ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, इन आंकड़ों से हुआ खुलासा

UB India News by UB India News
March 14, 2024
in पटना, भाजपा
0
बिहार NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, इन आंकड़ों से हुआ खुलासा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर रखते हुए बीजेपी की ओर से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जा रही है, लेकिन फिलहाल उस लिस्ट में बिहार का नाम नहीं है, वजह साफ है कि बिहार में सीटों को लेकर मामला फंसा हुआ है, जिसका कारण यह है कि अभी तक बंटवारा नहीं हुआ है. इन सबके बीच एक आंकड़ा सामने आया है जिससे यह लगभग साफ हो गया है कि एनडीए में सीट बंटवारे का फॉर्मूला क्या है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस फॉर्मूले को अंतिम रूप दे दिया गया है और सभी पार्टियां इससे संतुष्ट बताई जा रही हैं. इस फॉर्मूले के मुताबिक बीजेपी राज्य में 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जेडीयू को 16 सीटें मिली हैं जबकि एलजेपी के चिराग पासवान गुट को पांच सीटें मिलने की खबर है.

सामने आए सीटों के आंकड़े

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

दरअसल, बिहार में 40 लोकसभा सीटें हैं. इस बार एनडीए गठबंधन में कई पार्टियां शामिल हैं, जिनमें बीजेपी और जेडीयू के अलावा जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा, चिराग पासवान और मुकेश सहनी को सीटें दी जानी हैं. माना जा रहा है कि इस बार चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस को सीट नहीं दी जाएगी, तो ऐसे में सीटों के आंकड़े से बड़ी बात सामने आई है.

समझिए क्या कहते हैं सीटों के आंकड़े

मुकेश सहनी नहीं माने तो उपेंद्र कुशवाहा को होगा बड़ा फायदा

आपको बता दें कि 40 लोकसभा सीटों में से बीजेपी 16, जेडीयू 16, एलजेपी रामविलास (चिराग) 05, आरएलएम (उपेंद्र कुशवाहा) 01, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (जीतन मांझी) 01 और विकासशील इंसान पार्टी (मुकेश सहनी) को 01 सीट दी जाएगी. वहीं अगर मुकेश सहनी से समझौता नहीं हुआ तो ये एक सीट उपेन्द्र कुशवाहा को दे दी जाएगी. ऐसे में उपेन्द्र कुशवाहा को बड़ा फायदा हो सकता है.

अगले दो दिनों में हो सकता है ऐलान

वहीं, आपको बता दें कि एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर सामने आ रही खबरों पर नजर डालें तो एक से दो दिन में इसका औपचारिक ऐलान हो जाएगा. वहीं गुरुवार को होने वाला कैबिनेट विस्तार टल गया है, अब 15 मार्च को कैबिनेट विस्तार की संभावना है. इसके बाद एक से दो दिनों में इसकी घोषणा कर दी जाएगी कि एनडीए में शामिल दलों को कितनी सीटें दी जाएंगी. आपको बता दें कि अभी तक महागठबंधन में भी सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है. अब वहां भी देखना होगा कि कांग्रेस और राजद कितनी बातों पर सहमत हो पाते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
मांझी से मिलने पहुंचे सम्राट चौधरी, मान ली गई दो मंत्री पदों की मांग!

मांझी से मिलने पहुंचे सम्राट चौधरी, मान ली गई दो मंत्री पदों की मांग!

बिहार में राजद ने तय कर दी कांग्रेस और वामदलों के लिए सीटें !

बिहार में राजद ने तय कर दी कांग्रेस और वामदलों के लिए सीटें !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend