ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भोले बाबा की पूजा फिर लालू-राबड़ी से आशीर्वाद ले प्रचार में निकलीं रोहिणी आचार्य

UB India News by UB India News
April 2, 2024
in पटना, राजद, सारण
0
भोले बाबा की पूजा फिर लालू-राबड़ी से आशीर्वाद ले प्रचार में निकलीं रोहिणी आचार्य
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रोहिणी आचार्य ने आज चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। उन्होंने मंगलवार को लालू और राबड़ी से आशीर्वाद लिया। फिर पटना से सारण के लिए निकल गईं। वो वहां रोड शो करेंगी।

पटना में उन्होंने कहा कि अभी मैं जनता के बीच जा रही हूं। हरिहरनाथ और मां-बाप, सास-ससुर का आशीर्वाद मिला है। रोहिणी सारण से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने भास्कर से चुनाव लड़ने की पुष्टि भी कर दी है। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

एक दिन पहले उन्होंने सोनपुर में परिवार के साथ हरिहरनाथ मंदिर में पूजा की थी। अपने चुनाव अभियान में निकले से पहले उन्होंने सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया- ले कर अपने भगवान का आशीर्वाद चले हम अब जनता जनार्दन के द्वार। उन्होंने पोस्ट में लालू-राबड़ी के पैर छूते और मंदिर में पूजा करते हुए की तस्वीर भी शेयर की है।

रोहिणी भी लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार कर रही हैं. इस दौरान बातचीत के दौरान रोहिणी ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि जिस लोकसभा सीट से मेरे पिता चुनाव जीतकर जनता की सेवा किए थे, इस बार मैं उसी धरती से अपना किस्मत आजमा रही हूं. रोहिणी काफी पॉजिटीव दिखीं. उन्होंने कहा कि चार जून को साफ होगा कि कौन जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करेगा और कौन हवा हवाई हो जाएगा.

मालूम हो कि बिहार के छपरा लोकसभा सीट से राजद उम्मीदवार रोहिणी आचार्य हैं. सोमवार को रोहिणी अपने पिता लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी और बहन मीसा भारती के साथ सोनपुर में बाबा हरिहरनाथ मंदिर गई थीं जहां रुद्राभिषेक कर चुनाव अभियान की उन्होंने शुरुआत की थी. इस दौरान लालू परिवार की तरफ से मीसा भारती ने मीडिया से बात की थी.

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने कहा कि हमारे परिवार का शुरू से बाबा हरिहरनाथ से लगाव रहा है. अक्सर बाबा हरिहनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने आते रहते हैं. सारण के साथ-साथ बिहार के 40 सीटों पर बाबा का आशीर्वाद इस बार रहेगा. मालूम हो कि इस सीट से लालू प्रसाद यादव खुद सांसद रह चुके हैं. छपरा सीट इस बार बिहार में हाई प्रोफाइल है, क्योंकि बीजेपी ने इस सीट से राजीव प्रताप रूडी को फिर से चुनावी समर में उतारा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
उत्तराखंड  और राजस्थान में पीएम नरेंद्र मोदी का आज चुनावी शंखनाद : Live Updates

उत्तराखंड और राजस्थान में पीएम नरेंद्र मोदी का आज चुनावी शंखनाद : Live Updates

जदयू ने लॉन्च किया इलेक्शन कैम्पेन सॉन्ग

जदयू ने लॉन्च किया इलेक्शन कैम्पेन सॉन्ग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend