आज पटना में चुनाव आयोग द्वारा सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक हुई जिसमे मॉडल कोड ऑफ़ कंडक्ट सहित तमाम दिशा निर्देशों की जानकारी दी गई ,
इस बैठक में विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग पर अनदेखी का आरोप भी लगया और कहा की राजनीतिक दलों की ओर से दिए गए सुझाव को अनदेखी किया जाता है . विपक्षी दलों ने पोस्टल बैलेट की गिनती EVM काउंटिंग से पहले की मांग की . इसके साथ साथ विपक्षी दलों ने EVM मशीन की निष्पक्षता पर भी सवाल खडे किए .EVM मशीन के नंबर की जानकारी उम्मीदवारों को शेयर करने की मांग भी की गई .
वहीं BJP ने विपक्ष की ओर से EVM को लेकर उठाए जा रहे सवाल को बेबुनियाद बताया ,’आयोग से गर्मी को देखते हुए बूथों पर शेड पानी की व्यवस्था करने की मांग की’
।। लोकसभा आम निर्वाचन, 2024।।
पटना: लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की तारीखों की घोषणा होने के बाद बिहार के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर चुनाव से संबंधित जानकारियां देते मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार श्री एचआर श्रीनिवास।
मतदान का महात्यौहार, बिहार है तैयार। pic.twitter.com/MkZZwfzFw2
— Chief Electoral Officer, Bihar (@CEOBihar) March 17, 2024







