ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उत्तराखंड और राजस्थान में पीएम नरेंद्र मोदी का आज चुनावी शंखनाद : Live Updates

UB India News by UB India News
April 3, 2024
in loakshbha 24, केंद्रीय राजनीती
0
उत्तराखंड  और राजस्थान में पीएम नरेंद्र मोदी का आज चुनावी शंखनाद : Live Updates
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मिशन 400 पार के लक्ष्य को पाने के लिए बीजेपी हर मुमकिन कोशिश कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद चुनावी मैदान में उतर चुके हैं. मेरठ से चुनाव का आगाज करने के बाद अब पीएम राजस्थान और उत्तराखंड दौरे पर जहां रहे हैं. जहां 2014 और 2019 के चुनावों ने बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में उसी प्रदर्शन को दोहराने का लक्ष्य लेकर पीएम इन राज्यों में रैलियां करेंगे और जनता को संबोधित करेंगे.

Lok Sabha Election 2024 Live Updates:
कांग्रेस ने टुकड़े करने वाले को टिकट दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- कांग्रेस ने टुकड़े करने वाले को टिकिट दे दिया है. कांग्रेस ने विपिन रावत का अपमान किया था. इनसे देशभक्ति की बात गले नहीं उतरती, कांग्रेस तुष्टिकरण के दलदल में इतना धंस गई है कि देश के लिए सोच ही नहीं सकती.

RELATED POSTS

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

टुकड़े करने वालों को मिलनी चाहिए सजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गठबंधन पर सियासी वार करते हुए कहा- विपक्ष वाले 10 साल सत्ता से बाहर क्या हो गये, आग लगाने की बात करने लगे. ऐसे लोगों को चुनचुन कर साफ कर दो. इस बार इनको मैदान में मत रहने दो. कांग्रेस के बड़े नेता ने दक्षिण भारत को अलग करने की बात कही. आप बताइये देश के टुकड़े करने वालों को सजा मिलनी चाहिए या नही.

देश को आग लगाना चाहती है कांग्रेस- पीएम मोदी रुद्रपुर से सियासी वार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा- कांग्रेस के शाही परिवार के शहजादे ने कहा कि तीसरी बार मोदी पीएम बना तो देश में आग लग जायेगी. क्या उनका ये कहना सही है? अब विपक्षी पार्टियां देश को आग लगाने की बात कर रही हैं. कांग्रेस भारत को अराजकता में झोंकना चाहती है, देश में आग लगाना चाहती है.

तीसरी आर्थिक ताकत बनाने की गारंटी- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा से कहा- मोदी ने भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाने की गारंटी दी है. तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत का मतलब है-
लोगों की कमाई बढ़ेगी.
नौकरी के अवसर बढ़ेंगे.
गांव-शहर में सुविधा बढ़ेगी.

मोदी मौज के लिए पैदा नहीं हुआ
पीएम मोदी ने कहा- उत्तराखंड के लोगों का बिजली का बिल जीरो हो, इसके लिए प्रधानमंत्री सौर्य ऊर्जा कार्यक्रम के तहत आपके घर को छत में सौर ऊर्जा लगाई जायेगी, जिससे आपके घर का बिल जीरो हो जायेगा. दस साल में जो हुआ है वो सिर्फ ट्रेलर है, अभी तो बहुत आगे जाना है. मोदी मौज करने के लिए नही, मेहनत करने के लिए पैदा हुआ है. 10 साल में जो विकास हुआ है वो तो केवल ट्रेलर है. अभी तो देश को बहुत आगे लेकर जाना है.

तीसरे टर्म में फ्री बिजली
रुद्रपुर में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- उत्तराखंड से किए हुआ वादे मैंने पूरे किए हैं. हमारी तीसरी टर्म में फ्री बिजली का टारगेट रखा गया है.

देवभूमि का आशीर्वाद मेरी शक्ति
रुद्रपुर में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- जनता मोदी-मोदी के नारे लगा रही है. देवभूमि का आशीर्वाद मेरी शक्ति है. जब भी उत्तराखंड की धरती पर आता हूं, मुझे बड़ा सुकून मिलता है. हमें उत्तराखंड को विकसित बनाना है उत्तराखंड को आगे लेकर जाना है. मैं देव भूमि के ध्यान से ही धन्य हो जाता हूं, ये सौभाग्य मेरा मै तुमको शीश नवाता हूं.

लोगों की तपस्या बेकार नहीं जाने दूंगा- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने रुद्रपुर में कहा- मैं उत्तराखंड के लोगों की तपस्या बेकार नहीं जाने दूंगा. लोगों की तपस्या के बदले उन्हें विकास लौटाउंगा.

समझ नहीं पा रहा ये जनसभा या विजयसभा- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने उत्तराखंड के रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, समझ नहीं पा रहा हूं कि ये प्रचार सभा है या विजय सभा.

रुद्रपुर में पीएम मोदी के लिए नारेबाजी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुद्रपुर में रैली के मंच पर पहुंचे. पीएम मोदी के स्वागत के लिए जयकारा लगाया जा रहा है. मुख्यमंत्री पुषाकार्त सिंह धामी ने उनका स्वागत किया.

लोकसभा चुनाव प्रचार में पूरे दमखम के साथ पीएम मोदी उतर चुके हैं. यूपी के मेरठ से मिशन-2024 का आगाज करने के बाद अब वो ऐसे राज्य में उतर रहे हैं, जहां बीजेपी 2014 और 2019 में क्लीन स्वीप कर चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पहले राजस्थान और उसके बाद उत्तराखंड में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. बीजेपी की कोशिश 2024 में दोनों ही राज्यों में क्लीन स्वीप की हैट्रिक लगाने की है, जिसके लिए पीएम मोदी चुनावी रणभूमि में उतर रहे हैं.

पीएम मोदी राजस्थान में जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर दोपहर डेढ़ बजे एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे, जहां से बीजेपी के राव राजेंद्र सिंह चुनाव लड़ रहे हैं. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक रैली को संबोधित करेंगे, जो नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के तहत आती है. केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट बीजेपी से चुनावी मैदान में हैं. लोकसभा चुनाव ऐलान के बाद पीएम मोदी की दोनों ही राज्यों में पहली रैली है.

पीएम ने संभाली चुनाव की कमान
उत्तराखंड की सभी पांच लोकसभा सीट पर पहले चरण में ही चुनाव है जबकि राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से 12 सीट पर पहले फेज में वोटिंग है. जयपुर ग्रामीण सीट पर वोटिंग पहले चरण में होनी है. इसके अलावा गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर में 19 अप्रैल को मतदान है. इस तरह दोनों ही राज्यों में पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब पीएम मोदी सियासी माहौल बनाने का जिम्मा संभाल लिया है.

बीजेपी उत्तराखंड की सभी पांचों लोकसभा सीटें 2014 और 2019 में जीतने में सफल रही है. इसी तरह बीजेपी राजस्थान में 2014 और उसके बाद 2019 के चुनाव से सभी 25 सीटें जीतने में सफल रही थी. 2019 में नागौर लोकसभा सीट बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़े हनुमान बेनीवाल जीते थे. बीजेपी ने दोनों राज्यों की सभी सीटें ही नहीं जीती बल्कि वोट शेयर भी बढ़ा है. इसके बावजूद बीजेपी के लिए 2024 में दोनों ही राज्यों में क्लीन स्वीप करना आसान नहीं है. इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी प्रचार की कमान खुद ही संभाल लिया है.

पीएम मोदी की राजस्थान में रैली
लोकसभा चुनाव के आगाज के बाद पहली बार पीएम मोदी मंगलवार को कोटपूतली में जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां से 3 लोकसभा क्षेत्र- जयपुर ग्रामीण, अलवर और सीकर लोकसभा सीट को साधने की कवायद करेंगे. इसीलिए तीनों ही लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं को रैली में लाने का प्लान बनाया गया है. इसके बाद पीएम मोदी पांच अप्रैल को चूरू में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे और छह अप्रैल को नागौर में जनसभा करेंगे. इस तरह तीन जनसभाएं करके पहले चरण की 12 लोकसभा सीटें जीतने का दांव चलेंगे.

उत्तराखंड में पीएम मोदी की रैली
पीएम मोदी उधमसिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां से केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट चुनाव लड़ रहे हैं. 2019 में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को हराकर जीता था. पीएम मोदी रुद्रपुर की रैली के सियासी मायने लगाए जा रहा हैं. कुमाऊं की बेल्ट की दोनों लोकसभा सीटों को चुनावों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. भाबर और तराई के वोटरों के साधने की रणनीति मानी जा रही है.

रूद्रपुर से उधम सिंह नगर और कुमाऊं की नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के लिए भी बेहद ही महत्वपूर्ण है. यहां से रामपुर, बरेली, पीलीभीत की सीटों को सियासी संदेश देने की कोशिश है, क्योंकि यहां के माहौल का सीधा असर उत्तर प्रदेश की सीटों पर भी पड़ता है. ये भी एक कारण है कि पीएम मोदी रुद्रपुर से लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान का आगाज करने जा रहे हैं.

कुमाऊं में प्रचार के लिए फिलहाल कोई बड़ा नेता नहीं पहुंचा है. सीएम पुष्कर सिंह धामी ही कुमाऊं में चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे हैं जबकि गढ़वाल में बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता पहुंच रहे हैं. हाल ही में गढ़वाल में स्मृति इरानी ने रैली की थी. कुमाऊं, गढ़वाल और जौनसार में तो पार्टी के नेता स्थानीय नेता धामी सरकार के काम गिनवा कर प्रचार कर रहे हैं, लेकिन अब पीएम मोदी के प्रचार में उतरने से बीजेपी के चुनावी अभियान को धार मिलेगी.

माना जा रहा है कि भाबर और तराई में लोगों का भरोसा जीतने के लिए पीएम मोदी की रैली रखी गई है, जिसका प्रमुख कारण इस क्षेत्र का जातीय समीकरण है. खास बात ये है कि हल्द्वानी और रुद्रपुर नैनीताल लोकसभा सीट के अंदर दो ऐसे बड़े शहर हैं जो पलायन का प्रमुख अड्डा भी माने जाते हैं. पहाड़ी जिलों से मैदान में आकर बसने वालों की प्राथमिकता भी यही दो शहर हैं. ऐसे में उधम सिंह नगर में जातिगत व क्षेत्र के आधार पर वोटर भी मिश्रित है, जिन्हें साधना इतना आसान नहीं है. इसके साथ ही यहां पर मुस्लिम वोटरों की संख्या भी ज्यादा है. ऐसे में देखना है कि पीएम मोदी अपनी रैली के दौरान किस तरह से सियासी एजेंडा सेट करते हैं.

रुद्रपुर से चुनावी आगाज
पीएम मोदी उत्तराखंड में रुद्रपुर से चुनावी आगाज आज करने जा रहे हैं. इसको लेकर तैयारी पूरी हो गई हैं. रैली में पार्टी ने एक लाख भीड़ जुटने का दावा किया है. उधर, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी कहा कि पीएम की रैली से पूरा उत्तराखंड भाजपामय हो गया है. पीएम को देवभूमि से बेहद लगाव है. वहीं कांग्रेस नेताओं और उसकी सरकारों पर उत्तराखंड की उपेक्षा का आरोप लगाकर निशाना भी साधा है.

राज्य कांग्रेस अभी रैलियों की बना रही लिस्ट
कांग्रेस ने यूपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट तो जारी कर दी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी समेत 40 लोगों का नाम है. वहीं उत्तराखंड के लिए कांग्रेस स्टार प्रचारकों की लिस्ट अभी डंप है. यही नहीं उत्तराखंड दौरे पर पहुंची सह प्रभारी दीपा पांडेय अभी प्रत्याशियों से रैली की जगह, नेताओं का नाम ही जुटा रही हैं. इस मसले पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन महरा का कहना है कि प्रत्याशी और कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच जा रहे हैं. राष्ट्रीय नेताओं की रैली का प्रोग्राम भी जल्द बनेगा.

दो बार भाजपा कर चुकी क्लीन स्वीप
पांच संसदीय सीट होने के कारण उत्तराखंड में एक ही फेस में चुनाव हो जाएगा. 19 अप्रैल को पूरे राज्य में मतदान होगा, जबकि वोटों की काउंटिंग 4 जून को होगी. उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी दल बीजेपी और मुख्य विपक्षी कांग्रेस के बीच प्रतिष्ठा की जंग बनी हुई है. यहां टिहरी गढ़वाल, गढ़वाल, अल्‍मोड़ा, नैनीताल-उधम सिंह नगर सीट और हरिद्वार लोकसभा सीटों पर बीजेपी पिछले दो चुनावों में क्लीन स्वीप कर चुकी है. वहीं हैट्रिक लगाने का दावा कर रही है, जबकि कांग्रेस यह तिलिस्म तोड़ने के लिए प्रयासरत है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

by UB India News
July 4, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 जुलाई 2026 को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। सुबह लगभग 10:45 बजे, प्रधानमंत्री जोधपुर...

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

by UB India News
July 3, 2026
0

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं. इस दौरान गुरुवार को दोनों देशों के बीच चार...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

by UB India News
June 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे। राजधानी विक्टोरिया के सेशेल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति...

मोदी कैबिनेट ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 3400 करोड़ रुपये किये मंजूर,UPI पर इंसेंटिव देने की योजना को भी ,इली मंजूरी

शासन अब संदेह से विश्वास, अभियोजन से सुधार और भय से स्वतंत्रता की ओर बढ़ रहा………………….

by UB India News
June 23, 2026
0

भारत की नियामकीय प्रणाली हमेशा दुविधा की मानसिकता के साथ काम करती थी और अक्सर छोटी प्रक्रियागत त्रुटियों या केवल...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस :तनाव से राहत और दिनभर की ऊर्जा का आसान मंत्र है योग…………..

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस :तनाव से राहत और दिनभर की ऊर्जा का आसान मंत्र है योग…………..

by UB India News
June 22, 2026
0

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम का दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां, भविष्य की चिंता और डिजिटल दुनिया का लगातार बढ़ता...

Next Post
जदयू ने लॉन्च किया इलेक्शन कैम्पेन सॉन्ग

जदयू ने लॉन्च किया इलेक्शन कैम्पेन सॉन्ग

बीजेपी छोड़ अजय निषाद कांग्रेस हुए शामिल , छेदी पासवान भी कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

बीजेपी छोड़ अजय निषाद कांग्रेस हुए शामिल , छेदी पासवान भी कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend