ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बेगूसराय में दारोगा को शराब तस्करों ने कुचलकर मारा, एक जवान भी जख्मी, छापेमारी करने गई थी पुलिस

UB India News by UB India News
December 21, 2023
in Lokshbha2024, अपराध, बेगुसराय
0
बेगूसराय में दारोगा को शराब तस्करों ने कुचलकर मारा, एक जवान भी जख्मी, छापेमारी करने गई थी पुलिस
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में शराबबंदी के बीच तस्कर ना सिर्फ अवैध तरीके से धंधा कर रहे हैं बल्कि पुलिस तक पर हमला करने से बाज नहीं आ रहे हैं. आए दिन छापेमारी के दौरान पुलिस की टीम पर हमला कर रहे हैं. मंगलवार (19 दिसंबर) की रात शराब तस्करों ने कार से कुचलकर बेगूसराय में एक दारोगा की जान ले ली. वहीं होमगार्ड का एक जवान घायल है. उसका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है.

पूरा मामला नावकोठी थाना क्षेत्र के छतौना पुल का है. दारोगा की पहचान नावकोठी थाने में पदस्थापित खमास चौधरी के रूप में की गई है. घायल सिपाही की पहचान होमगार्ड जवान बालेश्वर यादव के रूप में की गई है. पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार से शराब की बड़ी खेप मंगाई जा रही है. इस सूचना पर खमास चौधरी दलबल के साथ छतौना पुल के नजदीक खड़े थे. जैसे ही कार पहुंची तो उन्होंने रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक ने स्पीड बढ़ा दी.

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

कार के मालिक को हिरासत में लेने की खबर

इस घटना में सड़क पर खड़े समास चौधरी चपेट में आ गए. मौके पर ही उनकी मौत हो गई. इस दौरान होमगार्ड के एक जवान को भी चोट लगी है. अन्य पुलिस के जवानों ने इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाई. ऐसी सूचना है कि पुलिस ने कार के मालिक को हिरासत में लिया है. पूछताछ कर रही है. हालांकि कार अभी भी बरामद नहीं की जा सकी है. खबर लिखे जाने तक इस मामले में वरीय अधिकारियों का बयान नहीं आया था.

वहीं होमगार्ड के जवान बालेश्वर यादव ने कहा हमलोग रात्रि गश्ती में थे. इसी दौरान सूचना मिली कि शराब तस्कर छतौना पुल की तरफ से शराब लेकर जाएंगे. दारोगा खमास चौधरी के साथ पुल पर जांच करने लगे. इसी बीच एक कार आ रही थी. उसे रोकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने रफ्तार तेज कर दी और दारोगा को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई.

होमगार्ड जवान का बयान 

होमगार्ड जवान ने कहा- तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर घायल होमगार्ड जवान बालेश्वर यादव ने कहा कि देर रात करीब 12 बजे दारोगा खामस चौधरी समेत चार लोग छतौना बूढ़ी गंडक नदी पुल पर ड्यूटी पर तैनात थे। रात्रि गश्ती के दौरान तेज रफ्तार कार पीछे से आकर मुझे और साहब को टक्कर मार दिया। इसमें साहब की मौत हो गई। वहीं मृत दारोगा खमास के बेटे गौरव ने बताया कि हमलोग मधुबनी के रहने वाले हैं। बुधवार अहले सुबह उन्हें फोन कर बताया गया कि पिता की तबीयत खराब हो गई है। यहां आने पर पता चला कि उनकी मौत हो गई है। गौरव ने कहा कि हमलोग चार भाई-बहन (तीन) हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में प्रदर्शन की आग 22 जुलाई को पटना भी पहुंच गई। यहां पर ऐसा प्रदर्शन होगा, इसका अंदाजा किसी...

पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बाद हरकत में सम्राट सरकार, सभी जिलों के एसपी अलर्ट पर

पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बाद हरकत में सम्राट सरकार, सभी जिलों के एसपी अलर्ट पर

by UB India News
July 24, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर लगी छात्र प्रदर्शन की आंच से पटना भी झुलस गया है। बुधवार को छात्रों के...

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

by UB India News
July 22, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने...

Next Post
आप काम करिए न, कौन आपको मना कर रहा है?

आप काम करिए न, कौन आपको मना कर रहा है?

मॉब लिंचिंग और नाबालिग से रेप के लिए सजा-ए-मौत, अपराध रोकने के लिए क्या हैं सरकार के तीन विधेयक..?

मॉब लिंचिंग और नाबालिग से रेप के लिए सजा-ए-मौत, अपराध रोकने के लिए क्या हैं सरकार के तीन विधेयक..?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend