ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोई न कोई नई सियासी खिचड़ी पक रही……..

UB India News by UB India News
January 13, 2024
in जदयू, पटना, राजद
0
जातीय गणना की रिपोर्ट आने के बाद बिहार सरकार उत्साहित, मानदेय के लिए बड़ी राशि जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में बड़े पैमाने पर नौकरी बांटा जा रहा है। राज्य के अंदर लगातार शिक्षकों को बड़ी खुशी दी जा रही है। ऐसे में जो सबसे अहम और अलग बात निकल कर सामने आ रही है। इस नियुक्ति वितरण समारोह को लेकर सरकार के तरफ से जो प्रचार प्रसार किए गए हैं और उसमें जो स्लोगन लिखा गया है वह अपने आप में एक बड़ा संकेत दे रहा है।

दरअसल, बिहार में बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण में सफल हुए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटा जाएगा। ऐसे में इस नियुक्ति पत्र वितरण को लेकर राज्य सरकार के तरफ से जो विज्ञापन लगाए गए हैं उसमें जो स्लोगन लिखा गया है वह है – ‘ रोजगार मतलब नीतीश सरकार’ इसके साथ ही सीएम नीतीश की एक बड़ी सी तस्वीर लगाई गई है इसके अलावा किसी अन्य नेता की कोई भी तस्वीर नहीं लगाई गई है। इसके बाद इसके बाद अब यह कहां जाना शुरू हो गया है कि चाचा ने भतीजे के एजेंडा को हथिया लिया है।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार सरकार के तरफ जो सूचना जारी की गई है उसमें एक बड़ी सी तस्वीर सीएम नीतीश कुमार की लगाई गई है साथ में लिखा गया है कि – रोजगार की बहार शिक्षक नियुक्ति में इतिहास रचता बिहार। जबकि दूसरी लाइन जो लिखी गई है उसमें लिखा गया है रोजगार का मतलब नीतीश कुमार। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि आत्मनिर्भर बिहार के साथ निश्चय दो के तहत सरकारी एवं गैर सरकारी क्षेत्र में रोजगार के 20 लाख से ज्यादा नए अवसर का सृजन सरकार की प्राथमिकता है। पूरे प्रचार में अगर तेजस्वी यादव के नाम की चर्चा करें तो महत्व एक जगह छोटे से कॉलम में तेजस्वी के नाम की चर्चा की गई है।

ऐसे में अब इस बात की चर्चा तेज है कि, क्या जो बातें अब तक तेजस्वी यादव के तरफ से कही जा रही थी उसको नीतीश कुमार ने अपने पक्ष में अपना लिया है। क्या नीतीश कुमार ने तेजस्वी के एजेंडे को हथिया लिया है ? क्या तेजस्वी ने पहले कलम से जो नौकरी देने का वायदा किया था उस पर भले वो अभी सोच विचार कर रहे हैं लेकिन नीतीश कुमार ने इस पार बाजी मार लिया है ? क्या नीतिश कुमार ने चुनाव से पहले तेजस्वी यादव को बड़ा गच्चा दे दिया है।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से यह बातें देखने में आ रही है की राज्य के अंदर जितने भी कार्यक्रम हो रहे हैं उसमें नीतीश कुमार सिर्फ और सिर्फ खुद के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में सूबे के अंदर जो राजनीतिक माहौल है उसमें यह बातें कुछ नया संकेत देता हुआ नजर आ रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि नीतीश खुल कर भले ही कुछ न बोलते हो लेकिन कोई न कोई नई सियासी खिचड़ी पक रही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं…………….

क्या प्रशांत किशोर बदल देंगे बांकीपुर विधानसभा सीट की सियासी कहानी?

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के तौर पर जन सुराज ने आधिकारिक तौर पर प्रशांत किशोर उर्फ पीके के नाम...

Next Post
राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ के चुनावी रण में उतरेंगे, दो दिन करेंगे पार्टी का प्रचार, चार चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

बिहार के लिए कांग्रेस ने लगाया जोर, न्याय यात्रा में राहुल गांधी की दो बार होगी एंट्री.......

केंद्र सरकार हर संभव बिहार को मदद कर रही है : विजय कुमार सिन्हा

'इंडिया' गठबंधन अवसरवादियों की जमात का छलावा है.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend