ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या अफ्रीका में 31 साल का सूखा खत्म कर पाएगी रोहित ब्रिगेड?

UB India News by UB India News
December 27, 2023
in क्रिकेट, खास खबर
0
क्या अफ्रीका में 31 साल का सूखा खत्म कर पाएगी रोहित ब्रिगेड?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में 36 दिन पहले मिली हार की निराशा को भुलाकर भारतीय टीम अब साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने के अपने 31 साल के इंतजार को खत्म करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज मंगलवार से शुरू होगी। यह 1992 से लेकर अब तक भारत की साउथ अफ्रीका में 9वीं टेस्ट सीरीज होगी, लेकिन अभी तक वह इस देश में एक भी सीरीज नहीं जीत पाई। यही वजह है कि हमेशा की तरह वर्तमान सीरीज को भी रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम के लिए ‘अंतिम किला’ कहा जा रहा है।

सुपरस्पोर्ट पार्क में होने वाले मैच के पहले दो दिन भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। सेंचुरियन के विकेट से तेजी और असमान उछाल मिलती है। सुपरस्पोर्ट पार्क में अमूमन चार दिन के अंदर परिणाम निकल जाता है, लेकिन अगर पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ जाता है और टॉस दूसरे दिन होता है तो फिर पहले बल्लेबाजी करना निश्चित तौर पर मुश्किल काम होगा। सेंचुरियन को साउथ अफ्रीका टीम का गढ़ माना जाता है जहां उन्हें हराना सबसे मुश्किल काम होता है, लेकिन 2021 के दौरे पर टीम इंडिया ने इस गढ़ में सेंध लगा दी थी। तब भारतीय टीम ने मेजबान टीम को 113 रन से हराया था।

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

कप्तान रोहित को एक और मौका: रोहित के पास साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने वाला पहला भारतीय कप्तान बनने का मौका है। साउथ अफ्रीका में मोहम्मद अजहरुद्दीन (1992), सचिन तेंडुलकर (1996) और सौरव गांगुली (2001) की कप्तानी में भारत को नाकामी हाथ लगी। राहुल द्रविड़ (2006-07), एमएस धोनी (2010-11 और 2013-14) और विराट कोहली (2018-19 और 2021-22) ने टेस्ट मैच जीते, लेकिन कोई भी टीम सीरीज नहीं जीत पाई।

युवा बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा:

टेंबा बावुमा की अगुवाई वाले साउथ अफ्रीका के पास कुछ अच्छे तेज गेंदबाज हैं जो भारत के युवा बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। ओपनर यशस्वी जायसवाल की असली परीक्षा कागिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी, मार्को यानसेन और जेराल्ड कोएट्जी जैसे गेंदबाजों के सामने होगी। इसी तरह से उपमहाद्वीप की पिचों पर खुद को साबित करने वाले शुभमान गिल और श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाजों को अधिक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। शॉर्ट पिच गेंद श्रेयस की कमजोरी मानी जाती रही हैं और उन्हें इससे पार पाने के लिए कुछ खास करना होगा।

शमी की कमी पूरी करनी होगी

भारत का प्रदर्शन हालांकि तीन कारकों पर निर्भर करेगा। पहला कप्तान रोहित शर्मा हुक और पुल शॉट का कितनी अच्छी तरह से प्रदर्शन करते हैं, दूसरा विराट कोहली कितने समय तक ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों को छोड़ने का फैसला करते हैं और तीसरा टीम मोहम्मद शमी की कमी को कैसे पूरा करती है। शमी की जगह मुकेश कुमार या प्रसिद्ध कृष्णा में से किसी एक को चुना जा सकता है। बावुमा, इस सीरीज के बाद संन्यास लेने की घोषणा कर चुके डीन एल्गर, स्टाइलिश एडेन मार्कराम, युवा टोनी डी जोर्जी और कीगन पीटरसन के रूप में साउथ अफ्रीका के पास अच्छे बल्लेबाज हैं जो भारतीय गेंदबाजों को परेशान कर सकते हैं।

टेस्ट रैंकिंग्स
भारत-1
साउथ अफ्रीका-4
आमने-सामने
कुल टेस्ट-42
भारत जीता-15
साउथ अफ्रीका जीता-17
ड्रॉ-10

पिच और मौसम का हाल
सुपरस्पोर्ट पार्क की पिच साउथ अफ्रीका की सबसे तेज पिचों में से एक है और शुरुआती दो दिन बारिश की संभावना ने इस पिच को बल्लेबाजी के लिए और भी मुश्किल बना दिया है। साउथ अफ्रीका ने यहां 28 में से 22 टेस्ट जीते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
दिल्ली के प्रगति मैदान में वीर बाल दिवस कार्यक्रम, भारत मंडपम में पीएम मोदी भी मौजूद

दिल्ली के प्रगति मैदान में वीर बाल दिवस कार्यक्रम, भारत मंडपम में पीएम मोदी भी मौजूद

एयर ट्रैफिक पर भी कोहरे का असर, दिल्ली में 50 से ज्यादा फ्लाइट पर असर, सड़कों पर रेंग रही गाड़ियां-ट्रेनें भी लेट

एयर ट्रैफिक पर भी कोहरे का असर, दिल्ली में 50 से ज्यादा फ्लाइट पर असर, सड़कों पर रेंग रही गाड़ियां-ट्रेनें भी लेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend