ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को , 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीट……….

UB India News by UB India News
March 17, 2024
in loakshbha 24, LOKSHBHA
0
पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को , 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीट……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत निर्वाचन आयोग ने आज शनिवार (16 मार्च) को लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है. देश की 543 लोकसभा सीटों के लिए 7 चरणों में मतदान होंगे और 4 जून को चुनाव के परिणाम सामने आएंगे.
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया है कि पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होगा. पहले चरण में 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे.

इन राज्यों में पहले चरण में चुनाव

RELATED POSTS

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

जिन 21 राज्यों में पहले चरण में चुनाव होना है वे हैं अरुणाचल प्रदेश, बिहार, असम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान एंड निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप और पुडुचेरी शामिल हैं.

पहले चरण के चुनाव के दौरान अगर सीटों की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश-2, बिहार-4, असम-4, छत्तीसगढ़-1, मध्य प्रदेश-6, महाराष्ट्र-5, मणिपुर-2, मेघालय-2, मिजोरम-1, नागालैंड-1, राजस्थान-12, सिक्किम-1, तमिलनाडु-39, त्रिपुरा-1, उत्तर प्रदेश-8, उत्तराखंड-5, पश्चिम बंगाल-3, अंडमान एंड निकोबार-1, जम्मू-कश्मीर-1, लक्षद्वीप-1 और पुडुचेरी-1 सीट पर मतदान होंगे.

बंगाल में स्वंतत्र चुनाव कराए जाएंगे?

मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरिज आफताब ने कहा कि राज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल की कुल 42 लोकसभा सीटों पर 7 चरणों में वोटिंग की जाएगी। पहले चरण में 19 अप्रैल को लोकसभा की तीन सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 3 सीटों पर, तीसरे चरण में 7 मई को चार सीटों पर, चौथे चरण में 13 मई को 8 सीटों पर, पांचवे चरण में 20 मई को 7 सीटों पर, छठे चरण में 25 मई को 8 सीटों पर वोटिंग की जाएगी। वहीं आखिरी चरण यानी 1 जून को 7वें चरण की वोटिंग 9 सीटों के लिए होगी।

बंगाल में कब-कब होगी वोटिंग

बता दें कि पहले चरण में 19 अप्रैल को कूच विहार, अरीपुरदुआर, जलपाईगुड़ी, दूसरे चरण में 26 अप्रैल को दार्जिलिंग, रायगंज,  बालुरघाट, तीसरे चरण में 7 मई को मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर, मुर्शिदाबाद, चौथे चण में 14 मई को बेहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान पूर्व, बर्धमान दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर, बीरभूम, पांचवे चरण में 20 मई को बैरकपुर, बनगांव, हावड़ा, उलुबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली, आरामबाग, छठे चरण में 25 मई को तामलुक, कांति, घाटल, झारग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुरा, विष्णुपुर, सातवे चरण में 1 जून को दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जाधवपुर, कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर में वोटिंग की जाएगी।

राजस्थान में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। इसके चलते श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी। पहले चरण में कुल 12 सीटों पर चुनाव होगा। प्रदेश में नामांकन प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू होगी।

बिहार मे पहले चरण की चार सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के बीच मुकाबला दिलचस्प होने वाला है. चुनाव आयोग ने बिहार में पहले चरण में गया सुरक्षत, जमुई (सुरक्षत), नवादा और औरंगाबाद में 19 अप्रैल को चुनाव कराने का फैसला लिया है. ये वे सीटे है, जहां पिछली दफा 2019 में दूसरे नंबर पर राजद और उसकी सहयोगी पार्टियां रही थी. कांटे की टक्कर मे एनडीए को कम मतो से जीत मिल पायी थी. इस बार दोनों ही गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला होने के आसार है. गया मे पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी महागठबंधन से हम के उम्मीदवार थे. उन्हें जदयू के विजय कुमार ने पराजित किया था. इस बार भी हम पार्टी यह सीट एनडीए में मांग रही है. वहीं औरंगाबाद की सीट पर जीत तो भाजपा के सुशील कुमार सिंह को मिली पर कांटे की टक्कर में हार-जीत का अंतर महज 71,325 मतों का ही रहा. दूसरे नंबर पर रहे हम के उपेंद्र प्रसाद को 3,58,611 वोट मिले थे.

 

चुनाव आयोग की घोषणा की खास बातें

चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव का पर्व, देश का गर्व है. उन्होंने कहा कि मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है. सभी राज्यों में समीक्षा करने के बाद हम एक यादगार और निष्पक्ष चुनाव सभी की भागीदारी के साथ सुनिश्चित कराएंगे. हमारे पास 97 करोड़ रजिस्टर वोटर हैं. 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन हैं. अब तक हम 17 लोकसभा चुनाव और 400 से ज्यादा राज्य चुनाव करा चुके हैं.

कितने हैं कुल वोटर

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि पिछले एक साल साल के भीतर करीब 11 चुनाव कराए गए हैं. हर जगह शांतिपूर्वक चुनाव हुए. कोर्ट केसेस कम हुए. फेक न्यूज पर एक्शन लेने के तरीके में बढ़ोतरी हुई है. भारत के चुनाव पर पूरी दुनिया की नजर है. 1.82 करोड़ नए वोटर इस बार जुड़े हैं. 49.7 करोड़ पुरुष वोटर और 47.1 करोड़ महिला वोटर हैं. 82 लाख लोग ऐसे हैं जो 85 साल से ऊपर के हैं. 2 लाख 18 हजार लोग ऐसे हैं जिनकी उम्र 100 से अधिक है. 1.82 करोड़ फर्स्ट टाइम वोटर हैं.

चुनाव आयोग ने कहा, महिला वोटरों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. महिला वोटरों की संख्या पुरुष से ज्यादा है. ऐसे वोटर जिनकी उम्र 2024 में किसी भी वक्त 18 साल होने वाली है उनके भी आंकड़े हमारे पास हैं. हमें विश्वास है कि यूथ न सिर्फ वोट करेंगे बल्कि वोटरों की संख्या बढ़ाने में हमारी मदद भी करेंगे.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

by UB India News
May 1, 2024
0

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को इंदौर में बड़ा झटका लगने के एक दिन बाद आज मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल...

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

सिर्फ गरीबी हटाएंगे की माला जपती रहती थी कांग्रेस’, महाराष्ट्र के माढा में बोले PM मोदी

सिर्फ गरीबी हटाएंगे की माला जपती रहती थी कांग्रेस’, महाराष्ट्र के माढा में बोले PM मोदी

by UB India News
May 1, 2024
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के बीच मंगलवार को महाराष्ट्र के माढा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया....

कांग्रेस के लिए क्यों गले की फांस बन सकता है अमित शाह का फर्जी वीडियो केस?

कांग्रेस के लिए क्यों गले की फांस बन सकता है अमित शाह का फर्जी वीडियो केस?

by UB India News
May 1, 2024
0

लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, विभिन्न सियासी दलों के बीच वार और पलटवार का सिलसिला भी तेज...

कांग्रेस SC-ST आरक्षण पर तलवार लटका रही , OBC का जीना मुश्किल कर देगी……..

कांग्रेस SC-ST आरक्षण पर तलवार लटका रही , OBC का जीना मुश्किल कर देगी……..

by UB India News
May 1, 2024
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर SC-ST और OBC का आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाया है।...

Next Post
केजरीवाल ED ने नए मामले में भेजा समन, AAP का दावा- गिरफ्तारी का बैकअप प्‍लान

केजरीवाल ED ने नए मामले में भेजा समन, AAP का दावा- गिरफ्तारी का बैकअप प्‍लान

लोकसभा चुनाव: बिहार में 1 करोड़ से अधिक युवा वोटर्स करेंगे निर्णायक फैसला

लोकसभा चुनाव: बिहार में 1 करोड़ से अधिक युवा वोटर्स करेंगे निर्णायक फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend