ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अयोध्या के राम मंदिर प्रकरण में भी ‘दूत’ वाला दांव खेलेंगे नितीश!

UB India News by UB India News
January 11, 2024
in पटना, बिहार
0
अयोध्या के राम मंदिर प्रकरण में भी ‘दूत’ वाला दांव खेलेंगे नितीश!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश की राजनीति को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी अलग राह पकड़ ली है। यह राह उन्हें कहां ले जायेगा यह तो वक्त बताएगा। लेकिन जो राह पकड़ी है वह I.N.D.I.A गठबंधन की तरफ जाते नहीं दिखता। राम मंदिर आमंत्रण की ही बात ले लें तो इन्होंने अपनी एक अलग राह बनाई। जानते हैं इंडिया गठबंधन से कैसे नीतीश कुमार ने एक अलग रेखा सेक्युलरिज्म की राह पकड़ी है। आइए जानते हैं किसने क्या और नीतीश कुमार के स्टैंड से क्या अलग कहा।

आरएसएस और बीजेपी का इवेंट

राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम को कांग्रेस ने आरएसएस और बीजेपी का इवेंट करार दिया। इस खास वजह से न सोनिया गांधी और न ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और न ही इस कार्यक्रम में लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन ही शामिल होंगे। बीजेपी और आरएसएस ने वर्षों से अयोध्या में राम मंदिर को एक राजनीतिक परियोजना बना दिया है। मंदिर का उद्घाटन केवल चुनावी लाभ उठाने के लिए ही किया जा रहा है।

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

नौटंकी कर रही है भाजपा: ममता

तृणमूल कांग्रेस की नेत्री और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी राम मंदिर उद्घाटन से खुद को यह कहते हुए अलग कर लिया है कि बीजेपी लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के जरिये नौटंकी कर रही है। भाजपा लोगों को धार्मिक आधार पर बांट रही है। मैं धर्म के आधार पर जनता को बांटने में विश्वास नहीं करती।

अयोध्या के राम मंदिर पर क्या बोले अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में जाने से साफ ना कहा। वजह यह बताई कि निमंत्रण हम स्वीकार नहीं। हम जिन्हें जानते नहीं हैं, उन्हें न तो निमंत्रण देते हैं और न ही उनसे कोई निमंत्रण स्वीकार करते हैं। यह टिप्पणी अखिलेश यादव ने उनके लिए कि जो विश्व हिंदू परिषद की तरफ से आमंत्रण देने आए थे। वैसे उन्होंने यह भी कहा कि भगवान जब बुलाएंगे तब हम जाएंगे।

नीतीश कुमार को समय मिलेगा तो जाएंगे अयोध्या या फिर दूत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम से सीधे ना नहीं कहा। उनकी तरफ से मीडिया में जो बातें आई हैं कि समय मिलेगा तो जायेंगे। या फिर उनका करीबी कोई नीतीश कुमार का दूत बनकर प्रतिनिधित्व करेंगे। यह मंत्री संजय झा होंगे या विजय चौधरी या फिर अशोक चौधरी यह विकल्प खुला रखा गया है। दरअसल, नीतीश कुमार की राजनीति का आधार सेक्युलरिज्म है। धर्म के नाम पर ना काहू से दोस्ती और न काहू से बैर…! सर्व धर्म संभाव के लिए जाने जाते हैं।

मगर ‘दूत’ शब्द जेडीयू की राजनीति को बदलता रहा है

नीतीश कुमार की राजनीति में दूत शब्द काफी बदलाव भरा होता है। याद होगा जब महागठबंधन की सरकार से नाता तोड़कर भाजपा से नाता जोड़ा था तब उन्होंने दूत संजय झा पर ही सारी जवाबदेही सौंप दी कि उन्हीं की राय पर भाजपा का दामन थामा। पर इस बार जब भाजपा से नाता तोड़कर महागठबंधन के साथ सरकार बनाई तो इस बाद दूत के नाम पर मंत्री विजेंद्र यादव और नीतीश कुमार के करीबी नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह का नाम आया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
अखिलेश और तेजस्वी को उनके पिता ने बनाया………

मोहन यादव के बिहार दौरे का क्या है संकेत?

लोस चुनाव में राजद–जदयू 16/16 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी !

लोस चुनाव में राजद–जदयू 16/16 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend