ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत-मालदीव विवाद के बीच राष्ट्रपति मुइज्जू को लगा करारा झटका

UB India News by UB India News
January 15, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
भारत-मालदीव विवाद के बीच राष्ट्रपति मुइज्जू को लगा करारा झटका
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत से विवाद के बीच मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को घरेलू मोर्चे पर ही हार का सामना करना पड़ा है. दरअसल, राजधानी माले में हुए मेयर चुनाव में राष्ट्रपति मुइज्जू की पार्टी पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (PNC) के कैंडिडेट को हार का सामना करना पड़ा. पीएनसी के उम्मीदवार को भारत समर्थक विपक्षी दल मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार ने मात दी. इस हार को मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. क्योंकि वह राष्ट्रपति बनने से पहले राजधानी माले के मेयर थे.

राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने इस पद से इस्तीफा दिया था. मुइज्जू की पार्टी के उम्मीदवार ऐशथ अजीमा शकूर को एमडीपी के उम्मीदवार एडम अजीम ने 2002 वोटों से हरा दिया. मालदीव के सन ऑनलाइन न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, मुइज्जू की पार्टी पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (PNC) के उम्मीदवार ऐशथ अजीमा शकूर को 3,301 वोट मिले, जबकि 41 राउंड की काउंटिंग के बाद विपक्षी पार्टी के उम्मीदवार अजीम को कुल 5303 वोट प्राप्त हुए.

RELATED POSTS

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

चीनी समर्थक है राष्ट्रपति मुइज्जू की पार्टी

बता दें कि मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) का नेतृत्व मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद सोलिह का पास है. जिन्होंने हमेशा भारत का समर्थन किया है. हालांकि, पिछले साल देश में हुए राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. मालदीव के वर्तमान राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू चीन का समर्थन करते रहे हैं. राष्ट्रपति चुनाव के दौरान उन्होंने कई बार भारत को लेकर गलत बयानबाजी की थी और चीन के समर्थन की वकालत की थी. उनकी जीत के बाद ऐसा माना गया कि चीन को सर्मथन देने की बात कहकर ही उन्हें राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल हुई. राजधानी के मेयर चुनाव में जीत से एमडीपी को एक तरह से संजीवनी मिली है.

शनिवार को ही चीन के दौरे से लौटे हैं राष्ट्रपति मुइज्जू

बता दें कि चीन के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू शनिवार को ही चीन की पांच दिवसीय यात्रा से राजधानी माले वापस लौटे. स्वदेश पहुंचते ही उन्हें मेयर चुनाव में हाल का झटका लगा. मालदीव पहुंचने के बाद मुइज्जू ने एक बार फिर से भारत का नाम लिए बिना कहा कि हमारा देश उनसे छोटा हो सकता है, लेकिन इससे किसी को हमें धमकाने का लाइसेंस नहीं मिल जाता है.

बता दें कि मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू का ये बयान दोनों देशों के बीच पैदा हुए तनाव के बीच सामने आया. दोनों देशों के बीच तब विवाद शुरू हुआ जब मालदीव के तीन मंत्रियों की ओर से पीएम मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणियां कि गईं. उसके बाद तीन मंत्रियों को हटा दिया गया. चीन की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुइज्जू ने मालदीव को चीन के करीब लाने की बात भी की थी.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

by UB India News
July 7, 2026
0

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर हैं। उनके दौरे के बीच ही सीरिया की राजधानी दमिश्क...

लोकसभा के स्पीकर को क्या कभी हटाया गया?

मानसून सत्र से पहले एक्शन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला…………..

by UB India News
July 7, 2026
0

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद के आगामी मानसून सत्र की शुरुआत से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (UBT) में हुई बगावत...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

by UB India News
July 7, 2026
0

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी हो गई। चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को...

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

by UB India News
July 7, 2026
0

7 जुलाई 2026 सुबह... केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में मीनाक्षी ब्रिज के नजदीक अचानक धरती...

Next Post
दिल्ली में कोहरे का कहर , बिहार में भी प्रचंड ठंड का प्रकोप , सडक से लेकर जहाज तक के पहिये थमे

दिल्ली में कोहरे का कहर , बिहार में भी प्रचंड ठंड का प्रकोप , सडक से लेकर जहाज तक के पहिये थमे

राहुल की न्याय-यात्रा से पहले मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस छोड़ी , पार्टी ने खोया एक और युवा चेहरा

राहुल की न्याय-यात्रा से पहले मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस छोड़ी , पार्टी ने खोया एक और युवा चेहरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend