लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल संसदीय बोर्ड की बैठक राबड़ी देवी आवास में बुधवार को हुई। बैठक में लालू प्रसाद को लोकसभा चुनाव में टिकट देने के लिए अधिकृत किया गया। वे आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
पारस, सहनी को लेकर संसदीय बोर्ड में एजेंडा नहीं
श्याम रजक ने कहा कि बिहार के साथ-साथ झारखंड व अन्य राज्यों में शीट शेयरिंग के लिए निर्णय लालू प्रसाद ही लेंगे। उन्होंने कहा कि पारस और सहनी को लेकर संसदीय बोर्ड में कोई एजेंडा नहीं था। बता दें कि एनडीए ने इसकी घोषणा कर दी है कि कौन साथी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दूसरी तरफ महागठबंधन ने यह साफ नहीं किया है। माले की पांच सीट की जिद जारी है।
40 सीटों पर रणनीति बनाने में लगे हैं लालू
लालू प्रसाद किडनी की बीमारी से काफी कमजोर हो गए थे लेकिन किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू प्रसाद की सेहत में लगातार सुधार हुआ है। टिकट बंंटवारे को लेकर लालू प्रसाद देर तक चर्चा कर रहे हैं। वे काफी एक्टिव हैं और नरेन्द्र मोदी सहित नीतीश कुमार के रथ को रोकने के लिए सभी 40 सीटों पर रणनीति बनाने में लगे हैं। तेजस्वी यादव को उनके अनुभव का भरपूर फायदा मिल रहा है।







