बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) में बिजली टैरिफ (Electricity Tariff) को लेकर शुक्रवार को बहस हुई. इस दौरान बिजली टैरिफ के मुद्दे पर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) विपक्ष पर आग बबूला हो गए. उन्होंने कहा कि शुरू से ही कह रहा हूं कि यह मुफ्त में नहीं दिया जाएगा. हम इसे बहुत कम कीमत पर उपलब्ध कराते हैं. सुरक्षित रहे इसलिए कम पैसा में देते हैं. कुछ राज्यों में घोषणा कर देते हैं कि मुफ्त बिजली देंगे, लेकिन हमने ऐसा कभी नहीं कहा.
#WATCH बिजली टैरिफ पर बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "मैं शुरू से कह रहा था कि ये मुफ्त में नहीं मिलेगा। हम इसे बहुत कम कीमत पर उपलब्ध कराते हैं इसलिए हम कम में देते है कि ताकि ये सुरक्षित रहे।…कुछ राज्यों में वे घोषणा करते हैं कि वे इसे मुफ्त में प्रदान… pic.twitter.com/OOAel5toXh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 23, 2024







