ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सुपौल हादसे पर तेजस्वी का हमला – डबल इंजन की सरकार में पुल गिरना परंपरा बन गयी है

UB India News by UB India News
March 22, 2024
in पटना, राजद, सुपौल
0
20 फरवरी से जन विश्वास यात्रा पर तेजस्वी यादव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सुपौल में निर्माणाधीन देश के सबसे बड़े सड़क पुल का स्लैब गिरने की घटना के बाद इसको लेकर सियासत शुरू हो गई है और विपक्षी दल सरकार पर हमलावर हो गए हैं। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार पर हमला बोला है।

तेजस्वी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, “बिहार में सुपौल-मधुबनी के भेजा-बकौर के बीच कोसी नदी पर 1200 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन पुल गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें कई श्रमिकों के दबने, घायल एवं मृत्यु होने की सूचना मिली है। डबल इंजन सरकार में करोड़ों के पुल गिरना एक परंपरा बन गयी है। सरकार घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था, मुआवजा राशि और दोषी कंपनी व अधिकारियों पर कारवाई करें”। इसके साथ ही तेजस्वी ने पुलि हादसे का एक 26 सेकेंड का वीडियो भी एक्स पर शेयर किया है। जिसमें पुल के गिरे हुए स्लैब का हिस्सा नजर आ रहा है।

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बता दें कि शुक्रवार की सुबह सुपौल में कोसी नदी पर भारत माला परियोजना के तहत बन रहा देश के सबसे बड़े पुल का बड़ा हिस्सा गिर गया। जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई और 9 के घायल होने की खबर है। इस घटना को लेकर आरजेडी सरकार पर हमलावर हो गई है हालांकि, इससे पहले जब अगुवानी पुल का हिस्सा ध्वस्त हुआ था उस वक्त तेजस्वी यादव ही बिहार के पथ निर्माण मंत्री थे और अब जब विपक्ष में आ गए हैं तो सरकार से जवाब मांग रहे हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
स्वातंत्र्य वीर सावरकर के निर्माता ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को विशेष स्क्रीनिंग के लिए किया आमंत्रित

स्वातंत्र्य वीर सावरकर के निर्माता ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को विशेष स्क्रीनिंग के लिए किया आमंत्रित

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से नाराज I.N.D.I.A गठबंधन के नेता चुनाव आयोग से मिले

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से नाराज I.N.D.I.A गठबंधन के नेता चुनाव आयोग से मिले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend