ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सीट बंटवारा तो होगा ही…ये इंटरनल मामला है

UB India News by UB India News
January 12, 2024
in पटना, राजद
0
सीट बंटवारा तो होगा ही…ये इंटरनल मामला है
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में इंडी गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर जेडीयू पहले ही 16 सीटों पर दावा कर चुकी है। लेकिन सीटों शेयरिंग को लेकर क्या फॉर्मूला तय होगा ये अबतक साफ नहीं हो पाया है। इनसब के बीच डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को कहा है कि सीटों का बंटवारा तो होगा ही। लेकिन इस मसले पर पत्रकारों से क्यों बात करें?

ये सब इंटरनल है। इसके साथ ही जब उनसे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के न्योता को लेकर सवाल किया गया तो वो टाल गए। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के बिहार दौरे पर उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति कहीं आ जा सकता है।

RELATED POSTS

अगले 24 घंटे पटना समेत 20 जिलों पर भारी बारिश, 12 जिलों में अलर्ट………….

बांकीपुर का रण: विपक्ष की बिखरी बिसात और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई……………

हमने नौकरी देने का जो वादा किया उसे पूरा कर रहे

तेजस्वी यादव ने कहा है कि हम लोगों ने जो वादा किया था। उस वादा को पूरा कर रहे हैं। लोग कहते थे कि नियोजित शिक्षकों का कुछ नहीं हो सकता। पहले भी हम लोगों ने 1 लाख से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति की और कल फिर महागठबंधन की सरकार अपना वादा पूरा करने में लगी है।

नियोजित शिक्षकों को भी राज्यकर्मी का दर्जा दे दिया गया है। बिहार पहला राज्य है जो इतनी नौकरी दे रहा है। किसी को दिखे, नहीं दिखे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव।
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव।

जेडीयू लगातार 16 सीटों पर कर रही दावा

बता दें जेडीयू सोशल मीडिया के जरिए ही नहीं बल्कि बयान देकर भी 16-17 सीटों के लिए इंडिया गठबंधन के अंदर दबाव बनाए हुए है। सीपीआई तीन सीटों की मांग कर रही है और माले पांच सीटों की। लेकिन लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव सहित आरजेडी के तमाम नेता सीटों की दावेदारी के आंकड़ा सामने नहीं रख रही।

इसे आरजेडी के संयम, जेडीयू का दबाव को इंडी गठबंधन के अंदर की तनातनी के तौर पर देखा जा रहा है। दो दिन पहले माले के नेताओं ने तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद कहा था कि जेडीयू नेता गैरजरूरी बयानों से भ्रम की स्थिति बना रहे हैं। जेडीयू के नेताओं को ऐसे वक्तव्यों से परहेज करना चाहिए जिससे इंडिया गठबंधन कमजोर होती हो। हम चाहते हैं कि राज्य में इंडिया गठबंधन की अविलंब बैठक हो। सामूहिक और पार्टी टू पार्टी बैठक के जरिए सीट शेयरिंग के मसले को जल्द हल कर लिया जाना चाहिए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

अगले 24 घंटे पटना समेत 20 जिलों पर भारी बारिश, 12 जिलों में अलर्ट………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार में मानसून की बेरुखी के बीच मौसम विभाग ने राहत और चेतावनी दोनों जारी की है। बंगाल की खाड़ी...

बांकीपुर का रण: विपक्ष की बिखरी बिसात और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई……………

बांकीपुर का रण: विपक्ष की बिखरी बिसात और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई……………

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार की राजनीति में उपचुनाव कभी केवल एक सीट का चुनाव नहीं होता। यह सत्ता की लोकप्रियता, विपक्ष की विश्वसनीयता...

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

Next Post
कांग्रेस ने मिलिंद देवड़ा की सीट पर ठाकरे से समझौता कर लिया!

कांग्रेस ने मिलिंद देवड़ा की सीट पर ठाकरे से समझौता कर लिया!

दिल्ली की तीनों राज्यसभा सीट पर निर्विरोध चुने गए संजय सिंह, स्वाति मालीवाल और एन डी गुप्ता

दिल्ली की तीनों राज्यसभा सीट पर निर्विरोध चुने गए संजय सिंह, स्वाति मालीवाल और एन डी गुप्ता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend