ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 :इंदौर के साथ गुजरात का सूरत भी नंबर वन

UB India News by UB India News
January 12, 2024
in खास खबर, स्वास्थ
0
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 :इंदौर के साथ गुजरात का सूरत भी नंबर वन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नई दिल्ली के भारत मंडपम (Bharat Mandapam Convention Center New Delhi) कन्वेंशन सेंटर में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President of India Draupadi Murmu) की उपस्थिति में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार वितरण समारोह (Swachh Survekshan Award Distribution Ceremony) हो रहा है. स्वच्छता के क्षेत्र में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर से अपना परचम लहराया है. आज मध्य प्रदेश के 6 शहर और छत्तीसगढ़ के 5 नगरीय निकाय पुरस्कृत एवं सम्मानित होंगे.

इंदौर के साथ गुजरात का सूरत भी नंबर वन

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

मध्य प्रदेश का इंदौर लगातार सात बार से देश का सबसे स्वच्छ शहर बना हुआ है. हालांकि इस बार इंदौर के साथ-साथ गुजरात के सूरत को भी पहला स्थान मिला है. ऐसा पहली बार हुआ है जब स्वच्छ भारत सर्वेक्षण में दो शहरों को पहला स्थान मिला हो. इंदौर के अलावा अब गुजरात का सूरत भी संयुक्त रूप से देश का सबसे स्वच्छ शहर बन गया है. सबसे स्वच्छ शहर का अवॉर्ड लेने के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी भी साझा की और उन्होंने बताया कि इंदौर ने लगातार सातवीं बार ये सम्मान हासिल किया है.

मध्य प्रदेश बना दूसरा सबसे स्वच्छ राज्य

इंदौर के साथ-साथ स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में मध्य प्रदेश को भी देश का दूसरा सबसे स्वच्छ राज्य चुना गया है. देश का सबसे स्वच्छ राज्य महाराष्ट्र बना है. मध्य प्रदेश को मिले स्वच्छता अवॉर्ड को लेने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मंच पर पहुंचे. देश का तीसरा सबसे स्वच्छ राज्य छत्तीसगढ़ बना है.

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में मध्य प्रदेश की जनता के लिए गर्व के पल दिए हैं. मालूम हो कि बीजेपी के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय पहले ही ये ऐलान कर चुके थे कि इस बार भी इंदौर ही देश का सबसे स्वच्छ शहर बनेगा. ऐसे में टीम इंदौर की तरफ से वो दिल्ली में आयोजित किए गए कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे. इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे.

कौन-कौन से शहर होंगे सम्मानित?
मध्य प्रदेश की बात करें तो इंदौर (Indore), भोपाल (Bhopal), महू केंट (Mhow Cantt), अमरकंटक (Amarkantak), नौरोजाबाद (Naurojabad) और बुधनी (Budhni) शहर राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छ सर्वेक्षण में पुरस्कृत होंगे. वहीं केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (Ministry of Housing and Urban Affairs) द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 (Swachh Survekshan 2023) में अच्छे प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ के पांच नगरीय निकाय रायपुर (Raipur), पाटन (Patan), कुम्हारी (Kumhari), महासमुंद (Mahasamund) और आरंग (Arang) को भी राष्ट्रीय अवार्ड मिलेगा.

राष्ट्रपति से दिल्ली में ये प्राप्त करेंगे सम्मान
इस समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav), नगरीय एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी शामिल होंगी. वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) और उप मुख्यमंत्री अरूण साव राष्ट्रपति के हाथों यह पुरस्कार ग्रहण करेंगे.

पुरस्कार वितरण समारोह में मध्य प्रदेश नगरीय विकास विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मण्डलोई, आयुक्त नगरीय विकास भरत यादव, मिशन डायरेक्टर शिवम वर्मा के साथ पुरस्कृत नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय निकायों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. वहीं छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ बसवराजू एस. सहित प्रदेश के कई नगरीय निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, संभागीय व जिला समन्वयक तथा स्वच्छता दीदियां भी समारोह में शामिल होंगी.

देशभर में स्वच्छ शहर का “सत्ता” लगाने को तैयार है इंदौर
इंदौर शहर ने 6 बार लगातार देशभर में स्वच्छ शहर के रूप में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है. इस बार यह एक बार फिर सबसे साफ शहर का अवॉर्ड लेने के लिए तैयार है. इंदौर ने पहली बार देश के नंबर वन स्वच्छ शहर का अवॉर्ड 2017 में हासिल किया था. उसके बाद 2018, 2019, 2020, 2021 और 2022 में भी इंदौर ने अपना स्थान टॉप पर बनाए रखा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश जारी…….

जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश जारी.......

एक देश, एक चुनाव: दुविधा में विपक्ष

'INDIA' गठबंधन : कितनी कठिन है मिशन 2024 की डगर?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend