ईरान और इजरायल के बीच संभावित युद्ध के खतरे को देखते हुए यूरोप जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट्स ईरानी हवाई क्षेत्र से होकर नहीं गुजरेंगी. इसी वजह से पश्चिमी यूरोप के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट्स में 2 घंटे तक समय ज्यादा लग सकता है, यूरोप जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट्स ने ईरानी हवाई क्षेत्र से बचने के लिए लंबा रास्ता अपनाया है, ये जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है. खबर ये भी है कि एयर इंडिया को एयरक्राफ्ट में ज्यादा ईंधन लोड करना होगा. हालांकि अब तक फ्लाइट्स के किराए में बढ़ोतरी नहीं की गई है.
सीरिया की राजधानी दश्मिक में ईरानी के दूतावास इमारत पर इजरायल के हमले में हुई मौतों के बाद से ईरान बदले की आग में जल रहा है. ईरान-इजरायल पर हमले के लिए पूरी तरह से तैयार है. ईरान ने तो पहले ही बदला लेने का ऐलान कर दिया है. इसे देखते हुए इजरायल और अमेरिका भी अलर्ट पर हैं. अमेरिका भी ये बात मानता है कि ईरान इजरायल पर कभी भी हमला कर सकता है. इस बीच भारत और फ्रांस,रूस जैसे देशों ने अपने नागरिकों को इन क्षेत्रों में न जाने की चेतावनी जारी की है. अब एयर इंडिया की फ्लाइट्स भी ईरानी एयरस्पेस से होकर नहीं गुजरेंगी, ये जानकारी सूत्रों के हवाले से सामेन आई है.







