ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

माले ने आरा व नालंदा में अपने विधायक उतारे

UB India News by UB India News
March 31, 2024
in कम्युनिस्ट, पटना
0
माले ने आरा व नालंदा में अपने विधायक उतारे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भाकपा-माले ने बिहार की 3 और झारखंड की 1 लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवारों की घाेषणा कर दी है। इंडिया गठबंधन के तहत पार्टी को बिहार में आरा, काराकाट, नालंदा और झारखंड में कोडरमा सीट मिली है। प्रत्याशियों की घोषणा में खास यह है कि माले ने आरा व नालंदा में अपने सिटिंग विधायकों पर ही दांव खेला है। तरारी के विधायक सुदामा प्रसाद को आरा और पालीगंज के विधायक संदीप सौरभ को नालंदा से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है। आरा सीट पर जातीय समीकरण को देखते हुए सुदामा को मौका दिया गया है।

जबकि नियोजित शिक्षकों के मुद्दों को लगातार उठाते रहने के कारण संदीप सौरभ को यह अवसर मिला है। सुदामा प्रसाद आरा के तरारी से लगातार 2 बार से विधायक हैं। बाहुबली सुनील पांडेय के परिवार को हराते रहे हैं। वैश्य वर्ग से आते हैं और अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। आरा में अबतक राजू यादव माले उम्मीदवार बनते रहे हैं, लेकिन यहां के जातीय समीकरण में फिट नहीं बैठने के कारण वे हारते रहे हैं। जबकि सुदामा प्रसाद एक बार पहले भी आरा से माले के सांसद रह चुके हैं। इनकी छवि भी साफ सुथरी और मिलनसार वाली है। संदीप सौरभ आइसा व जेएनयूएयू के महासचिव रह चुके हैं। छात्र नेता के रूप में इनकी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है। पटना के हैं और यादव समाज से आते हैं। राज्य में नियोजित शिक्षकों के मुद्दों को लेकर वे लगातार आवाज उठाते रहे हैं, इस कारण माले ने इन्हें नालंदा भेजा है।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

दो बार ओबरा विधायक रह चुके हैं राजाराम सिंह
काराकाट से उम्मीदवार राजाराम सिंह अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव और अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बिहार-झारखंड प्रभारी हैं। 1995 और 2000 में औरंगाबाद के ओबरा से विधायक रह चुके हैं। उधर, झारखंड के कोडरमा से बगोदर विधायक विनोद सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। ये तीन बार से विधायक हैं। विनोद कुमार 2005 में पहली बार विधायक बने थे।

चुनाव में भाकपा-माले के ये हैं उम्मीदवार
लाेकसभा सीट
आरा : सुदामा प्रसाद
काराकाट : राजाराम सिंह
नालंदा : संदीप सौरभ
कोडरमा : विनोद सिंह
विधानसभा सीट
अगिआंव (सु.) : शिवप्रकाश रंजन

अगिआंव से शिवप्रकाश के नाम की घोषणा
भाकपा-माले ने अगिआंव (सु.) सीट पर विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी का भी ऐलान कर दिया है। शिवप्रकाश रंजन उम्मीदवार बनाए गए हैं। वे आइसा के राज्य सचिव भी रहे हैं। अगिआंव सीट विधायक मनोज मंजिल को सजा होने से खाली हुई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
तेलंगाना में बीजेपी जीती तो कौन बनेगा मुख्‍यमंत्री? अमित शाह के बयान पर दिलचस्प चर्चा

अमित शाह राजस्थान में आज संभालेंगे लोकसभा चुनाव की कमान

भारत रत्न से सम्मानित हुए लालकृष्ण आडवाणी, PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी रहें मौजूद

भारत रत्न से सम्मानित हुए लालकृष्ण आडवाणी, PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी रहें मौजूद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend