ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पायलट पर हमला करने वाले को ‘नो-फ्लाई लिस्ट’ में डालने की तैयारी

UB India News by UB India News
January 15, 2024
in Lokshbha2024, अपराध, परिवहन
0
पायलट पर हमला करने वाले को ‘नो-फ्लाई लिस्ट’ में डालने की तैयारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

 इंडिगो एयरलाइंस के पायलट को थप्‍पड़ मारने के मामले में इंदिरा गांधी अंतर्राष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पुलिस ने आरोपी साहिल कटारिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. एयरपोर्ट पुलिस ने आरोपी साहिल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 323, 341,290 और एयरक्राफ्ट एक्‍ट की धारा 22 के तहत एफआईआर दर्ज की है. इन सभी धाराओं में अलग-अलग सजा और जुर्माने का प्रावधान है. आइए समझते हैं किस धारा का क्‍या है मतलब और उसमें कितनी सजा का है प्रावधान.

एयरपोर्ट पुलिस ने आरोपी साहिल के खिलाफ सबसे पहली आईपीसी की धारा 323 दर्ज की है. यह धारा जानबूझ कर किसी को चोंट पहुंचाने के मकसद से किए गए हमले से संबंधित है. इस धारा के तहत गिरफ्तार किए गए आरोपी को एक साल तक की कैद और एक हजार रुपए तक का जुर्माने का प्रावधान है. वहीं आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 341 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है. इस धारा गलत तरीके से रोकने के आरोप में लगाई जाती है. इस धारा के आरोपी को एक महीने तक के कारावास और 500 रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है.

RELATED POSTS

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

समस्तीपुर दोहरा हत्याकांड: नामापुर गांव में दो युवकों को गोली मारी, गैंगवार की आशंका से जांच तेज

भविष्‍य में यात्रा के लिए प्रतिबंधित कर सकती है एयरलाइन
वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, आईपीसी की धारा 290 के तहत सार्वजनिक रूप से उपद्रव करने वाले आरोपी के खिलाफ लगाई जाती है. इसके अलावा, आरोपी पर एयरक्राफट रूल 22 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है. इस धारा के तहत, विमान चालक के सदस्य पर शारीरिक या मौखिक रूप से हमला करने, डराने या ड्यूटी में बाधा डालने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाती है. कार्रवाई के तहत पायलट-इन-कमांड आरोपी को विमान से डिबोर्ड कर सकता है. इसके अलावा, एयरलाइन आरोपी यात्री को भविष्‍य में हवाई यात्रा के लिए प्रतिबंधित कर सकती है.

आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस के मुताबिक, इंडिगो फ्लाइट के को-पायलट अनूप कुमार की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 341, 290 और 22 एयरक्राफ्ट रूल्स के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल आरोपी पैसेंजर साहिल कटारिया को सीआरपीसी 41 के तहत पूछताछ के लिए नोटिस सर्व किया का रहा है. पुलिस ने ये भी बताया है कि आरोपी के खिलाफ लगाई गईं धाराएं जमानती हैं.

दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट में हुआ हंगामा

शिकायत के मुताबिक आरोपी पैसेंजर ने को-पायलट के ऊपर हमला किया और इंडिगो फ्लाइट नंबर 6E2175 दिल्ली से गोवा जाने वाली फ्लाइट में हंगामा किया. ये घटना रविवार शाम हुई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया. वीडियो में पायलट पर हमला करने वाले यात्री पर क्रू मेंबर्स घटना के बाद चिल्लाते हुए देखे जा सकते हैं. माना जा रहा है कि इंडिगो की फ्लाइट कोहरे की वजह से देरी से चल रही थी, जिससे आरोपी नाराज था.

‘नो-फ्लाई लिस्ट’ में डालने की तैयारी

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डीसीपी ने बताया कि इंडिगो ने यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. हमें शिकायत मिल चुकी है और हम उचित कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं. इंडिगो ने इस मामले की जांच के लिए एक इंटरनल कमिटी का भी गठन किया है. इस मामले को कमिटी को भेज दिया गया है. आरोपी को ‘नो-फ्लाई लिस्ट’ में शामिल किए जाने सहित कार्रवाइयां करने की तैयारी भी चल रही है.

Kalesh b/w a Passenger and Captain
(A passenger punched an Indigo capt in the aircraft as he was making delay announcement)
pic.twitter.com/AApGeF9DNd

— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) January 15, 2024

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

by UB India News
July 8, 2026
0

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को...

समस्तीपुर दोहरा हत्याकांड: नामापुर गांव में दो युवकों को गोली मारी, गैंगवार की आशंका से जांच तेज

समस्तीपुर दोहरा हत्याकांड: नामापुर गांव में दो युवकों को गोली मारी, गैंगवार की आशंका से जांच तेज

by UB India News
July 8, 2026
0

बिहार के समस्तीपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चकमहेसी थाना क्षेत्र के नामापुर गांव में बुधवार की...

बिहार के कई शहरों में NIA की एक साथ हुई कार्रवाई से हड़कंप ………..

बिहार के कई शहरों में NIA की एक साथ हुई कार्रवाई से हड़कंप ………..

by UB India News
July 8, 2026
0

बिहार के कई शहरों में मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए (NIA) की एक साथ हुई कार्रवाई से हड़कंप मच...

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

by UB India News
July 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में रह रहे...

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

by UB India News
July 5, 2026
0

बिहार का मुजफ्फरपुर शनिवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. यहां एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर...

Next Post
मालदीव से भारतीय सैनिकों को निकाल रहे राष्ट्रपति मुइज्जू

मालदीव से भारतीय सैनिकों को निकाल रहे राष्ट्रपति मुइज्जू

राबड़ी आवास पर सबसे बड़ा ‘सियासी’ भोज, दही-चूड़ा खाने पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, सियासत तेज

राबड़ी आवास में पीछे से क्यों पहुंचे CM नीतीश कुमार?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend