ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

PM मोदी गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे भूटान, जानें क्यों अहम है प्रधानमंत्री की ये यात्रा

UB India News by UB India News
March 21, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
PM मोदी गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे भूटान, जानें क्यों अहम है प्रधानमंत्री की ये यात्रा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान के दौरे पर जा रहे हैं. पीएम मोदी का ये दौरान पड़ोसी देशों से संबंधों को लेकर काफी अहम माना जा रहा है. पिछले सप्ताह भारत दौरे पर आए भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोब्गे ने पीएम मोदी को थिंपू आने का न्यौता दिया था. जिसे पीएम मोदी ने स्वीकार कर लिया था. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी गुरुवार को भूटान की यात्रा पर जा रहे हैं. पीएम मोदी 21 और 22 मार्च को भूटान के राजकीय दौरे पर होंगे. मंगलवार को अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी. पीएम मोदी का ये दौरा भारत सरकार की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति पर जोर देने की नीति के चलते अहम माना जा रहा है.

भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ की नीति

RELATED POSTS

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

T T T से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत और भूटान ‘एक अनूठी और स्थायी साझेदारी साझा करते हैं, जो आपसी विश्वास, समझ और सद्भावना में निहित है.’ विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक, पीएम मोदी 21 से 22 मार्च तक भूटान का राजकीय यात्रा पर रहेंगे. विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदा का यह दौरा भारत और भूटान के बीच नियमित उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा और सरकार की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति पर जोर देने के अनुरूप है.”

बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी भूटान यात्रा के दौरान भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और उनके पिता जिग्मे सिंग्ये वांगचुक से भी मुलाकात करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोब्गे से भी मुलाकात करेंगे.

और मजबूत होंगे दोनों देशों के संबंध

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया कि पीएम मोदी के इस दौरे से दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे. साथ ही द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मामलों पर विचारों के आदान-प्रदान और दोनों देशों के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए हमारी साझेदारी को आगे ले जाने में भी अहम भूमिका निभाएगा.  इसके साथ ही इस यात्रा से इन संबंधों को मजबूत बनाने के तरीकों पर विचार-विमर्श करने का भी अवसर मिलेगा.

भूटान के पीएम ने पिछले सप्ताह किया था भारत दौरा

बता दें कि पिछले सप्ताह ही भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोब्गे ने भारत का दौरा किया था. फरवरी में भूटान के पीएम का पद संभालने के बाद सबसे पहले उन्होंने विदेश यात्रा के लिए भारत को प्राथमिकता दी. भारत की यात्रा पर आए पीएम तोब्गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी उनके आधिकारिक आवास पर जाकर मुलाकात की थी और उन्हें थिंपू आने का न्यौता दिया था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 11, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

T T T  से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां

T T T से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां

by UB India News
August 11, 2026
0

उत्तर प्रदेश और बिहार ऐसे राज्य हैं, जहां जाति रहित कोई बात सोची भी नहीं जा सकती. यहां लोगों के...

NCAER की स्टडी में बिहार सरकार को क्या दिए गए हैं सुझाव……………………

NCAER की स्टडी में बिहार सरकार को क्या दिए गए हैं सुझाव……………………

by UB India News
August 11, 2026
0

राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान परिषद (NCAER) ने बिहार में शराबबंदी को खत्म करने का सुझाव दिया है। कहा गया है कि...

संसद में पेश होंगे 4 अहम बिल, क्या मोदी संसद में दो तिहाई समर्थन जुटा पाएंगे?……………

संसद में पेश होंगे 4 अहम बिल, क्या मोदी संसद में दो तिहाई समर्थन जुटा पाएंगे?……………

by UB India News
August 10, 2026
0

पार्लियामेंट के मॉनसून सत्र के आखिरी चार दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं। कांग्रेस और भाजपा ने अपने सांसदों के लिए सदन...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

शाह जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले पर संसद में जवाब देंगे….

by UB India News
August 10, 2026
0

गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस एक्शन मामले पर सदन में जवाब देंगे। संसदीय कार्य मंत्री किरेन...

Next Post
7 फेज में चुनाव पर विपक्ष के सवाल

'मोदी की चाइनीज गारंटी':मल्लिकार्जुन खरगे

उत्तर से दक्षिण भारत तक…लोकसभा की इन 104 सीटों पर टिका है 5 मुख्यमंत्रियों का भविष्य

उत्तर से दक्षिण भारत तक...लोकसभा की इन 104 सीटों पर टिका है 5 मुख्यमंत्रियों का भविष्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend