ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मिशन 400 पार के लिए PM मोदी ने संभाला मोर्चा, आज कर्नाटक और तेलंगाना में करेंगे तूफानी प्रचार , शुरू किया ‘मेरा भारत, मेरा परिवार’ कैंपेन

UB India News by UB India News
March 17, 2024
in केंद्रीय राजनीती
0
मिशन 400 पार के लिए PM मोदी ने संभाला मोर्चा, आज कर्नाटक और तेलंगाना में करेंगे तूफानी प्रचार , शुरू किया ‘मेरा भारत, मेरा परिवार’ कैंपेन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तूफानी प्रचार में जुटे हैं। दक्षिण के राज्यों को साधने के लिए पीएम मोदी तेलंगाना में हैं। आज वह पहले नागरकुर्नूल में जनसभा को संबोधित करेंगे और यहां से वो कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के गढ़ गुलबर्ग पहुंचेंगे जहां वो एक रैली को संबोधित करेंगे।

पार्टी और NDA प्रत्याशियों के लिए मांग रहे वोट
PM मोदी बीते कुछ महीनों से दक्षिण भारत के राज्यों के लगातार दौरे कर रहे हैं। शुक्रवार को भी वह तमिलनाडु और केरल और तेलंगाना के दौरे पर थे। यहां उन्होंने रैली और रोड शो किए। BJP और NDA के सहयोगी दलों के वोट मांगा। कल पीएम मोदी ने हैदराबाद में रोड शो किया था, जहां उन्हें देखने के लिए लोगों में भारी उत्साह नजर आया।

RELATED POSTS

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

दक्षिण में यह है बीजेपी की स्थिति
पीएम मोदी के कार्यक्रमों को देखें तो साफ होता है कि इस बार उनका ध्यान दक्षिण की सीटों पर ज्यादा है। वे लगातार दक्षिण में रैलियां कर रहे हैं। केरल में पिछले तीन लोकसभा चुनावों में भाजपा और एनडीए खाता कर नहीं खोल पाया है। वहीं, तमिलानुड में भी भाजपा का वर्तमान में कोई सांसद नहीं है। हालांकि, तेलंगाना में भाजपा ने 2019 में चार लोकसभा सीटें जीती थीं। हालांकि, विधानसभा चुनावों के बाद से कांग्रेस भारी दिख रही है। इस साल उन्होंने 2 जनवरी से 16 मार्च तक 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की घरेलू यात्राएं की हैं।

चुनाव की घोषणा से पहले पीएम मोदी ने कितने दौरे किए?
इस साल प्रधानमंत्री मोदी ने 2 जनवरी से 16 मार्च तक 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की घरेलू यात्राएं की हैं। जिन राज्यों के दौरे किए हैं उनमें उत्तर प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, राजस्थान, केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, ओडिशा, असम, जम्मू एवं कश्मीर, बिहार, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना और झारखंड शामिल हैं।

पीएम मोदी ने शुरू किया ‘मेरा भारत, मेरा परिवार’ कैंपेन, सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरा भारत, मेरा परिवार कैंपेन की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कैंपेन का थीम गीत जारी किया गया है। आज ही चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान करने वाला है। इस कैंपेन के तहत साझा किए गए वीडियो में मोदी सरकार की किसान सम्मान निधि योजना, हर घर नल योजना, उज्जवला योजना और पीएम आवास योजना जैसी योजनाओं को दिखाया गया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी मेरा भारत, मेरा परिवार कैंपेन के थीम सॉन्ग को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया है। साथ ही केंद्रीय सूचना मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी इस थीम सॉन्ग को सोशल मीडिया पर री-पोस्ट किया है।

परिवारवाद पर विपक्ष को घेरने की तैयारी
मोदी का परिवार कैंपेन के तहत यूक्रेन युद्ध के दौरान सुरक्षित भारत लाए गए छात्रों और ऐसे ही संकटग्रस्त देशों से भारतीयों को सुरक्षित निकालने की उपलब्धि को भी दिखाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस कैंपेन के जरिए भारतीय राजनीति में परिवारवाद पर वंशवाद पर हमला बोला है। परिवारवाद पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने एक जनसभा में कहा था कि …एक सपना लेकर बचपन में घर छोड़ा था कि देशवासियों के लिए जिऊंगा। मेरा पल-पल सिर्फ आपके लिए होगा। मेरा कोई निजी सपना नहीं होगा, आपके सपने ही मेरा संकल्प होगा। जिंदगी खपा दूंगा, आपके सपनों को पूरा करने के लिए, इसलिए देश के कोटि-कोटि लोग मुझे अपना मानते हैं, अपना परिवार मानते हैं। देश के 140 करोड़ लोग मेरा परिवार हैं।

लालू यादव के बयान के जवाब में भाजपा ने शुरू किया मोदी का परिवार कैंपेन
बीते दिनों राजद चीफ लालू प्रसाद यादव के परिवारवाद वाले बयान का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने एक जनसभा के दौरान कहा था कि देश के 140 करोड़ लोग ही मेरा परिवार हैं। इसके बाद भाजपा नेताओं ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिखना भी शुरू कर दिया था। पिछले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने ‘मैं भी चौकीदार’ कैंपेन चलाया था। दरअसल राफेल डील को लेकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चौकीदार चोर है का नारा लगाया था। इसके जवाब में पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नाम के आगे चौकीदार लिख लिया था। इसी तरह भाजपा के अन्य नेताओं ने भी पीएम मोदी का अनुसरण करते हुए नाम के आगे ‘मैं भी चौकीदार’ लिखना शुरू कर दिया था।

UB India News

UB India News

Related Posts

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

by UB India News
July 4, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 जुलाई 2026 को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। सुबह लगभग 10:45 बजे, प्रधानमंत्री जोधपुर...

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

by UB India News
July 3, 2026
0

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं. इस दौरान गुरुवार को दोनों देशों के बीच चार...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

by UB India News
June 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे। राजधानी विक्टोरिया के सेशेल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति...

मोदी कैबिनेट ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 3400 करोड़ रुपये किये मंजूर,UPI पर इंसेंटिव देने की योजना को भी ,इली मंजूरी

शासन अब संदेह से विश्वास, अभियोजन से सुधार और भय से स्वतंत्रता की ओर बढ़ रहा………………….

by UB India News
June 23, 2026
0

भारत की नियामकीय प्रणाली हमेशा दुविधा की मानसिकता के साथ काम करती थी और अक्सर छोटी प्रक्रियागत त्रुटियों या केवल...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस :तनाव से राहत और दिनभर की ऊर्जा का आसान मंत्र है योग…………..

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस :तनाव से राहत और दिनभर की ऊर्जा का आसान मंत्र है योग…………..

by UB India News
June 22, 2026
0

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम का दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां, भविष्य की चिंता और डिजिटल दुनिया का लगातार बढ़ता...

Next Post
लोकसभा चुनाव की हुई घोषणा ,  7 फेज में होंगे मतदान , पहली 19 अप्रैल को  आखिरी 1 जून को, मतगणना 4 जून को, आज से आचार संहिता लागू

16 अप्रैल को शराब नीति मामले में दिल्ली के सीएम अरबिंद केजरीवाल से CBI करेगी पूछताछ

ED समन केस में CM केजरीवाल को अग्रिम जमानत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend