ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एयर ट्रैफिक पर भी कोहरे का असर, दिल्ली में 50 से ज्यादा फ्लाइट पर असर, सड़कों पर रेंग रही गाड़ियां-ट्रेनें भी लेट

UB India News by UB India News
December 27, 2023
in Lokshbha2024, दुर्घटना
0
एयर ट्रैफिक पर भी कोहरे का असर, दिल्ली में 50 से ज्यादा फ्लाइट पर असर, सड़कों पर रेंग रही गाड़ियां-ट्रेनें भी लेट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी समेत देश के कई राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है. सबसे बुरी स्थिति राजधानी दिल्ली की है. यहां प्रदूषण और कोहरे की वजह से विजिबिलिटी शून्य हो गई है, जिसका सबसे अधिक असर उड़ान सेवाओं पर पड़ा है.

दिल्ली हवाई अड्डे पर कम से कम 50 फ्लाइट्स कोहरे की वजह से प्रभावित हुई हैं. कई फ्लाइट्स लेट हो गई है जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही है.

RELATED POSTS

मुंबई में आफत की बारिश!

खामेनेई के शव को 4 महीनों से कैसे रखा हुआ है सुरक्षित?

सड़कों पर रेंग रहे वाहन, ट्रेनें भी लेट
रेल और सड़क यातायात की भी एक ही स्थित है. सड़कों पर जहां वाहन विजिबिलिटी कम होने की वजह से बेहद धीमी गति से रेंग-रेंग कर चल रहे हैं तो वहीं कई ट्रेनें लेट हैं. कोहरे की धुंध की वजह से सामने कुछ नहीं दिखने के कारण दुर्घटना की संभावना भी बढ़ गई है. इसलिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है. वाहन चालकों को बेहद धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह दी गई है.

इंडियन रेलवे के नॉर्दर्न जोन में अभी तक कोहरे और कांग्रेस नेता के कारण 14 ट्रेन प्रभावित हैं. रेलवे की ओर से बताया गया है कि और अधिक ट्रेनों के प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है क्योंकी कोहरा और बढ़ने वाला है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा से गुजरने वाली अधिकतर ट्रेनें लेट हो सकती हैं.

एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ बढ़ी
दिल्ली एयरपोर्ट के एक सूत्र ने बताया कि घने कोहरे के कारण हवाईअड्डे पर अंतरराष्ट्रीय सहित लगभग 50 उड़ानों के आगमन और प्रस्थान में देरी हो रही है. इसकी वजह से कड़ाके की ठंड में यात्रियों को फ्लाइट के लिए इंतजार करना पड़ रहा है. एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है क्योंकि अधिकतर उड़ने लाते हैं और इनकी संख्या और अधिक बढ़ने की आशंका है.

घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट यानी इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट की ओर से ट्रैवल एडवाइजरी जारी की गई है. हवाई अड्डे के अधिकारियों ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रा दोनों में देरी का सामना करने वाली उड़ानों के लिए एक नंबर भी दिया है. दिल्ली हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण अंतरराष्ट्रीय सहित लगभग 50 उड़ानों के आगमन और प्रस्थान में देरी हो रही है.

यात्रियों के लिए जारी की गई एडवाइजरी
दिल्ली हवाई अड्डे द्वारा जारी की गई एडवाइजरी में सभी हवाई यात्रियों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रा में संभावित देरी के बारे में चेतावनी दी गई है. एडवाइजरी में कहा गया है, हालांकि दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंडिंग और टेकऑफ जारी है, लेकिन जो उड़ानें CAT III के अनुरूप नहीं हैं, वे प्रभावित हो सकती हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि वे अद्यतन उड़ान जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें.

स्पाइसजेट एयरलाइंस द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे से यात्रा करने वाले अपने सभी यात्रियों के लिए एक अलग सलाह जारी की गई है. एडवाइजरी में कहा गया है, ‘दिल्ली (डीईएल) में खराब मौसम के कारण सभी प्रस्थान/आगमन और उनकी परिणामी उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करते रहें.

यूपी, पंजाब में भी विजिबिलिटी कम
मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, आज सुबह अमृतसर हवाई अड्डे पर 50 मीटर की विजिबिलिटी दर्ज की गई. लखनऊ और पालम हवाई अड्डों पर वर्तमान दृश्यता क्रमशः 800 और 1000 मीटर है और अगले 6 घंटों के दौरान 500 मीटर और उससे नीचे गिरने की संभावना है. इसकी वजह से इन हवाई अड्डों पर भी उड़ान सेवाएं बड़े पैमाने पर प्रभावित हुई हैं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुंबई में आफत की बारिश!

मुंबई में आफत की बारिश!

by UB India News
July 4, 2026
0

मुंबई में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश की वजह से हाल बहुत ही खराब है. शनिवार को भी तेज...

अमेरिका-इजराइल हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत ,ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक ………………

खामेनेई के शव को 4 महीनों से कैसे रखा हुआ है सुरक्षित?

by UB India News
July 2, 2026
0

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को 9 जुलाई को दफनाया जाएगा. उनकी मौत के 4 महीने से ज्यादा...

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

by UB India News
July 1, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के दीदारगंज क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महुली रोड स्थित करमलीचक में खाने...

वेनेजुएला में 2 भीषण भूकंपों में 100000 मौतों की आशंका, आपातकाल घोषित, दुनियाभर से मदद का ऐलान

वेनेजुएला में 2 भीषण भूकंपों में 100000 मौतों की आशंका, आपातकाल घोषित, दुनियाभर से मदद का ऐलान

by UB India News
June 26, 2026
0

वेनेजुएला में एक मिनट के अंदर दो बड़े भूकंप आए हैं। पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था, जबकि दूसरा 7.5...

लखनऊ अग्निकांड: 15 मौतों का जिम्मेदार कौन?

लखनऊ अग्निकांड: 15 मौतों का जिम्मेदार कौन?

by UB India News
June 24, 2026
0

लखनऊ में अलीगंज स्थित एक इमारत में आग लगने से 15 बच्चों की मौत हो गई. इस अग्निकांड के बाद...

Next Post
बांग्लादेश की तरह अलग देश बनेगा बलूचिस्तान!

बांग्लादेश की तरह अलग देश बनेगा बलूचिस्तान!

जश्न फीका ना कर दे कोरोना!

जश्न फीका ना कर दे कोरोना!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend