ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़ा, चौथे दिन भारत ने 430 रन पर दूसरी पारी घोषित की; इंग्लैंड को 557 का टारगेट

UB India News by UB India News
February 19, 2024
in क्रिकेट, खास खबर
0
यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़ा, चौथे दिन भारत ने 430 रन पर दूसरी पारी घोषित की; इंग्लैंड को 557 का टारगेट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजकोट टेस्ट जीतने के लिए इंग्लैंड को 557 रन का टारगेट मिला है। भारत ने 430/4 के स्कोर पर अपनी दूसरी पारी डिक्लेयर की। यशस्वी जायसवाल 214 और सरफराज खान 68 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। शुभमन गिल ने 91 रन बनाए।

फिलहाल चौथे दिन के दूसरे सेशन का खेल जारी है। इंग्लैंड ने बगैर नुकसान के 10 रन बना लिए हैं। जैक क्रॉले और बेन डकेट ओपनिंग करने उतरे।

RELATED POSTS

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

निरंजन शाह स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट की सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। पहली पारी में भारत ने 445 और इंग्लैंड ने 319 रन बनाए थे।

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी राजकोट टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है। तीसरा दिन भारत के नाम रहा और टीम की कोशिश चौथे दिन भी दबदबा बनाकर रखने की होगी। यशस्वी जायसवाल शतक लगा चुके हैं तो गिल का भी पचासा हो गया है। उनका लक्ष्य भी शतक तक पहुंचने का होगा। तीसरे दिन स्टंप के समय टीम इंडिया का स्कोर 2 विकेट पर 196 रन था। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 319 जबकि भारत ने 445 रन बनाए थे।

राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में टीम इंडिया से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने इस मैच की दूसरी पारी में दोहरा शतक जड़ दिया। इस पारी में उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए छक्कों की छड़ी लगा दी। यशस्वी जायसवाल ने इस सीरीज में एक ऐसा कारनामा कर दिया है जो टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में कोई नहीं कर सका था।

ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने जायसवाल

यशस्वी जायसवाल इस सीरीज में काफी शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। वह सीरीज में 20 से ज्यादा छक्के जड़ चुके हैं। इसी के साथ यशस्वी जायसवाल क्रिकेट के इतिहास में एक टेस्ट सीरीज के अंदर 20 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस रिकॉर्ड में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा है। रोहित शर्मा ने साल 2019 साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में 19 छक्के लगाए थे।

यशस्वी का दोहरा शतक

सरफराज खान की फिफ्टी के तुरंत बाद यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक बना लिया। उन्होंने 231 गेंदों पर 200 रन पूरे किए। यह टेस्ट में उनकी दूसरी डबल सेंचुरी है। पिछले टेस्ट में भी यशस्वी ने डबल सेंचुरी मारी थी। दोहरा शतक लगाने के बाद यशस्वी ने लगातार दो छक्के मारे।

एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

22 छक्के – यशस्वी जायसवाल बनाम इंग्लैंड (2024)*

19  छक्के – रोहित शर्मा बनाम साउथ अफ्रीका (2019)
15  छक्के – शिमरेन हेमीमीर बनाम बांग्लादेश (2018)
15  छक्के – बेन स्टोक्स बनाम ऑस्ट्रेलिया (2023)

जायसवाल ने इस रिकॉर्ड की कर ली बराबरी 

यशस्वी जायसवाल इस पारी में 236 गेंदों पर नाबाद 214 रन बनाए। इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने 14 चौके और 12 छक्के जड़े। इसी के साथ उन्होंने टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। इससे पहले 1996 में वसीम अकरम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एक टेस्ट पारी में 12 छक्के लगाए थे।

टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी 

12 छक्के – यशस्वी जायसवाल
12 छक्के – वसीम अकरम
11 छक्के – नाथन एस्टल
11 छक्के – मैथ्यू हेडन
11 छक्के – ब्रेंडन मैकुलम
11 छक्के – ब्रेंडन मैकुलम
11 छक्के – बेन स्टोक्स ब
11 छक्के – कुसल मेंडिस

यूं सिमटी इंग्लैंड की पारी, भारत को 126 रनों की बढ़त

गिरते विकेटों के बीच इंग्लैंड को अपने टेल से उम्मीद थी, लेकिन रेहान अहमद को मोहम्मद सिराज ने बोल्ड किया तो जडेजा की गेंद पर टॉम हार्टले LBW हो गए। फिर सिराज ने एंटरसन को आउट किया। बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच जारी राजकोट टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। भारतीय टीम ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे। कप्तान रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा ने शतक ठोके थे, जबकि इंग्लैंड की पहली पारी 319 रनों पर सिमट गई। उसके लिए सबसे अधिक बेन डकेट ने 151 गेंदों में वनडे अंदाज में 153 रनों की पारी खेली। हालांकि, उन्हें छोड़कर कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का टिककर सामना नहीं कर सका। भारत के लिए सबसे अधिक मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट झटके।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल……..

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

by UB India News
July 4, 2026
0

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी 15 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना आ रहे हैं।...

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सिर्फ सीमा पर बंदूकें तानने से नहीं जीती जाती, बल्कि उन लोगों की पहचान तय करने...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
संकट में चंपाई सोरेन सरकार, कांग्रेस विधायकों ने बढ़ाई मुश्किल

संकट में चंपाई सोरेन सरकार, कांग्रेस विधायकों ने बढ़ाई मुश्किल

जो कांग्रेस छोड़ रहे, वे ईडी सीबीआई से डर रहे !

जो कांग्रेस छोड़ रहे, वे ईडी सीबीआई से डर रहे !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend