ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रिटेल महंगाई के आंकड़े आज शाम 5:30 बजे होंगे जारी ,

UB India News by UB India News
December 12, 2023
in कारोबार, खास खबर
0
रिटेल महंगाई के आंकड़े आज शाम 5:30 बजे होंगे जारी ,
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत की रिटेल महंगाई तीन महीने की गिरावट के बाद नवंबर में बढ़कर 5.8% होने की संभावना है। इसका कारण सब्जियों और अनाजों की ऊंची कीमतें है। आधिकारिक डेटा मंगलवार शाम 5.30 बजे जारी होने वाला है। अक्टूबर में रिटेल महंगाई 4.87% रही थी।

डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स के आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में प्याज की कीमतें महीने दर महीने (MoM) 58% बढ़ीं, जबकि टमाटर की कीमतें 35% बढ़ीं। यहां तक ​​कि आलू की कीमतों में भी नवंबर में 2% की बढ़ोतरी देखी गई।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

RBI की महंगाई को लेकर रेंज 2%-6% है। आदर्श स्थिति में RBI चाहेगा कि रिटेल महंगाई 4% पर रहे। बीते दिनों हुई मॉनेटरी पॉलिसी की मीटिंग में RBI ने FY24 के लिए रिटेल महंगाई के अनुमान को 5.40% पर बरकरार रखा था।

महंगाई कैसे प्रभावित करती है?
महंगाई का सीधा संबंध पर्चेजिंग पावर से है। उदाहरण के लिए यदि महंगाई दर 6% है, तो अर्जित किए गए 100 रुपए का मूल्य सिर्फ 94 रुपए होगा। इसलिए महंगाई को देखते हुए ही निवेश करना चाहिए। नहीं तो आपके पैसे की वैल्यू कम हो जाएगी।

महंगाई कैसे बढ़ती-घटती है?
महंगाई का बढ़ना और घटना प्रोडक्ट की डिमांड और सप्लाई पर निर्भर करता है। अगर लोगों के पास पैसे ज्यादा होंगे तो वह ज्यादा चीजें खरीदेंगे। ज्यादा चीजें खरीदने से चीजों की डिमांड बढ़ेगी और डिमांड के मुताबिक सप्लाई नहीं होने पर इन चीजों की कीमत बढ़ेगी।

इस तरह बाजार महंगाई की चपेट में आ जाता है। सीधे शब्दों में कहें तो बाजार में पैसों का अत्यधिक बहाव या चीजों की शॉर्टेज महंगाई का कारण बनता है। वहीं अगर डिमांड कम होगी और सप्लाई ज्यादा तो महंगाई कम होगी।

CPI से तय होती है महंगाई
एक ग्राहक के तौर पर आप और हम रिटेल मार्केट से सामान खरीदते हैं। इससे जुड़ी कीमतों में हुए बदलाव को दिखाने का काम कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स यानी CPI करता है। हम सामान और सर्विसेज के लिए जो औसत मूल्य चुकाते हैं, CPI उसी को मापता है।

कच्चे तेल, कमोडिटी की कीमतों, मेन्युफैक्चर्ड कॉस्ट के अलावा कई अन्य चीजें भी होती हैं, जिनकी रिटेल महंगाई दर तय करने में अहम भूमिका होती है। करीब 300 सामान ऐसे हैं, जिनकी कीमतों के आधार पर रिटेल महंगाई का रेट तय होता है।

कल की बड़ी खबर शेयर बाजार से जुड़ी रही। शेयर बाजार ने फिर नया ऑल टाइम हाई बनाया। सेंसेक्स पहली बार 70 हजार के पार निकला और इसने 70,057 के स्तर को छुआ। निफ्टी ने भी 21,026 का स्तर छुआ। वहीं EPFO ने मौजूदा वित्त वर्ष (2023-24) में अप्रैल से अक्टूबर तक एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड यानी ETF में ₹27,105 करोड़ का इन्वेस्टमेंट किया है। उधर, काइनेटिक ने ₹94,990 में E- स्कूटर जुलु लॉन्च किया है।

​​​​​​कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार में आज मंगलवार (12 दिसंबर) को तेजी देखने को मिल सकती है।
  • रिटेल महंगाई दर के आंकड़े आज शाम 5:30 बजे जारी किए जाएंगे।
  • चाइनीज टेक कंपनी आईक्यू आज आईक्यू-12 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

शेयर बाजार ने सोमवार (11 दिसंबर) को फिर नया ऑल टाइम हाई बनाया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स पहली बार 70 हजार के पार निकला और इसने 70,057 के स्तर को छुआ। वहीं निफ्टी ने भी 21,026 का स्तर छुआ।

इसके बाद सेंसेक्स 102 अंक चढ़कर 69,928 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 27 अंकों की तेजी रही, ये 20,997 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट देखने को मिली है। सरकारी बैंकों और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। वहीं हेल्थकेयर से जुड़े स्टॉक्स में आज सबसे ज्यादा गिरावट रही।

2. EPFO ने अक्टूबर तक ETF में ₹27,105 करोड़ इन्वेस्ट किया: 2015 से कर रहा है निवेश, वित्त वर्ष 2022-23 में ₹53,081 करोड़ इन्वेस्ट किया था

एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) ने मौजूदा वित्त वर्ष (2023-24) में अप्रैल से अक्टूबर तक एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड यानी ETF में ₹27,105 करोड़ का इन्वेस्टमेंट किया है। EPFO ने फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में ₹53,081 करोड़ का निवेश किया था।

वहीं वित्त वर्ष 2021-22 में रिटायरमेंट फंड बॉडी, EPFO ने ₹43,568 करोड़ का इन्वेस्टमेंट ETF में किया था। श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने आज (11 दिसंबर) लोकसभा में इस बात की जानकारी दी है। EPFO ने ETF में अगस्त 2015 से इन्वेस्टमेंट करना शुरू किया था।

3. काइनेटिक ने ₹94,990 में लॉन्च किया E- स्कूटर जुलु: एक बार चार्ज में 104 Km रेंज का दावा, Ola S1 X से होगा मुकाबला

काइनेटिक ग्रीन ने सोमवार 11 दिसंबर को अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। काइनेटिक जुलु कंपनी के लाइनअप में चौथा मॉडल है। इसे 94,990 रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसमें FAME-2 सब्सिडी भी शामिल है। काइनेटिक के इस स्कूटर का मुकाबला Ola S1 X से होगा। स्कूटर की डिलीवरी जनवरी 2024 से शुरू होने की उम्मीद है। इसके पहले कंपनी ने जिंग HHS, जिंग, जूम और काइनेटिक ग्रीन फ्लेक्स लॉन्च किया था।

जुलु ई-स्कूटर को पावर देने के लिए 2.27 kWh लिथियम-आयन बैटरी लगाई गई है। कंपनी का दावा है कि ये एक बार फुल चार्ज करने पर 104 Km चल सकता है। रियल वर्ल्ड में 70-75 Km की रेंज मिल सकती है। इसमें 2.1 Kw BLDC इलेक्ट्रिक मोटर लगी है और इसकी टॉप स्पीड 60 किमी प्रति घंटा है। 15-Amp सॉकेट से बैटरी को आधे घंटे में 80% चार्ज कर सकते हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
SC के मुहर के बाद PM मोदी ने लिखा लेख,कश्मीर की खूबसूरती के साथ ही इतिहास की चर्चा की

SC के मुहर के बाद PM मोदी ने लिखा लेख,कश्मीर की खूबसूरती के साथ ही इतिहास की चर्चा की

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कल होगा शपथग्रहण, दोनों कार्यक्रमों में पीएम मोदी होंगे शामिल

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कल होगा शपथग्रहण, दोनों कार्यक्रमों में पीएम मोदी होंगे शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend