उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया है। इस बचाव अभियान के बाद सभी के चेहरों पर ख़ुशी नजर आ रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तम नेताओं ने श्रमिकों को शुभकामनाएं दी हैं और इस अभियान में जुटे सभी कर्मियों का आभार जताया है। टनल से निकालकर सभी मजदूरों को मेडिकल टीम की निगरानी में भेज दिया गया है।
#UttarkashiRescueOperation | "PM Narendra Modi has spoken to workers rescued from the Uttarakhand tunnel over the phone," say officials. #UttarkashiRescueUpdate pic.twitter.com/TvHXe8NcVU
— Press Trust of India (@PTI_News) November 28, 2023
अब इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी श्रमिकों से बातचीत है। उन्होंने फोन कॉल पर उनका हालचाल जाना है। इसके साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि उन्हें अब हर तरह से सहायता प्रदान की जाएगी। वहीं इससे पहले उत्तराखंड सरकार ने इन सभी 41 मजदूरों के लिए 1-1 लाख रुपए की राहत राशि देने का ऐलान किया था। टनल से बाहर निकलते ही मजदूरों का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने माला पहनाकर स्वागत किया।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi's telephonic conversation with the workers who were successfully rescued from Uttarakhand's Silkyara tunnel after 17 days pic.twitter.com/G1q26t5Ke8
— ANI (@ANI) November 29, 2023
श्रमिक भाइयों के रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता हर किसी को भावुक कर देने वाली
वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री ने अभियान की सफलता के बाद ट्वीट करते हुए कहा कि उत्तरकाशी में हमारे श्रमिक भाइयों के रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता हर किसी को भावुक कर देने वाली है। टनल में जो साथी फंसे हुए थे, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि आपका साहस और धैर्य हर किसी को प्रेरित कर रहा है। मैं आप सभी की कुशलता और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
उत्तरकाशी में हमारे श्रमिक भाइयों के रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता हर किसी को भावुक कर देने वाली है।
टनल में जो साथी फंसे हुए थे, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि आपका साहस और धैर्य हर किसी को प्रेरित कर रहा है। मैं आप सभी की कुशलता और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
यह अत्यंत…
— Narendra Modi (@narendramodi) November 28, 2023
उन्होंने कहा कि यह अत्यंत संतोष की बात है कि लंबे इंतजार के बाद अब हमारे ये साथी अपने प्रियजनों से मिलेंगे। इन सभी के परिजनों ने भी इस चुनौतीपूर्ण समय में जिस संयम और साहस का परिचय दिया है, उसकी जितनी भी सराहना की जाए वो कम है। मैं इस बचाव अभियान से जुड़े सभी लोगों के जज्बे को भी सलाम करता हूं। उनकी बहादुरी और संकल्प-शक्ति ने हमारे श्रमिक भाइयों को नया जीवन दिया है। इस मिशन में शामिल हर किसी ने मानवता और टीम वर्क की एक अद्भुत मिसाल कायम की है।
केदारनाथ और बद्रीनाथ बाबा की कृपा रही : PM
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर सुरक्षित निकले मजदूरों से बात की और कहा, “मजदूरों और बचाव दल के हौसले को सलाम करता हूं.” फोन पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सबसे पहले मैं सभी साथियों को बधाई देता हूं कि वे इतने बड़े संकट से निकले. मेरे लिए ये बहुत खुशी की बात है. मैं शब्दों में इसका वर्णन नहीं कर सकता. कुछ भी बुरा हो जाता तो मन को कैसे संभाल पाता ये कहना कठिन है. केदारनाथ और बद्रीनाथ बाबा की कृपा रही कि सभी सुरक्षित बाहर निकले.
पीएम मोदी ने कहा कि सुरंग के भीतर 16-17 दिन का समय कम नहीं होता. आप सभी ने बहुत बड़ी हिम्मत दिखाई. एक-दूसरे का हौसला बनाए रखा. पीएम ने संयम बनाए रखने की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे समय तो रेल के डिब्बे में भी साथ चलते हैं तू-तू मैं-मैं हो जाती है. आपने धैर्य रखा, बहुत अच्छा था. मैं लगातार जानकारी लेता रहता था. मुख्यमंत्री धामी जी से लगातार संपर्क में था.
पूरे ऑपरेशन को लेकर चिंता थी : PM
उन्होंने कहा कि पीएमओ के अफसर भी वहीं थे. लेकिन जानकारी से समाधान तो होता नहीं. पूरे ऑपरेशन को लेकर चिंता थी. मैं आपके माध्यम से सबको शुभकामनाएं देता हूं. आप सभी के परिवारों का पुण्य भी सामने आया.
पीएम मोदी ने बात करते हुए एक मजदूर ने कहा कि हम इतने दिन टनल में फंसे रहे लेकिन हमें घबराहट या बेचैनी जैसा महसूस नहीं हुआ. 41 लोग साथ थे, सभी एक-दूसरे के साथ भाई जैसे रहते थे. खाना भी मिलजुलकर खाते थे. खाने के बाद टनल में टहल कर भी आते थे. मॉर्निंग में भी हम टहलते और योग करते थे. उत्तराखंड सरकार और सीएम धामी का शुक्रिया अदा करेंगे. वे बराबर हमारा हालचाल लेते थे.
वीके सिंह ने अपनी सैनिक वाली ट्रेनिंग दिखाई : PM
मजदूरों ने कहा हम जैसे ही बाहर निकले तो सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने हमें गले लगाया. इस पर पीएम मोदी ने जवाब दिया कि वीके सिंह ने अपनी सैनिक वाली ट्रेनिंग दिखाई. वे लगातार वहां मौजूद थे.
सुरंग के 41 लोगों में से एक और मददगार गब्बर सिंह नेगी से पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपको तो विशेष रूप से बधाई दूंगा. आपने और आपके साथी ने जो लीडरशिप और जज्बा दिखाया, जिस तरह से सबको संभाला. ये तो सीखने वाली बात है. इस पर गब्बर सिंह नेगी ने कहा कि सर आपका आशीर्वाद था.
देश में तो हम बचा ही लिए जाते : मजदूर
उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी से लगातार संपर्क में थे. कंपनी भी हमारी फैमिली ही है. उन्होंने भी बहुत सहयोग किया. केंद्र और राज्य सरकार के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरफ ने दिनरात मेहनत की. हमें गर्व है कि आप जैसे प्रधानमंत्री हमारे हैं. आप तो मुश्किल घड़ी में विदेश से लोगों को बचा लाए. देश में तो हम बचा ही लिए जाते. अपने साथियों के लिए ये कहना चाहूंगा कि मुश्किल घड़ी में भी उन्होंने हमारी बात धैर्य से सुनी और मानी, हौसला नहीं छोड़ा.
इस पर पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी के परिवारवालों का इस मुश्किल घड़ी में दुखी होना स्वाभाविक है. कोई और होता तो बहुत गुस्सा भी करने लगता, लेकिन आपके परिवारवालों ने बहुत संयम बरता. पूरे ऑपरेशन के दौरान सहयोग बनाए रखा.
देश ही नहीं, विदेश तक लोग चिंतत थे : PM
पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं चाहता था कि बाहर निकलते ही सभी को एंबुलेस के जरिए अस्पताल में भर्ती किया जाए. मुझे खुशी हुई जब डॉक्टरों ने बताया कि मजदूरों को मेडिकली कोई समस्या नहीं है. सभी की कंडीशन बहुत बढ़िया है.
यूपी के अखिलेश ने पीएम मोदी को बताया कि मैं मिर्जापुर का हूं तो इस पर पीएम ने कहा कि मैं भी यूपी वाला हूं. अखिलेश ने बताया कि हमें तो सुरक्षित निकलने की खुशी थी ही साथ ही हमसे ज्यादा ऑपरेशन में बाहर लगे लोगों को थी. इस पर पीएम ने जवाब दिया कि हां सभी को खुशी है. देश ही नहीं, विदेश तक लोग चिंतत थे. आपके बारे में पूछते थे. सभी को खुशी है.
पीएम मोदी ने कहा कि जब सुरंग में छेद करके सामान भेजा जाने लगा तो हमें लगा कि हम संभाल पाएंगे. सभी टीमों ने अच्छा काम किया. इस पर अखिलेश ने कहा कि हम सबका हौसला सीएम धामी ने बढ़ाया. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने बहुत मदद की. हमारे परिवारवालों से हमारी बात करवाई, इससे भी हमें अपने आपको संभालने में मदद मिली.
देशवासियों की दुआ ने भी काम किया : PM
पीएम मोदी ने हल्के-फुल्के अंदाज में ये भी कहा कि एक साथ के भाई ने तो यहां तक कह दिया था कि जैसे ही मेरा भाई निकलेगा, मैं ले जाऊंगा, यहां काम नहीं करने दूंगा.
बिहार स्थित छपरा के सोनू कुमार ने पीएम मोदी से कहा कि बहुत-बहुत धन्यवाद सर. कंपनी और एनडीआरएफ समेत सभी टीमों ने हमारी सहयता की. हमारे घर वालों से बात करवाई जिससे हमारा मन हल्का रहता था. पीएम ने कहा कि आपने जो हिम्मत दिखाई वह आने वाले दिनों में नागरिकों को प्रेरणा देगी. आपके परिवार की तपस्या और देशवासियों की दुआ ने भी काम किया. आप सभी को शुभकामनाएं.







