ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

Budget 2024 : 2047 तक भारत बनेगा विकसित राष्ट्र , बजट की प्रमुख बातें, जानिए क्या-क्या मिला

UB India News by UB India News
February 2, 2024
in खास खबर
0
Budget 2024 : 2047 तक भारत बनेगा विकसित राष्ट्र , बजट की प्रमुख बातें, जानिए क्या-क्या मिला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से सुबह 11 बजे बजट 2024 पेश किया गया। बजट में वित्त मंत्री द्वारा सरकार की उपलब्धियाों को गिनाया गया। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार लगातार युवाओं, किसानों और महिलाओं और आम जनता के लिए कार्य कर रही है। 2047 तक हम भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाएंगे। सरकार द्वारा 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार धन की लीकेज रोकने के लिए सरकार की डीबीएल योजना पूरी तरह से सफल रही है। इसके जरिए सरकार द्वारा करीब 34 लाख करोड़ रुपये सीधे आम जनता के पास भेजे गए हैं।

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

बजट की प्रमुख बातें 

  • पीएम स्वनिधि से 18 लाख वेंडर्स को मदद की गई है।
  • किसान सम्मान निधि और पीएम फसल योजना से अन्नदता को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया। 11.8 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है।
  • देश में 3000 नए आईटीआईआई खोले गए।
  • 1.40 करोड़ युवाओं को स्किल इंडिया की ट्रेनिंग दी गई है।
  • 15 नए AIIMS और 390 नए विश्वविद्यालय बनाए गए हैं।
  • आम आदमी की आय 50 प्रतिशत बढ़ी है।
  • पीएम आवास योजना के कारण 70 प्रतिशत घर की मालकिन महिलाएं बन गई हैं।
  • सरकार ने अब तक 3 करोड़ घर बनाने के अपने लक्ष्य को हासिल किया है। इस योजना के तहत अगले 5 साल में 2 करोड़ और घर बनाएंगे।
  • उच्च शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी 28 फीसदी बढ़ी गई है।
  • 1361 नई मंडियां जोड़ी गईं है।
  •  देश में एयरपोर्ट्स की संख्या 149 हो गई है। टियर 2 और टियर 3 पर खास फोकस है।
  • नमो भारत और मेट्रो ट्रेन पर फोकस होगा।
  • देश में नए मेडिकल खोले जाएंगे।
  • पीएम सूर्योदय योजना के तहत एक करोड़ घरों पर सोरल लगाए जाएंगे।
  • एनर्जी, मिनरल और सीमेंट के लिए 3 नए कोरिडोर शुरू किए जाएंगे।
  • कोयला गैसीफिकेशन से नेचुरल गैस का आयात घाटाया जाएगा।

2047 तक भारत बनेगा विकसित राष्ट्र’, बजट भाषण के दौरान लोकसभा में बोलीं निर्मला सीतारमण

‘देश को 2047 विकसित राष्ट्र बनाया जाए’

केंद्रीय वित्त मंत्री ने लोकसभा में बजट भाषण के दौरान कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि देश को 2047 विकसित राष्ट्र बनाया जाए। सरकार इसके लिए काम भी कर रही है। हमारी सरकार की योजनाओं में युवा, महिला और अन्नदाताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इनका विकास करके हम देश का विकास कर रहे हैं और इसी रणनीति से हम देश को 2047 विकसित बना सकेंगे।

देश के विकास में उद्योग और खेतीबाड़ी बड़ा योगदान देती है

उन्होंने कहा कि देश के विकास में उद्योग और खेतीबाड़ी बड़ा योगदान देती है। किसानों के लिए सरकार उर्वरक समेत अन्य सभी जरुरी सामान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सरकार किसानों के लिए तमाम चीजों पर सब्सिडी दे रही है। उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि दी जा रही है। वहीं छोटे उद्योगों के विकास के लिए आज सैकड़ों योजनाएं चल रही हैं।

लोग रोजगार लेने की जगह रोजगार दे रहे

वित्त मंत्री ने कहा कि आज लोग रोजगार लेने की जगह रोजगार दे रहे हैं। आज छोटे-छोटे युवा रोजगार प्रदाता बन रहे हैं। इनके लिए भी केंद्र सरकार तमाम काम कर रही है। कम ब्याज डर पर ऋण मुहैया करवाई जा रही है। छोटे उद्योगों को कई ऐसे प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे वह विश्वस्तरीय बन सकें।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
डबल से ज्यादा हुई टैक्स से कमाई, खुले हाथों से खर्च करेगी सरकार

डबल से ज्यादा हुई टैक्स से कमाई, खुले हाथों से खर्च करेगी सरकार

Budget 2024: 57 मिनट के बजट भाषण के दौरान महिलाओं के लिए किया ये बड़ा एलान

Budget 2024: 57 मिनट के बजट भाषण के दौरान महिलाओं के लिए किया ये बड़ा एलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend