ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

G-20 समिट, चंद्रयान-3 और ऑस्कर… 2023 की 10 घटनाएं, जिससे पूरी दुनिया में बजा भारत का डंका

UB India News by UB India News
December 27, 2023
in राष्ट्रीय
0
G-20 समिट, चंद्रयान-3 और ऑस्कर… 2023 की 10 घटनाएं, जिससे पूरी दुनिया में बजा भारत का डंका

RELATED POSTS

पीएम मोदी सेशेल्स की यात्रा पर हैं जहा कभी राजीव गांधी सरकार ने ‘फ्लॉवर आर ब्लूमिंग’ अभियान चला तख्तापलट रोका था…………..

दो देशों की यात्रा पर एस जयशंकर ………………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

साल 2023 अलविदा कह रहा है. हम सब नए साल 2024 का वेलकम करने को तैयार हैं. गुजरते हुए साल में देश ने कई उपलब्धियां हासिल कीं. कई रिकॉर्ड बनाए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की लीडरशिप में भारत ने इस साल कई ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गईं. आइए जानते हैं भारत के लिए साल 2023 के 10 यादगार पल…

1. G-20 समिट
भारत की अध्यक्षता में ‘भारत मंडपम’ में 9 और 10  सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ. पहली बार समिट में विकसित देशों का सिक्का नहीं चला. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों समेत तमाम बड़े नेता समिट में शामिल हुए.

Latest and Breaking News on NDTV

2. चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग
इस साल चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हुई. इसके साथ ही भारत चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया. जबकि चांद के किसी सतह पर लैंडिंग करने के मामले में भारत दुनिया का चौथा देश है.

Latest and Breaking News on NDTV

3. देश को मिला नया संसद भवन
28 मई को पीएम मोदी ने पूरे विधि-विधान के साथ देश को नया संसद भवन समर्पित किया. 4 मंजिलों वाला नया संसद भवन कुल 64500 वर्ग मीटर एरिया में बना है. नया संसद भवन 862 करोड़ रुपये की लागत में बनकर तैयार हुआ है.

 

Latest and Breaking News on NDTV

4. एशियन गेम्स में 100 के पार हुआ मेडल का आंकड़ा
इस बार के एशियन गेम्स में भारत ने इतिहास रचा. 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज के साथ भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 107 मेडल देश के नाम किये. 72 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था जब भारतीय एथलीट्स ने एशियन गेम्स में 100 से अधिक मेडल जीते.

 

Latest and Breaking News on NDTV

5. ऑस्कर में भारत की धूम
13 मार्च 2023 को पूरे भारत के लिए गर्व का क्षण तब आया, जब RRR के नाटू नाटू गीत और The Elephant Whisperers ने Oscar 2023 जीता. 25 मार्च 2022 को रिलीज हुई इस Rajamouli की फिल्म RRR के गीत नाटू-नाटू ने ऑस्कर से पहले Golden Globe Awards जीत कर इतिहास रचा था.

Latest and Breaking News on NDTV

6. पीएम मोदी को 5 देशों से मिला सर्वोच्च सम्मान
साल 2023 में पीएम मोदी को पांच देशों से सर्वोच्च सम्मान मिला. पीएम मोदी को 2016 से 2023 तक करीब 14 देशों से विशेष सम्मान मिल चुका है. इसमें फिजी का सर्वोच्च सम्मान, गुनिया का सर्वोच्च सम्मान, इजिप्ट का सर्वोच्च सम्मान शामिल है.

Latest and Breaking News on NDTV

7. भारत में दुनिया का सबसे तेज 5G रोलआउट
दुनिया के सबसे तेज 5G रोलआउट को हासिल करके भारत ने एक और रिकॉर्ड बना लिया. 5G नेटवर्क देश के 738 जिलों और लगभग 100 मिलियन यूजर्स को सेवा देता है. 5G का इतनी तेजी से रोलआउट होने भारत का तकनीकी क्षेत्र में प्रगति का एक बेहतरीन प्रमाण है.

Latest and Breaking News on NDTV

8. दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था
दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का खिताब इस साल भारत को मिला है. भारत ने दावा किया है कि वह दुनिया के टॉप 3 देशों में शामिल होगा, जिसका एक बेहतरीन प्रमाण है.

 

Latest and Breaking News on NDTV

9. भारत को मिला सबसे लंबा क्रूज एमवी विलास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल दुनिया की सबसे लंबी नदी क्रूज और भारत की पहली निर्मित क्रूज जहाज एमवी गंगा विलास को लॉन्च किया. यह क्रूज 3200 किमी की दूरी को 51 दिनों में पूरा करती है और बांग्लादेश होते हुए असम के डिब्रूगढ़ में इसका सफर पूरा होता है.

Latest and Breaking News on NDTV

10. भारत को मिला दुनिया का सबसे बड़ा मेडिटेशन सेंटर
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पीएम मोदी ने हाल ही में दुनिया के सबसे बड़े मेडिटेशन सेंटर स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन किया है. इस सात मंजिला महामंदिर में एक साथ 20 हजार लोग ध्यान (Meditation) कर सकते हैं. इसे पूरा होने में लगभग 20 साल का समय लगा है. यह स्वर्वेद महामंदिर 3,00,000 वर्ग फुट के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है.

Latest and Breaking News on NDTV
2023 की यादगार पलों को संजोकर हम 2024 का वेलकम करने को तैयार हैं. बेशक भारत नए साल में भी कई रिकॉर्ड बनाएगा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पीएम मोदी सेशेल्स की यात्रा पर हैं जहा कभी राजीव गांधी सरकार ने ‘फ्लॉवर आर ब्लूमिंग’ अभियान चला तख्तापलट रोका था…………..

पीएम मोदी सेशेल्स की यात्रा पर हैं जहा कभी राजीव गांधी सरकार ने ‘फ्लॉवर आर ब्लूमिंग’ अभियान चला तख्तापलट रोका था…………..

by UB India News
June 30, 2026
0

प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स के तीन दिन के दौरे पर हैं. वे सेशेल्स की आजादी की 50 वीं वर्षगांठ पर...

‘मेक इन इंडिया’ हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है……………

दो देशों की यात्रा पर एस जयशंकर ………………….

by UB India News
June 22, 2026
0

विदेश मंत्री एस जयशंकर दो देशों की यात्रा पर जा रहे हैं। खास बात यह है कि इसमें एक तो...

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर पाकिस्तान को जमकर लताड़ा ………..

UN सुरक्षा परिषद में अपने हक के लिए दहाड़ा भारत………….

by UB India News
June 17, 2026
0

भारत ने चेतावनी दी कि अगर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार केवल अस्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाने तक...

इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………

इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………

by UB India News
June 9, 2026
0

दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में सोमवार को इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक में केंद्र...

मतदाता सूची से नाम हटाने की पूरी प्रक्रिया पर पुनर्विचार की जरूरत है !

मतदाता सूची से नाम हटाने की पूरी प्रक्रिया पर पुनर्विचार की जरूरत है !

by UB India News
June 8, 2026
0

सर्वोच्च न्यायालय एक संवैधानिक संस्था है, साथ ही यह देश का अंतिम अपीलीय न्यायालय भी है। कुछ मामलों में इसे...

Next Post
क्या भाजपा में और तेज होगा पीढ़ी परिवर्तन का सिलसिला, नया नेतृत्व उभारने पर जोर, कितनो को होगी मुश्किलें………….

क्या भाजपा में और तेज होगा पीढ़ी परिवर्तन का सिलसिला, नया नेतृत्व उभारने पर जोर, कितनो को होगी मुश्किलें.............

क्या अफ्रीका में 31 साल का सूखा खत्म कर पाएगी रोहित ब्रिगेड?

क्या अफ्रीका में 31 साल का सूखा खत्म कर पाएगी रोहित ब्रिगेड?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend