ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘मोदी की गारंटी’ से इंडी के ‘MY’ की टक्कर

UB India News by UB India News
March 21, 2024
in पटना, बिहार
0
लालू ने मोदी के परिवार पर सवाल उठा कर वही गलती कर दी, जो राहुल गांधी ने पिछले चुनाव में चौकीदार पर सवाल उठा कर की थी!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में पूर्णिया से खम ठोकने वाले पप्पू यादव इस बार नए रंग में चुनावी समर में उतरने वाले है। कभी पूर्णिया लोकसभा से निर्दलीय चुनाव जीत कर आने वाले पप्पू यादव दल बदल कर अपना भाग्य आजमाते रहे हैं। कभी समाजवादी पार्टी का दामन पकड़ा तो कभी लोजपा से विरोधियों को चुनौती देते आए। राजद के साथ भी रहे। और इस बार पप्पू यादव अपने जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय कर एक नए समीकरण के साथ जदयू प्रत्याशी को चुनौती देने जा रहे हैं।

पप्पू यादव का सियासी इतिहास
पप्पू यादव के लोकसभा की यात्रा वर्ष 1991 के लोकसभा चुनाव से हुई जब ये निर्दलीय जीते और सांसद बने। 1996 में पप्पू यादव दूसरी बार पूर्णिया से सांसद बने जब ये समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में विजय प्राप्त की। तब उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार राजेंद्र गुप्ता को 3,16,155 मतों के भारी अंतर से चुनाव जीता। 1998 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। तब इन्हें भाजपा के जय कृष्ण मंडल ने मात्र 35,817 मतों से पराजित किया था। पर 1999 के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में तीसरी बार सांसद बने। तब पप्पू यादव ने भाजपा के उम्मीदवार जयकृष्ण मंडल को 2,52,566 मतों से पराजित किया। वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में पप्पू यादव को भाजपा के उदय सिंह से हार का सामना करना पड़ा। तब उदय सिंह ने पप्पू यादव को मात्र 12,887 मतों से पराजित किया था।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

सामाजिक समीकरण सीमांचल
सीमांचल के पूर्णिया लोकसभा में हिंदू और मुस्लिम की आबादी 60 और 40 प्रतिशत की रही है। निश्चित रूप से यहां एमवाई एक निर्णायक फैक्टर रहा है। मुस्लिम वोटरों की संख्या वर्ष 2020 के समय 4,23,864 आंकी गई थी। यह वोट प्रतिशत का 23.3 प्रतिशत रहा है। दूसरी तरफ एससी/ एसटी के साथ ओबीसी और ईबीसी वोटों को जोड़ दे तो यह लगभग पांच लाख होता है। ब्राह्मण 1.5 लाख और राजपुत 1 लाख 25 हजार हैं। ये पूर्णिया का जातीय आधार है जो निर्णायक भूमिका का निर्वहन करता है। अगर पप्पू यादव के अब तक का चुनावी प्रदर्शन देखे तो जीते हैं तो लाखों वोटों से और हारे हैं तो कुछ हजार वोटों से।

2024 का लोक सभा चुनाव
पप्पू यादव के इस बार का चुनावी तासीर निर्भर करता है कांग्रेस और वाम दलों के कैडर वोट पर। हाल के दिनों में पूर्णिया में कांग्रेस जब भी लड़ी है तो अच्छा प्रदर्शन की है। वर्ष 2019 लोकसभा में कांग्रेस उम्मीदवार उदय सिंह को 3 लाख 69 हजार मत मिले थे। वर्ष 2014 लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार अमरनाथ तिवारी को 1 लाख 24 हजार मत मिले थे। जहां तक पूर्णिया और वाम दल की बात करें तो यहां इनका कैडर वोट ज्यादा है। पर ये कैडर वोट पप्पू यादव के लिए इंडिया गठबंधन में स्थानांतरित होते हैं तो पप्पू यादव को फायदा होगा। ऐसा इसलिए कि क्या वाम नेता अभिजीत सरकार की हत्या को भूल पप्पू यादव से जुड़ेंगे? वही दूसरी ओर लगातार दो बार से जदयू के संतोष कुशवाहा ने जीत दर्ज कर अपनी जड़े मजबूत की है। उस पर इस बार का मोदी की गारंटी के साथ राम लहर के साथ है। मुकाबला आसान तो नहीं रहेगा। बूथ पर जो डटेंगा जीत का हकदार होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
महागठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले ही टिकट बांट रहे लालू-तेजस्वी?

महागठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले ही टिकट बांट रहे लालू-तेजस्वी?

हर हाल में लोकसभा पहुंचने की चाहत में पार्टी को कांग्रेस में विलय कर दिए !

हर हाल में लोकसभा पहुंचने की चाहत में पार्टी को कांग्रेस में विलय कर दिए !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend