदान में हैं। ललन सिंह का मुकाबला कुख्यात अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी से है।

10 दिन के अंदर पीएम मोदी का सीमांचल में ये दूसरा दौरा है। इससे पहले उन्होंने 16 अप्रैल को पूर्णिया में जदयू प्रत्याशी संतोष कुशवाहा के समर्थन में रैली की थी। अचार संहिता लागू होने के बाद पीएम मोदी का ये चौथा बिहार दौरा है।

अररिया में प्रधानमंत्री पौने 1 बजे सभा करेंगे। वहीं मुंगेर में पौने 3 बजे उनकी सभा होगी।

सीमांचल की तीन सीटों पर चुनाव, एक पर पीएम की सभा

पीएम की इस सभा को सियासी लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि सीमांचल की चार में से तीन सीटों पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में 26 अप्रैल को ही वोटिंग हो रही है और उसी समय एक सीट अररिया में पीएम की सभा हो रही होगी। हालांकि, अररिया में तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग होनी है।

लाइव अपडेट अररिया से पीएम मोदी

01:50 PM, 26-APR-2024
पीएम मोदी बोले- देश के संसाधनों पर गरीबों का हक
पीएम मोदी ने कहा कि इस देश के संसाधनों पर अगर पहला हक किसी का है तो वह मेरे देश के गरीबों, मजदूरों, किसानों और माताओं-बहनों का है। वह किसी भी जाति-धर्म का हो अगर वह गरीब है तो देश के संसाधनों पर पहला हक उनका है। कांग्रेस ने देश के हिन्दुओं के साथ भेदभाव किया। कांग्रेस के घोषणा पत्र पर मुस्लिम लीग की छाप है। यह लोग संविधान बदलना चाहते हैं। राजद और कांग्रेस का कहना है कि देश के संसाधनों पर पहला हक उनके वोटबैंक के खास लोगों का है। कांग्रेस आपके मंगलसूत्र तक एक्स-रे और गहने तक हिसाब-किताब करने की बात करते हैं। आपकी बची हुई संपति को छीनकर अपने वोट बैंक को देने की कोशिश कर रही है। आप चाहते हैं कि आपके जाने के बाद आपकी संपत्ति आपके बच्चों के काम आएगी। लेकिन, इंडी गठबंधन वाले कहते हैं कि आपके गुजर जाने के बाद आपकी संपत्ति पर 55 प्रतिशत टैक्स लगाएगी। इसलिए पूरा देश कह रहा है कि कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी। साथियों आप इंडी गठबंधन को रोक सकते हैं। इसलिए सात मई को कमल के फूल और तीर चुनाव चिन्ह पर भारी मतदान होना चाहिए। पीएम मोदी ने अररिया से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सिंह और सुपौल से जदयू के प्रत्याशी दिलेश्वर कामत के लिए वोट मांगे।
01:45 PM, 26-APR-2024

देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है
पीएम मोदी ने कहा कि बिहारवासियों से मैं पूछना चाहता हूं कि क्या आप ओबीसी के हक को लूटने देंगे। आप इनकी नजर ओबीसी के हक पर है। आने वाले समय में कांग्रेस और राजद इसी तरह से एससी-एसटी के हक को छीनने का काम करेगी। तुष्टिकरण के दल-दल में कांग्रेस और राजद इतनी धंस गई है कि यह लोग बाबा साहेब के संविधान का परवाह नहीं है। डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार में कांग्रेस ने ओबीसी कोटे पर डाका डालकर धर्म के आधार आरक्षण देने की कोशिश की थी। लेकिन, उस वक्त कोर्ट ने रोक लिया। पीएम मोदी ने कहा कि आज पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का एक और पुराना वीडियो सामने आया, जिसमें वह कह रहे कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। यह वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस वालों को सांप सूंघ गया है। जाे मीडिया पहले के बयानों को गलत ठहरा रही थी, उसने भी चुप्पी साध ली है। बिना सबूत के विपक्षी मोदी पर हमला कर रहे थे। आज फिर से वीडियो सामने आ गया है। मीडिया से अपील है कि वह देश को मनमोहन सिंह जी का यह वीडियो दिखाएं। देश को जानने का हक है कि इंडी गठबंधन किस मानसिकता से 10 साल तक सरकार चलाई।

01:38 PM, 26-APR-2024
कांग्रेस देश में धर्म आधारित आरक्षण लागू करना चाहती है
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस देश में धर्म आधारित आरक्षण लागू करना चाहती है। वह कर्नाटक के धर्म आधारित आरक्षण को लागू करना चाहती है। कर्नाटक में कांग्रेस ने ओबीसी समाज के 27 प्रतिशत कोटे को चोरी करने का खेल खेला है। इनके कोटे से आरक्षण काटकर पर्दे के पीछे खेल खेला है। ओबीसी समाज के आंखों में धूल झोंककर रातों-रात मुस्लिम समाज के सभी लोगों को ओबीसी बना दिया। परिणाम यह हुआ कि ओबीसी समाज का बहुत बड़ा हक मुस्लिमों के खाते में चला गया। उनके साथ बहुत बड़ा खेल खेला है। बिहार में भी कांग्रेस यही खेल खेलना चाहती है। राजद उसका समर्थन कर रहा। राजद ने इसके खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोला।
01:33 PM, 26-APR-2024

मैं एक नई योजना आपके लिए लेकर आया हूं
पीएम मोदी ने कहा कि अगर गरीब का बेटा दिल्ली में बैठा है तो हर मां मेरी मां है। उसका दर्द, उसके स्वास्थ्य की चिंता दिल्ली में उसका बेटा करेगा। अब मैं एक नई योजना आपके लिए लेकर आया हूं। किसी भी जाति में पैदा हुआ हो, कुछ भी कमाता हो। उनके बुजुर्ग माता-पिता का खर्चा आपको नहीं करना पड़ेगा। अब दिल्ली में बैठा उनका बेटा इलाज का खर्चा उठाएगा।

01:30 PM, 26-APR-2024

एनडीए सरकार के कई योजनाए गिनाएं
पीएम मोदी ने एनडीए सरकार के कई योजनाए गिनाएं। उन्होंने कहा कि अररिया और सुपौल दोनों जिलों में गरीबों को तीन लाख पक्के घर में मिले। नल का जल, उज्ज्वला गैस और मुफ्त राशन योजना ने बहनों और माताओं की बहुत बड़ी चिंता दूर कर दी है।

01:25 PM, 26-APR-2024
देश की सर्वोच्च न्यायालय ने ऐसा करारा तमाचा मारा
पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत के चुनावी प्रक्रिया की तारीफ करती है। लेकिन, इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं। विपक्ष के लोग ईवीएम को हटाना चाहते थे। आज इन्हीं लोगों ने देश की सर्वोच्च न्यायालय ने ऐसा करारा तमाचा मारा है कि यह लोग मुंह मोड़कर देख नहीं पाएंगे। इन लोगों को अब देश से माफी मांगनी चाहिए। देश में आज दो धारा बन गई है। एक धारा एनडीए की है। जिसका मकसद है देश को सशक्त करना। इसके विपरीत कांग्रेस और राजद का मकसद है देश को गुमराह करना। विकास के तरपाना। अपनी तिजौरी भरना। इन दोनों पार्टियों ने बिहार के लोगों को दाने-दाने के लिए तरसा दिया। किसी के पास नौकरी है तो जमीन छीन लो। कोई थोड़ा भी सामर्थ्यवान है तो उसका अपहरण करवा लो। यह जंगलराज की पहचान है।
01:21 PM, 26-APR-2024

पीएम मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस के इंडी गठबंधन को देश के संविधान और लोकतंत्र की परवाह नहीं है। यह वो लोग है जिन्होंने दशकों तक बैलेट पेपर के बहाने लोगों का अधिकार छीना। पोलिंग बूथ और बैलेट पेपर लूट लिए जाते थे। बिहार के लोग साक्षी हैं कि कैसे चुनाव में मतदान पत्र लूटे जाते थे। इतना ही नहीं गरीबों को वोट डालने के लिए घर से बाहर भी नहीं निकलने दिया जाता था। दलित भाई बहनों को डंडे की चोट पर घर में रहने को मजबूर किया था। यह लोग चुनाव के दिन लूटपाट और वोट हड़पने का खेल खेलते थे। इन लोगों को ईवीएम बर्दाश्त नहीं होता था। दिन-रात ईवीएम को बंद कराने में लगे रहते थे। इंडी गठबंधन के हर नेता ने ईवीएम को लेकर जनता के मन में संदेह पैदा करने का काम किया।

01:17 PM, 26-APR-2024

पीएम नरेंद्र मोदी ने मैथिली भाषा में सीमांचल के लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने अबकी बार चार सौ पारा का नारा भी दिया। पीएम मोदी ने कहा कि आज दूसरे चरण में बिहार की पांच सीटों पर चुनाव है। युवाओं समेत सभी लोगों से अपील है कि मतदान करें। गर्मी बहुत है फिर भी उत्साहित होकर मतदान करने जाएं। मतदान का दिन पूरे इलाके का उत्सव का दिन होना चाहिए। 2024 का यह चुनाव भारत को आर्थिक और सामरिक रूप से शक्तिशाली बनाने के लिए चुनाव है। इसमें बिहार में आप सभी की आवश्यकता है। बिहार के लोगों की प्रतिभा, बौद्धिकता और पराक्रम का जज्बा कहीं देखने को नहीं मिलता। बिहार के इस सामर्थ को और बढ़ाने के लिए दिल्ली में आपका यह सेवक और यहां नीतीश जी और उनकी पूरी टीम शक्ति से काम कर रहे।

01:11 PM, 26-APR-2024
विपक्षी दलों का गठबंधन भ्रम फैलाने का काम कर रहा
एक तरफ जहां एनडीए गठबंधन विकास पर लगातार काम कर रहा है। ठीक इसके विपरीत विपक्षी दलों का गठबंधन भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। वह लोग संविधान को लेकर डराने की राजनीति कर रहे हैं। वो अफवाह फैला रहे हैं। हमलोगों को भी समझने की जरूरत है कि ये वो लोग हैं जिन्होंने इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश करते हैं। यह जेपी की धरती है। चिराग पासवान ने राजद और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
01:05 PM, 26-APR-2024
भारत माता और प्रभु श्रीराम के जयकारे
चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंच चुके हैं। एनडीए के कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह और भाजपा के वरीय नेताओं ने भारत माता और प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाकर पीएम मोदी का स्वागत किया।

आचार संहिता लागू होने का बाद पीएम का चौथा दौरा

फर्स्ट फेज में पीएम ने बिहार में तीन रैलियां कीं। चुनावी रैली की शुरुआत उन्होंने जमुई से की थी। 4 अप्रैल को उन्होंने जमुई में लोजपा (आर) सुप्रीमो चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती के समर्थन के लिए पहुंचे थे। इसके बाद 7 अप्रैल को बीजेपी प्रत्याशी विवेक ठाकुर के लिए गया में रैली की। जबकि 16 अप्रैल को उन्होंने गया में हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी के लिए वोट मांगा तो उसी दिन उन्होंने पूर्णिया में जदयू कैंडिडेट के लिए भी सभा की।

बीजेपी के नेता सहयोगियों के लिए ज्यादा रैली कर रहे

बीजेपी का टॉप लीडरशीप बिहार में बीजेपी के प्रत्याशियों से ज्यादा सहयोगी पार्टी के कैंडिडेट्स के लिए सभा कर रहे हैं। आचार संहिता लगने के बाद पीएम मोदी बिहार में 4 सभा कर चुके हैं। इनमें 1 बीजेपी के कैंडिडेट के लिए और 3 सहयोगी पार्टी के कैंडिडेट्स के लिए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
कुछ सुस्त अफसर के कारण न्यायपालिका की मर्यादा को भी सुरक्षित नहीं रखा जा रहा……..

कुछ सुस्त अफसर के कारण न्यायपालिका की मर्यादा को भी सुरक्षित नहीं रखा जा रहा........

भागलपुर में सुबह 11 बजे तक 19.31% वोटिंग

भागलपुर में सुबह 11 बजे तक 19.31% वोटिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend