ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लोकसभा चुनाव की तारीखों का कल होगा ऐलान, चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे करेगा घोषणा

UB India News by UB India News
March 16, 2024
in loakshbha 24
0
लोकसभा चुनाव की तारीखों का कल होगा ऐलान, चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे करेगा घोषणा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चुनाव आयोग ने आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. 16 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा. चुनाव आयोग के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी. लोकसभा चुनाव सात से आठ चरणों में हो सकते हैं.

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग शनिवार को दोपहर तीन बजे करेगा. इसके साथ ही कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया जाएगा. ये विधानसभा चुनाव ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में होंगे.

RELATED POSTS

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

नवनिुयुक्त चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेंगे. चुनाव आयोग के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी. सूत्रों ने बताया कि लोकसभा चुनाव सात से आठ चरणों में हो सकते हैं.

इससे पहले गुरुवार को नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के बाद आज इन्होंने पदभार संभाल लिया. चीफ इलेक्शन कमीश्नर राजीव कुमार ने शुक्रवार सुबह दोनों चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू का स्वागत किया. दोनों के पदभार संभालने के बाद आज ही 11 बजे के आसपास चुनाव आयोग की एक अहम बैठक हुई. इस बैठक में लोकसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की गई.

इस दौरान दोनों चुनाव आयुक्तों ने सीईसी के साथ चुनाव कार्यक्रम को निर्णायक रूप देने पर मंथन किया.

 

 

चुनाव आयोग में खाली चुनाव आयुक्तों के 2 पदों पर ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू की नियुक्ति हो चुकी है। ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने शुक्रवार को अपना कार्यभार संभाला लिया हैं। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दो नवनियुक्त चुनाव आयुक्तों, ज्ञानेश कुमार और डॉ. सुखबीर सिंह संधू का स्वागत किया। बता दें पीएम मोदी की अगुवाई में बनी समिति ने गुरुवार को इनकी नियुक्ति की थी। गुरुवार को केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय ने इस बाबत अधिकारिक बयान जारी किया। बता दें कि अनूप चंद्र पांडे 14 फरवरी को रिटायर हुए थे। इसके बाद 8 मार्च को अरुण गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में निर्वाचन आयोग में 2 पद खाली हो गए थे।

चुनाव आयोग की तरफ से अभी तक चुनावी तारीखों के ऐलान करने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि, दो नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के बाद इस बात को बल मिल रहा है कि आने वाले एक या दो दिनों में इसका ऐलान किया जा सकता है. उम्मीद इस बात की भी की है तारीखों का ऐलान शुक्रवार (15 मार्च) यानी आज भी किया जा सकता है.

CEC Rajiv Kumar welcomed the two newly-appointed Election Commissioners, Gyanesh Kumar and Dr Sukhbir Singh Sandhu who joined the Commission today: Election Commission of India (ECI) pic.twitter.com/leZL5WmEkS

— ANI (@ANI) March 15, 2024

आज कार्यभार संभालें ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह

बता दें कि वर्तमान में निर्वाचन आयोग का नेतृत्व राजीव कुमार कर रहे हैं। कुमार और संधू दोनों साल 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। कुमार केरल और संधू उत्तराखंड कैडर से आते थे। बता दें कि देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। इस बीच निर्वाचन आयोग के आयुक्तों के पद के खाली होने के बाद केंद्र सरकार पर विपक्ष लगातार हमले कर रहा था। ऐसे में अब संभावना जताई जा रही है कि शुक्रवार को आयोग लोकसभा चुनाव से संबंधित कुछ घोषणाएं कर सकता है। बता दें कि ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह सिंधू की नियुक्ति को लेकर गुरुवार को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी बयान जारी किया था।

अधीर रंजन चौधरी का बयान

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस बाबत बयान जारी करते हुए कहा कि दो इलेक्शन कमिश्नरों के चनय की मीटिंग हुई। चुनाव के लिए रिक्त पद नहीं होना चाहिए। हम यह मानते हैं। इस समिति में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, अमित शाह, अर्जुनराम मेघवाल और अधीर रंजन चौधरी शामिल थे। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि इस बैठक में कुल 6 नामों पर चर्चा की गई। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि उत्पल कुमार सिंह, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, ज्ञानेश कुमार, इंदीवीर पांडेय, सुखबीर सिंह, गंघाधर राहत के नामों पर चर्चा की गई।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

by UB India News
May 1, 2024
0

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को इंदौर में बड़ा झटका लगने के एक दिन बाद आज मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल...

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

सिर्फ गरीबी हटाएंगे की माला जपती रहती थी कांग्रेस’, महाराष्ट्र के माढा में बोले PM मोदी

सिर्फ गरीबी हटाएंगे की माला जपती रहती थी कांग्रेस’, महाराष्ट्र के माढा में बोले PM मोदी

by UB India News
May 1, 2024
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के बीच मंगलवार को महाराष्ट्र के माढा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया....

कांग्रेस के लिए क्यों गले की फांस बन सकता है अमित शाह का फर्जी वीडियो केस?

कांग्रेस के लिए क्यों गले की फांस बन सकता है अमित शाह का फर्जी वीडियो केस?

by UB India News
May 1, 2024
0

लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, विभिन्न सियासी दलों के बीच वार और पलटवार का सिलसिला भी तेज...

कांग्रेस SC-ST आरक्षण पर तलवार लटका रही , OBC का जीना मुश्किल कर देगी……..

कांग्रेस SC-ST आरक्षण पर तलवार लटका रही , OBC का जीना मुश्किल कर देगी……..

by UB India News
May 1, 2024
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर SC-ST और OBC का आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाया है।...

Next Post
धक्का या हादसा? ममता के माथे पर कैसे लगी चोट

धक्का या हादसा? ममता के माथे पर कैसे लगी चोट

कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा पर लगा नाबालिग से यौन उत्पीड़न का आरोप, POCSO के तहत केस दर्ज- सूत्र

कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा पर लगा नाबालिग से यौन उत्पीड़न का आरोप, POCSO के तहत केस दर्ज- सूत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend