ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महीनों की ‘तैयारी’, फिर भी रोज बदल रही उम्मीदवारी, समाजवादी पार्टी में लोकसभा चुनाव से पहले हो क्या रहा है?

UB India News by UB India News
March 29, 2024
in LOKSHBHA
0
अखिलेश यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्र की सत्ता में हैटट्रिक लगाने के दावे के साथ भाजपा के शीर्ष चेहरे प्रचार में उतरकर जमीन नाप पर रहे हैं। दूसरी ओर यूपी में पूरी 80 सीटें जीतने का दावा कर रहे मुख्य विपक्षी दल सपा का नेतृत्व टिकटों की अदला-बदली से ही जूझ रहा है। पार्टी ने इस बार महीनों पहले उम्मीदवारी को लेकर जमीनी मंथन के दावे किए थे, लोकसभा क्षेत्रवार बैठकें हो रही थीं, फिर भी रोज नाम बदले जा रहे हैं। इसके चलते क्षेत्र में जनता के बीच पहुंचने की जगह उम्मीदवार और दावेदार दोनों ही टिकट पाने व बचाने में ही अपनी पूरी ताकत झोंके हुए हैं।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पिछले साल नवंबर से ही जिले व लोकसभा क्षेत्रवार संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक का सिलसिला शुरू कर दिया था। जमीनी मुद्दों के अलावा संभावित चेहरों पर भी चर्चा की गई थी। नीचे से नाम भी मांगे गए। 30 जनवरी को जब सपा ने 16 प्रत्याशियों की पहली सूची घोषित की तो लगा कि पार्टी का इस बार जमीनी तैयारी व उम्मीदवारी दोनों को लेकर होमवर्क बेहतर है। लेकिन, चुनाव करीब आते-आते टिकट काटने की पुरानी बीमारी उभर आई है।

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

समाजवादी पार्टी की घोषित होने वाली कमोबेश हर सूची में किसी न किसी सीट से उम्मीदवार बदल जा रहा है। पार्टी अब तक 6 सीटों पर चेहरे बदल चुकी है। मिश्रिख और नोएडा में तो तीन-तीन बार टिकट बदले जा चुके हैं। मुरादाबाद में तीन दिन में दो उम्मीदवार घोषित हुए, जिसे लेकर अंतर्विरोध संभालना पार्टी के लिए मुश्किल हो रहा है।

22 में भारी पड़ी थी टिकटों का उठापटक
यूपी में हुए 2022 के विधानसभा चुनाव में भी टिकटों को लेकर सपा में अनिर्णय की स्थिति देखने को मिली थी। अवध, पूर्वांचल से लेकर पश्चिम तक उम्मीदवार घोषित होते रहे, टिकट कटते रहे और फिर नए नाम जुड़ते रहे। इलाहाबाद, आगरा, लखनऊ, अमरोहा, मथुरा, गोंडा, अमेठी, उरई, कालपी, संत कबीरनगर, देवरिया, भदोही आदि जिलों की सीटों पर नामों की उठापटक खूब चली। इसमें, अधिकतर सीटों पर सपा को हार का सामना करना पड़ा। स्थिति यह रही कि बाद में सपा ने प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची जारी करना ही बंद कर दी। सीधे उम्मीदवार को फार्म ए व बी जारी किए जाने लगे।

कुछ और सीटों पर भी बदलाव के कयास
सपा अब तक बदायूं, मिश्रिख, नोएडा, मुरादाबाद, बिजनौर और संभल के टिकट बदल चुकी हैं। मेरठ के कई नेता लखनऊ में डेरा डाले हुए हैं। यहां से भानु प्रताप सिंह का टिकट कटना तय माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार पूर्वांचल और बुंदलेखंड की भी एक-एक सीट पर प्रत्याशी बदले जाने की चर्चा है। यहां उम्मीदवार घोषित होने के बाद टिकट की आस लगाए हुए दूसरे दावेदार नेतृत्व के सामने कई बार अपनी अर्जी लगा चुके हैं, जिस पर विचार करने का आश्वासन भी दिया गया है।

यूं बदल रहे टिकट

  • 30 जनवरी को बदायूं से धर्मेंद्र यादव उम्मीदवार बने, 20 फरवरी को उनकी जगह शिवपाल को टिकट दे दिया गया।
  • 19 फरवरी को मिश्रिख से रामपाल राजवंशी को टिकट मिला, 16 मार्च को उनके बेटे मनोज राजवंशी उम्मीदवार बने। अब मनोज की पत्नी संगीता उम्मीदवार हैं।
  • 15 मार्च को बिजनौर से यशवीर सिंह को टिकट, 24 मार्च को बदलकर दीपक सैनी को दे दिया गया।
  • 16 मार्च को महेंद्र नागर नोएडा से प्रत्याशी बने, 20 मार्च को राहुल अवाना ने जगह ले ली। 28 को फिर नागर प्रत्याशी हो गए।
  • 24 मार्च को मुरादाबाद से एसटी हसन को टिकट मिला। 26 को उन्होंने पर्चा भरा। 27 को रूचि वीरा को सिंबल देकर नामांकन करवा दिया गया।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
हाजीपुर में’चाचा बनाम भतीजे’की जंग, दूसरे चाचा की भूमिका पर INDIA गठबंधन की निगाह?

हाजीपुर में'चाचा बनाम भतीजे'की जंग, दूसरे चाचा की भूमिका पर INDIA गठबंधन की निगाह?

BJP के ‘मिशन 370’ का स्पीड ब्रेकर बनेगा नॉर्थ ईस्ट?

BJP के 'मिशन 370' का स्पीड ब्रेकर बनेगा नॉर्थ ईस्ट?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend