ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

I.N.D.I.A. के लिए क्यों ट्रंप कार्ड हैं नीतीश?

UB India News by UB India News
January 3, 2024
in खास खबर, जदयू, पटना, ब्लॉग
0
देश का PM कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जिस तरीके से फिर से ‘इंडिया’ गठबंधन के संयोजक बनने की चर्चा शुरू हुई है, उससे साफ है कि जेडीयू की राष्ट्रीय राजनीति में दबाव की रणनीति कामयाब हुई है। पहले हुई इंडिया गठबंधन की चार बैठकों में नीतीश को लेकर कोई बात नहीं हो सकी थी। ‘इंडिया’ की पटना में हुई पहली बैठक में ही नीतीश के संयोजक बनाए जाने की चर्चा थी, लेकिन दिल्ली की बैठक में भी इसकी घोषणा नहीं की गई थी। दिल्ली की बैठक में ममता बनर्जी ने जब खरगे का नाम आगे किया तो जेडीयू नाराज हो गई। सूत्रों के मुताबिक, अब नीतीश कुमार को ‘इंडिया’ का संयोजन बनाने के पक्ष में आम आदमी पार्टी भी है। पहले नीतीश को लेकर आरजेडी और जेडीयू के नेता ‘इंडिया’ में बैटिंग कर रहे थे। अब धीरे-धीरे इसमें दूसरी पार्टियां भी शामिल रही हैं, लेकिन सभी दल इसके लिए तैयार हो जाएं, इसकी संभावना काफी कम है। वैसे, ‘इंडिया’ गठबंधन के गठन के समय से ही बड़े दलों को बड़ा दिल दिखाने की बात होती रही है। इसे लेकर छोटे दल दबाव भी बनाते रहे हैं।

जेडीयू के काम आई दबाव की रणनीति?
दिल्ली की बैठक में जिस तरह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में उछाला, उससे जेडीयू की नाराजगी की बात भी सामने आई। इसके बाद जेडीयू ने दबाव की रणनीति बनाई। नीतीश ने जेडीयू की कमान संभाल कर बड़ा संदेश दे दिया। इससे ‘इंडिया’ के सहयोगी दल भी सकते में आ गए। अब लालू यादव की पार्टी आरजेडी भी नीतीश को संयोजक बनाने के पक्ष में खड़ी दिख रही है।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

राष्ट्रीय जनता दल चाहता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ‘इंडिया’ गठबंधन के संयोजक बनें। नीतीश की कोशिश की वजह से ही विपक्षी दल एक हुए हैं।
मनोज झा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, आरजेडी

हालांकि मनोज झा ने यह भी कहा कि उन्होंने भी इस चर्चा को सुना ही है। इधर, जनता दल (यूनाइटेड) यानी जेडीयू के नेता इस पर कुछ भी खुलकर नहीं बोल रहे हैं। जेडीयू के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि कांग्रेस की तरफ से इस विषय पर कुछ नहीं कहा गया है। लेकिन हम ऐसे किसी भी कदम का स्वागत करेंगे।

नीतीश कुमार को संयोजक बनाना एक अच्छा विचार है। नीतीश ने विभिन्न रंगों और आकारों वाली पार्टियों को एक ही मंच पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसमें कोई शक नहीं कि इंडिया गठबंधन से सबसे बड़े सूत्रधार नीतीश ही रहे हैं।
केसी त्यागी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, जेडीयू

बीजेपी संग जाने का डर दिखा सौदेबाजी कर रहे नीतीश: सुशील मोदी
कहा जा रहा है कि नीतीश की नाराजगी के बाद सभी दलों को एकजुट रखना आसान नहीं होगा। वैसे, बीजेपी के सुशील मोदी कहते हैं कि ‘इंडिया’ में संयोजक का पद मुंशी जैसा पद है और इसे भी पाने के लिए नीतीश कुमार बीजेपी के साथ जाने का डर दिखा कर सौदेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की सारी सम्भावनाएं समाप्त होने पर अब वे संयोजक पद के लॉलीपॉप से प्रतिष्ठा बचाना चाहते हैं।
शादी की करनी है खरीदारी तो ट्राली बैग सेट पर बम्पर छूट – 50% तक का डिस्काउंट

राष्ट्रीय राजनीति में जेडीयू को कौन पूछ रहा: प्रशांत किशोर
इधर, चर्चित चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का मानना है कि जेडीयू का राष्ट्रीय राजनीति में कोई महत्व नहीं है। उन्होंने कहा कि जेडीयू को कौन पूछ रहा है और ये तो अपने मुंह मियां मिट्ठू बनने वाली बात है। उन्होंने कहा कि जो विपक्ष की राजनीति है, उसमें सबसे बड़ा दल कांग्रेस है, हारे या जीते, ये अलग बात है। दूसरा टीएमसी है और तीसरे नंबर पर डीएमके है। जेडीयू को कौन पूछ रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
रोकना मुश्किल होगा……

मैं आश्चर्यचकित हूं कि आपने मेरी ओर से उठाई गई आपत्ति का जवाब नहीं दिया.....

लोक सभा चुनाव से पहले एक बार फिर समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर बहस …………..

लोक सभा चुनाव से पहले एक बार फिर समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर बहस ..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend