ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विकसित भारत के लक्ष्य के जरिए आने वाली पीढ़ी का भविष्य संवारना है मकसद

UB India News by UB India News
February 27, 2024
in कारोबार, खास खबर
0
विकसित भारत के लक्ष्य के जरिए आने वाली पीढ़ी का भविष्य संवारना है मकसद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का लक्ष्य इसलिए रखा गया है जिससे हम आने वाली पीढ़ी के भविष्य को बेहतर बनाने के साथ बेहतर देश उनके हाथों में सौंप सकें. वित्त मंत्री ने कहा हम ये सुनिश्चित करना चाहते हैं कि देश के युवाओं के लिए अपने मातृभूमि पर ही पर्याप्त अवसर हो और वे अपने देश में ही रहकर वे अपना जीवन संवार सकें और उन्हें ये कहना की जरुरत ना पड़े कि यहां कोई अवसर नहीं है.

आने वाली पीढ़ी के भविष्य को संवारने की कवायद  

बिजनेस चैंबर फिक्की की ओर से विकसित भारत 2047 को लेकर ऑयोजित नेशनल कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने ये बातें कही है. वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हम सभी को लक्ष्य दिया है कि 2047 तक हम जरूर विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल कर सकें. वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश स्पष्ट है, ये भारत के लिए इस लक्ष्य को हासिल करने का मकसद कोई हाई ग्राउंड हासिल करना नहीं है. बल्कि ये हमारा कर्तव्य है कि हम आने वाली पीढ़ी को बेहतर भविष्य के साथ बेहतर भारत सौंप सकें जहां उनके लिए भरपूर संभावनाएं हो.

RELATED POSTS

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

पूर्व में गंवा दिए अवसर 

वित्त मंत्री ने पूर्व की सरकारों पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला बोलते हुए कहा कि 1947 में आजादी मिलने के बाद कई दशक बीते चुके हैं. इस दौरान हमसे या हमसे पहले वाली पीढ़ी ने कमियों वाला दौर देखा है. अवसरों को गंवाते हुए देखा है. देश में टैलेंट होने के बावजूद उन्हें देश छोड़कर बाहर जाना पड़ा क्योंकि यहां पर उनके लिए पर्याप्त अवसर नहीं थे.

उद्योगजगत होगा सबसे बड़ा लाभार्थी

वित्त मंत्री ने कहा कि देश के उद्योगजगत का 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में सबसे बड़ा योगदान देना है और वे इसका सबसे बड़े लाभार्थी होंगे. वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम 2014 में भारत को 10वीं अर्थव्यवस्था से 5वीं अर्थव्यवस्था तक ले जाने में सफल रहे और प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद उनके तीसरे कार्यकाल में भारत पांचवीं से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा. और उसके बाद अगली पीढ़ी के रिफॉर्म्स का एजेंडा को लागू करना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

by UB India News
August 13, 2026
0

संसद का मानसून सत्र आज यानी गुरुवार को खत्म हो गया. दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर...

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

by UB India News
August 13, 2026
0

दिल्ली के लाल किले के पास नवंबर 2025 में हुए कार बम धमाके को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक...

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

by UB India News
August 13, 2026
0

टाटा सन्स के चेयरमैन पद से एन. चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद एक बार फिर टाटा समूह की हर तरफ...

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

by UB India News
August 13, 2026
0

तुर्किये में नाटो समिट के दौरान ईरानी एजेंटों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ठिकाने की जानकारी मिल गई थी।...

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

by UB India News
August 13, 2026
0

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली...

Next Post
लैंड फॉर जॉब्स केस में आरा-पटना में छापेमारी ,किरण देवी के यहां ED की रेड

लैंड फॉर जॉब्स केस में आरा-पटना में छापेमारी ,किरण देवी के यहां ED की रेड

किसान आंदोलन  : दिल्ली कूच पर मीटिंग आज, फैसला कल

किसान आंदोलन : दिल्ली कूच पर मीटिंग आज, फैसला कल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend