ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पारस की जिद और मांझी की मांग के बीच आज एनडीए में सीट बंटवारे की घोषणा, सीएम के फैसले पर नजर

UB India News by UB India News
March 15, 2024
in loakshbha 24, Lokshbha2024, पटना, बिहार
0
पारस की जिद और मांझी की मांग के बीच आज एनडीए में सीट बंटवारे की घोषणा, सीएम के फैसले पर नजर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पशुपति कुमार पारस की लोक जनशक्ति पार्टी (राष्ट्रीय) और जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा- सेक्युलर को संभालने हुए आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बिहार की 40 सीटों के बंटवारे की योजना सामने आ सकती है। गुरुवार को मांझी से मुलाकात और पारस समेत बाकी घटक दलों से पहले हो चुकी बातचीत के आधार पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा था कि शुक्रवार को सीट शेयरिंग की जानकारी मिल जाएगी। सीट बंटवारे की घोषणा को लेकर जहां सभी की नजर भाजपा पर रहेगी, वहीं मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी घटक दलों की नजर रहेगी।

गया लोकसभा पर मांझी की पार्टी ने ठोका दावा

सूत्रों की मानें तो बिहार एनडीए में भाजपा 17, जदयू 16, लोजपा (रामविलास) चार, बाकी बचे तीन सीट में एक लोजपा (पारस गुट), उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक और जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के एक सीट मिल सकती है। मांझी की पार्टी ने गया लोकसभा सीट पर दावा भी ठोक दिया है।  अगर मुकेश सहनी एनडीए के साथ आते हैं तो उन्हें भी एक सीट दिया जा सकता है। ऐसे हालात में जदयू या भाजपा को एक सीट पर छोड़ना पड़ सकता है। हालांकि, मुकेश सहनी मुजफ्फरपुर सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां से भाजपा के टिकट पर अजय निषाद जीते थे।

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

जदयू स्पष्ट, भाजपा के अंदर ही कई संकट
लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के साथ या आगे-पीछे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की दूसरी सूची आने की संभावना है। भाजपा बिहार की 2019 में जीती अपनी सीटों में से पटना साहिब समेत चार सीटों को छोड़ बाकी 13 पर प्रत्याशियों की घोषणा पहले करे, यह भी संभव है। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड अपनी 16 जीती हुई सीटों में से 13 पर प्रत्याशियों को हरी झंडी दे चुकी है। जदयू तीन सीटों को लेकर कुछ ऊहापोह में है, जिसपर पार्टी में मंथन जारी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
“भीड़” के एक्सक्लूसिव प्रीमियर के साथ सिनेमाई हदें तोड़ने जा रहा है एंड एक्सप्लोर एचडी

"भीड़" के एक्सक्लूसिव प्रीमियर के साथ सिनेमाई हदें तोड़ने जा रहा है एंड एक्सप्लोर एचडी

कलर्स सिनेप्लेक्स और जियो सिनेमा पर एक साथ होगा हनुमान का प्रीमियर

कलर्स सिनेप्लेक्स और जियो सिनेमा पर एक साथ होगा हनुमान का प्रीमियर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend