ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली-NCR में ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ट्रेफिक प्रभावित, 3°C तक गिरा पारा , बिहार में स्कूल बंद

UB India News by UB India News
January 14, 2024
in खास खबर, दुर्घटना, पटना
0
दिल्ली-NCR में ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ट्रेफिक प्रभावित, 3°C तक गिरा पारा , बिहार में स्कूल बंद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजधानी दिल्ली समेत देश के अधिकांश राज्यों में इन दिनों काम की सर्दी पड़ रही है. सर्दी के साथ ही कोहरे की मार भी देखने को मिल रही है.  दिल्ली-एनसीआर के तापमान में आई बड़ी गिरावट की मुख्य वजह पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और बारिश मानी जा रही है. यही वजह है मैदानी इलाकों में इस समय भयंकर शीत लहर चल रही हैं. दिल्ली में आज यानी शनिवार को इस सीजन की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली और आसपास के इलाकों में अभी कोहरे का सितम जारी रहेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आज और कल (शनिवार और रविवार) के लिए सर्दी का येलो अलर्ट जारी किया है.

बिहार में 16 जनवरी तक स्कूल बंद
बि​​हार में ठंड को देखते हुए पटना में 8वीं तक के सभी स्कूलों में 16 जनवरी तक छुट्टी कर दी गई है। मुधबनी में 5वीं तक के स्कूलों को भी 16 जनवरी तक बंद करने का फैसला किया गया है।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार में हिमालय से आ रही ठंडी हवा ने पटना समेत पूरे बिहार में कड़ाके की ठंड बढ़ा दी है। पटना में एक दिन में पारा 3.5 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। आज भी कई जिलों में धूप निकलने की संभावना नहीं है। सबसे ठंडा जिला गया रहा।

आईजीआईएमएस में हार्ट अटैक के 25, ब्रेन हेमरेज के 35 मरीज भर्ती किए गए हैं। ठंड को देखते हुए पटना समेत कई जिलों में नर्सरी से 8वीं तक के सभी स्कूल 16 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं।

हालांकि, 9वीं और उससे ऊपर की कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक संचालित होता रहेगा।

कोहरे की वजह से ट्रेन और फ्लाइट्स लेट हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक शीतलहर और शीत दिवस को लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने यलो अलर्ट जारी किया है।

नवादा एनएच 20 के पास घना कोहरा छाया हुआ है।
नवादा एनएच 20 के पास घना कोहरा छाया हुआ है।

इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी

मधुबनी में 15 तक पांचवीं तक के क्लास की छुट्‌टी कर दी गई है। सीतामढ़ी में 16 जनवरी तक निजी व सरकारी स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया है। छपरा में 13 जनवरी से 16 जनवरी तक मिडिल स्कूल का संचालन बंद रहेगा। गोपालगंज में भी 8 तक क्लासेज को स्थगित कर दिया गया है। मुंगेर में भी क्लास 1 से 8 तक स्कूल बंद रहेगा।

पटना में आठवीं कक्षा तक के स्कूल 13 से 16 जनवरी तक पूरी तरह बंद रहेंगे। पटना की ऊपरी कक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुली रहेंगी। गया, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, सारण, वैशाली,दरभंगा में भी स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया है।

सीवान में भी घना कोहरा छाया हुआ है।
सीवान में भी घना कोहरा छाया हुआ है।

गया समेत कई जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया है कि 17 जनवरी को पटना, गया समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं, शनिवार को गया और पटना में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। पछुआ सर्द हवा का राज्य में प्रवेश हो गया है। अगले तीन दिन में पटना समेत पूरे बिहार का न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक लुढ़क सकता है।

गया में 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पारा

पटना का न्यूनतम तापमान एक दिन में 3.5 डिग्री सेल्सियस गिर गया है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार को 11.6 डिग्री सेल्सियस था। बिहार में सबसे ज्यादा सर्द गया रही।

वहां का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गया का न्यूनतम तापमान 2023 और चालू सीजन में सबसे कम दर्ज किया गया। हालांकि वहां का अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है।

बक्सर में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।
बक्सर में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।

इन जिलों में कोल्ड डे और कोल्ड वेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने वैशाली, समस्तीपुर, सिवान, सारण मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में कोल्ड डे को लेकर के येलो अलर्ट जारी किया है।

वही पटना, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, बांका, जमुई, लखीसराय, बेगूसराय, शेखपुरा, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर और कैमूर में कोल्ड वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम
शनिवार (13) जनवरी की सुबह देश के 18 राज्यों में कोहरा दिखा। इनमें हिमाचल प्रदेश, दिल्ली,उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम और नागालैंड शामिल हैं।

दक्षिण के राज्यों में आज कोहरे या कोल्ड वेव का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। तमिलनाडु और पुडुचेरी और केरल में बारिश की संभावना है। आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में भी 15 जनवरी तक सामान्य बारिश की संभावना है।

उत्तराखंड में 17-18 जनवरी को हल्की से तेज बारिश होने का अनुमान है और हिमाचल प्रदेश में भी 16 और 17 जनवरी को हलकी बारिश हो सकती है।

ठंड और कोहरे के डबल अटैक ने यातायात को बुरी तरह से प्रभावित किया

ठंड और कोहरे के डबल अटैक ने यातायात को बुरी तरह से प्रभावित किया है. कोहरे की मार की वजह से आज यानी 13 जनवरी को 24 इंटरनेशनल फ्लाइट्स लेट हुईं. कोहरे के कारण 104 उड़ाने प्रभावित हुईं. घरेलू उड़ानों की बात करें तो 32 उड़ानों में से 6 को कैंसिल करना पड़ा, जबकि 16 इंटरनेशनल की आने में देरी हुई. इसके साथ 26 घरेलू उड़ानों के आगमन में देरी हुई. दिल्ली एयरपोर्ट पर आज सुबह मिनिमम टेंपरेचर 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, रनेवे पर कोहरा छाया रहा और विजिबिलिटी कम ही बनी रही.

कोहरे की वजह से ट्रेनों का संचालन भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ

कोहरे की वजह से ट्रेनों का संचालन भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. कई ट्रेनों को दिल्ली पहुंचने में विलंब का सामना करना पड़ा, जिसमें सीएसएमटी-अमृतसर एक्सप्रेस भी शामिल रही. यह ट्रेन दिल्ली में पहुंचने में चार घंटे की देरी से चल रही है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्वराज एक्सप्रेस, ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस, मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस और नई दिल्ली इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस भी देरी से चल रही हैं.

तीखी सर्दी से बने हालात 

राज्यों में मौसम का हाल…

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं…………….

क्या प्रशांत किशोर बदल देंगे बांकीपुर विधानसभा सीट की सियासी कहानी?

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के तौर पर जन सुराज ने आधिकारिक तौर पर प्रशांत किशोर उर्फ पीके के नाम...

Next Post
लाल समंदर का रेड अलर्ट भारत के लिए क्यों खतरे की घंटी है…..

लाल समंदर का रेड अलर्ट भारत के लिए क्यों खतरे की घंटी है.....

ईमानदारी मेरी सबसे बड़ी ताकत है, ED के समन गैरकानूनी

अरविंद केजरीवाल को ED का चौथा समन, फिर पूछताछ को बुलाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend