ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संसद का शीतकालीन सत्र रहा बेहद हंगामेदार , सरकार ने पास कराए चार बड़े विधेयक

UB India News by UB India News
December 23, 2023
in सांसद
0
नया संसद भवन : महिला आरक्षण बिल के साथ नई शुरुआत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद का शीतकालीन सत्र गुरुवार 21 दिसंबर को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। हालांकि इसे शुक्रवार 22 दिसंबर तक चलना था, लेकिन एक दिन पहले ही इसे स्थगित कर दिया गया। इस बार सत्र बेहद ही हंगामेदार रहा। वहीं 13 दिसंबर को लोकसभा में जो कुछ हुआ, उसकी कल्पना शायद ही किसी ने की हो। लोकसभा के दर्शक दीर्घा से दो युवक कूद गए और सभा में उन्होंने कलर बम छोड़ दिया। इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल जांच कर रही है और अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है।

दोनों सदनों से 146 सांसदों को निलंबित किया गया

इस बार संसद के दोनों सदनों से ऐतिहासिक संख्या में सांसदों को निलंबित किया गया। दोनों सदनों से कुल 146 सांसदों को निलंबित किया गया। सभी निलंबित सांसद विपक्ष के ही थे। इसके साथ ही सरकार ने शीतकालीन सत्र के दौरान 4 बड़े बिल पास करा लिए। इस कारण कामकाज के लिहाज से इस सत्र को ऐतिहासिक भी कहा जा सकता है। 4 दिसंबर से शुरू हुए सत्र में लोकसभा में 61 घंटे से ज्यादा का कामकाज हुआ वहीं राज्यसभा में 65 घंटे काम हुआ।

RELATED POSTS

संसद के मॉनसून सत्र में आज एंटी पेपर लीक कानून को लेकर बहस , आज होगा काम या फ‍िर महासंग्राम?

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, पर नहीं थमा विपक्ष का हंगामा, संसद 2 बजे तक के लिए स्थगित

लोकसभा 61 घंटे 50 मिनट तक चली

अगर लोकसभा की बाते करें तो इस सत्र में 14 बैठकें हुईं जो 61 घंटे 50 मिनट तक चली। इस दौरान 12 सरकारी विधेयक पेश किए गए। कुल 18 सरकारी विधेयक चर्चा के बाद पारित किए गए। लोकसभा ने 12 दिसंबर को चालू वित्त वर्ष में 58,378 करोड़ रुपये के शुद्ध अतिरिक्त व्यय को मंजूरी प्रदान कर दी, जिसमें एक बड़ा हिस्सा मनरेगा योजना और उर्वरकों के लिए सब्सिडी पर दिया जाएगा।

इस सत्र में लोकसभा ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) विधेयक, 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) विधेयक, 2023 और भारतीय साक्ष्य (बीएस) विधेयक, 2023 को भी मंजूरी दी गई। ये तीनों विधेयक भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), 1860, दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी),1898 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 के स्थान पर लाए गए हैं। इसके साथ ही लोकसभा में इस सत्र के दौरान केंद्रीय माल और सेवा कर (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2023; दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र विधि (विशेष उपबंध) दूसरा (संशोधन) विधेयक, 2023; दूरसंचार विधेयक, 2023 और कुछ अन्य विधेयकों को मंजूरी प्रदान की गई।

 राज्यसभा में 65 घंटे काम हुआ

वहीं अगर अगर उच्च सदन राज्यसभा की बात करें तो इस सत्र के दौरान 14 बैठकों में 65 घंटे काम हुआ। वहीं हंगामे के कराना सदन के 22 घंटे बर्बाद हो गए। इस सत्र की कुल उत्पादकता 79 प्रतिशत रही। इस दौरान 17 विधेयक पारित किए गए जिनमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) विधेयक, 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) विधेयक, 2023 और भारतीय साक्ष्य (बीएस) विधेयक, 2023 भी शामिल हैं। इसके अलावा सत्र के दौरान दूरसंचार विधेयक, 2023; डाकघर विधेयक, 2023; जम्मू कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2023; जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2023; मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त और अन्‍य निर्वाचन आयुक्त (नियुक्ति, सेवा शर्तें एवं पदावधि) विधेयक 2023; केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2023 आदि को मंजूरी दी गई।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

संसद के मॉनसून सत्र में आज एंटी पेपर लीक कानून को लेकर बहस , आज होगा काम या फ‍िर महासंग्राम?

by UB India News
July 28, 2026
0

आज संसद के मॉनसून सत्र का सातवां दिन है. कई दिनों से नीट पेपर लीक मुद्दे पर चल रहे घमासान...

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, पर नहीं थमा विपक्ष का हंगामा, संसद 2 बजे तक के लिए स्थगित

by UB India News
July 28, 2026
0

संसद के दोनों सदनों में सोमवार को हंगामे के बाद पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा को स्थगित कर दिया गया....

छात्रों के मुद्दे पर संसद में हंगामा जारी, विपक्ष का विरोध प्रदर्शन .भाजपा ने व्हिप जारी कर एनडीए सांसदों को सदन में मौजूद रहने को कहा

छात्रों के मुद्दे पर संसद में हंगामा जारी, विपक्ष का विरोध प्रदर्शन .भाजपा ने व्हिप जारी कर एनडीए सांसदों को सदन में मौजूद रहने को कहा

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष लगातार विरोध कर रहा है।...

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

मानसून सत्र का आज चौथा दिन, दोनों सदनों में विपक्ष का जोरदार हंगामा जारी

by UB India News
July 24, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है, जहां ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) हाल ही में हुए...

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

by UB India News
July 22, 2026
0

लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन और लाठीचार्ज को लेकर तीसरे दिन भी बहस नहीं हो...

Next Post
‘इंडिया’ गठबंधन में सब कुछ ठीक ! राहुल गांधी नीतीश कुमार के बीच हुई फोन पर बात

'इंडिया' गठबंधन में सब कुछ ठीक ! राहुल गांधी नीतीश कुमार के बीच हुई फोन पर बात

अल्पसंख्यक भारत में खुशहाल, लोकतंत्र पर सवाल उठाने वाले हकीकत से बेख़बर : नरेंद्र मोदी

अल्पसंख्यक भारत में खुशहाल, लोकतंत्र पर सवाल उठाने वाले हकीकत से बेख़बर : नरेंद्र मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend