ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चीन की धमकियों के बीच ताइवान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज मतदान

UB India News by UB India News
January 14, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
चीन की धमकियों के बीच ताइवान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज मतदान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चीन के साथ जारी विवाद के बीच ताइवन में आज यानि शनिवार (13 जनवरी) को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव शुरु हो गए हैं. इस दौरान 2 करोड़ 39 लाख आबादी वाले देश में लगभग एक करोड़ 90 लाख लोग मतदान में हिस्सा लेने वाले हैं. इस बार लगभग 10 लाख लोग नए वोटर पहली बार मतदान में हिस्सा ले रहे हैं. ताइवान में चुनाव के लिए कुल 18000 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

ताइवान में चुनाव को लेकर चीन ने खलल डालने की कोशिश की है. चीन की की धमकियों के बावजूद ताइवान के लाखों लोग शनिवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान में शामिल हो रहे हैं. इससे पहले चीन ने मतदान से पहले के दिनों में सबसे आगे चल रहे मौजूदा उपराष्ट्रपति लाई चिंग-ते को एक खतरनाक अलगाववादी नेता बताया था. इस दौरान चीन ने मतदाताओं को चेतावनी दी कि यदि वे सैन्य संघर्ष से बचना चाहते हैं तो वे सही विकल्प चुनें. उनका मतलब था कि वो मौजूदा उपराष्ट्रपति लाई चिंग-ते को वोट देने से बचे.

RELATED POSTS

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

चीन करता है ताइवान पर दावा
चीन स्व-शासित ताइवान पर अपना दावा पेश करता है. इसके लिए चीन ने ताइवान को युद्ध तक की धमकी दे चुका है. उन्होंने कहा कि वो ताइवान को चीन के साथ मिलाने के लिए सैन्य ताकत का भी इस्तेमाल करने से गुरेज नहीं करने वाला है. ताइवान में लगभग 18,000 मतदान केंद्रों पर सुबह 8:00 बजे मतदान शुरू हुआ, जिसमें लगभग 2 करोड़ लोग भाग ले रहे हैं.

देश में 2020 को हुए पिछले चुनाव में लगभग 75 फीसदी लोगों ने मतदान किया था. हालांकि, विश्लेषकों का अनुमान है कि इस बार संख्या में गिरावट आ सकती है. आज होने वाले चुनाव के परिणाम भी शाम तक आने के उम्मीद है. इस चुनाव पर अमेरिका और चीन की नजरें टिकीं हुई है, क्योंकि दोनों देश ताइवान को लेकर आमने-सामने खड़े हैं और दोनों महाशक्तियां रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र में प्रभाव के लिए संघर्ष कर रही हैं.

होउ यू-इह के चीन के साथ मधुर संबंध
एक जोरदार अभियान के दौरान, डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (DPP) के लाई ने खुद को ताइवान की लोकतांत्रिक जीवन शैली के रक्षक के रूप में पेश किया. हालांकि, KMT पार्टी के विपक्षी नेता और प्रतिद्वंद्वी होउ यू-इह के चीन के साथ मधुर संबंध है. वो DPP पर चीन को नाराज करने का आरोप लगाते हैं.

हाल ही में  होउ ने कहा कि वो अमेरिका के अलावा अन्य अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ मजबूत रिश्ते बनाए रखने की कोशिश करेंगे और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा दिया जाएगा. ताइवान के मतदाता राष्ट्रपति चुनाव के लिए 113 सीटों वाली विधायकों के लिए चुनाव करेंगे.

ताइवान में साल 1996 में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव
इस बार ताइवान देश में पहली महिला राष्ट्रपति त्साई-इंग-वेन की जगह पर दूसरे नेता का चुनाव करेंगे. इससे पहले  त्साई-इंग-वेन साल 2016 से लेकर 2020 तक देश की राष्ट्रपति रही. इस बार देश में DDP, KMT और TPP की तरफ से क्रमांक लाई चिंग-ते, हु यू इह और वेन जे उम्मीदवार के तौर पर उतरे हैं. ताइवान में साल 1996 में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हुआ था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

by UB India News
July 6, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद भले ही खाड़ी क्षेत्र में शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है....

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

by UB India News
July 6, 2026
0

ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मुख्य अंतिम यात्रा आज यानी सोमवार, 6 जुलाई को शुरू हो गई,...

Next Post
पूर्व भारतीय राजनयिक की किताब में बालाकोट पर खुलासे के बाद बौखलाया पाकिस्तान

पूर्व भारतीय राजनयिक की किताब में बालाकोट पर खुलासे के बाद बौखलाया पाकिस्तान

विपक्ष बनाम NDA……

विपक्षी गठबंधन पर भाजपा का तंज- कुछ नहीं होगा, जल्द टूटेगा अलायंस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend