ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

“मेहनत और प्रार्थना मिल जाएं तो कोई टास्क असंभव नहीं”

UB India News by UB India News
November 29, 2023
in खास खबर, ब्लॉग
0
“मेहनत और प्रार्थना मिल जाएं तो कोई टास्क असंभव नहीं”
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग से सुरक्षित बाहर निकाले गए 41 मजदूरों के रेस्क्यू ऑपरेशन (Uttarakhand Tunnel Rescue Operation) से पूरे देश में खुशी की लहर है. आम हो या खास, हर कोई रेस्क्यू टीम के हौसले और कड़ी मेहनत की सराहना कर रहा है. देश के नामी बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास, भारत में इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन, और सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक समेत तमाम लोगों ने रेक्स्यू ऑपरेशन में लगी टीम को बधाई.

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने एक्स पर ट्वीट कर कहा कि जहां इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प है, वहां सुरंग के आखिर में प्रकाश है. शक्तिकांत दास ने कहा कि बचाव कार्य में लगी एजेंसियों, रैट माइनर्स और सुरंग में फंसे 41 मजदूरों ने एक बार फिर इसे बता दिया है, इसके साथ ही उन्होंने बचाव दल को बधाई दी.

RELATED POSTS

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

17 दिन से कड़ी मेहनत करने वालों का धन्यवाद-आनंद महिंद्रा

मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने एक्स पर ट्वीट कर कहा कि बचाव दल ने बता दिया है कि किसी भी सुरंग से बाहर निकलना मुश्किल नहीं है. इन लोगों ने सभी भारतीय लोगों का उत्साह बढ़ाया है. उन्होंने मजदूरों को निकालने के लिए 17 दिनों से कड़ी मेहनत कर रहे लोगों को धन्यवाद दिया. उन्होने कहा कि मेहनत और प्रार्थना एक साथ मिल जाएं तो कोई भी टास्क असंभव नहीं.

कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती-इजरायली राजदूत

भारत में इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने एक्स पर ट्वीट कर कहा कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड टनल रेस्क्यू ऑपरेशन में अपना 100% योगदान देने वाले सभी नायकों को बधाई. 16 से ज्यादा दिनों तक सुरंग में फंसे 41 बहादुर लोगों ने बहुत हिम्मत दिखाई.

सैंड आर्टिस्ट का अनोखा सैल्यूट

ओडिशा के सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने भी बचाव कार्य में लगी रेस्क्यू टीम और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर धामी का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर अपनी आर्ट के जरिए उस बचाव टीम को सलाम किया, जिन्होंने उत्तराखंड सुरंग में फंसे 41 लोगों की जान बचाने के लिए दिन-रात काम किया.

NCP नेता ने बचाव दल को सराहा

एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने 41 मजदूरों को बाहर निकालने वाली राहत और बचाव कार्य में लगी टीम की सराहना की. साथ ही सभी मजदूरों को भी उनके आने वाली लाइफ के लिए शुभकामनाएं दीं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

by UB India News
July 18, 2026
0

मोदी सरकार ने 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र का एजेंडा बता दिया। कुल 7 विधेयकों...

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग जब मार्च 2026 के स्तर पर दोबारा पहुंच चुकी है, तो 17-18 जून...

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

by UB India News
July 18, 2026
0

भारत ने मंगल और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान भेजे हैं, सैकड़ों उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया है और अब...

PM मोदी और ट्रंप की जून में हो सकती है मुलाकात, G7 समिट के लिए फ्रांस में होंगे दोनों नेता

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा ……

by UB India News
July 18, 2026
0

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिका और भारत के समीकरण में बदलाव देखने को...

इसरो का PSLV-C62 रॉकेट रास्ते से भटका, प्रक्षेपण के बाद तकनीकी समस्या,जांच जारी………..

इसरो से पलायन के बीच नियमों की कठोरता बस तात्कालिक उपाय हैं!

by UB India News
July 18, 2026
0

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और अभियंताओं के बढ़ते पलायन के बीच अंतरिक्ष विभाग द्वारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति और...

Next Post
चीन कभी भी ताइवान पर हमला कर उस पर कब्ज़ा कर सकता है:अमेरिका

चीन कभी भी ताइवान पर हमला कर उस पर कब्ज़ा कर सकता है:अमेरिका

नीतीश कुमार ने 11 गुना अधिक शराबी बना दिया’: सम्राट चौधरी

नीतीश कुमार ने 11 गुना अधिक शराबी बना दिया': सम्राट चौधरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend