ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इजरायल हमास युद्ध के 40वें दिन आइडीएफ ने दी चेतावनी, सरेंडर नहीं किया तो मारे जाएंगे सभी आतंकी

UB India News by UB India News
November 16, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
इजरायल हमास युद्ध के 40वें दिन आइडीएफ ने दी चेतावनी, सरेंडर नहीं किया तो मारे जाएंगे सभी आतंकी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तरी गाजा में इजरायली सेना हमास आतंकियों का सफाया करने के करीब है। पूरा का पूरा गाजा शहर इजरायली सेना से घिर चुका है। मगर कई ठिकानों पर हमास आतंकी अब भी भूमिगत सुरंगों में अस्पतालों और नागरिक अड्डों को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें से गाजा का अल-शिफा अस्पताल एक है। अल-शिफा अस्पताल को पिछले 3 दिनों से इजरायली सेना के टैंकों ने घेर रखा है। अस्पताल परिसर और आसपास इजरायली सेना भीषण बमबारी और जमीनी सैन्य अभियान चला रही है। इसमें दर्जनों आतंकी मारे गए हैं। अल-शिफा अस्पताल को धीरे-धीरे खाली कराया जा रहा है। अस्पताल के बेसमेंट में आतंकियों के छुपे होने की खबर है। ऐसे में इजरायली सेना ने हमास आतंकियों को सरेंडर कर देने के लिए कहा है। मगर हमास आतंकी अस्पताल के नीचे से ही इजरायली सेना पर जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं। मरीजों की मौजदूगी अस्पताल में सैन्य अभियान चलाने में बाधा बन रही है।

इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आइडीएफ ) खुफिया सूचना और परिचालन आवश्यकता के आधार पर शिफा अस्पताल में एक निर्दिष्ट क्षेत्र में हमास के खिलाफ एक सटीक और लक्षित अभियान चला रहा है। आइडीएफ हमास को हराने और बंधकों को छुड़ाने के लिए गाजा में जमीनी अभियान चला रहा है। इजरायली सेना ने फिर साफ किया है कि वह गाजा में हमास आतंकियों के खिलाफ युद्ध में है, नागरिकों के साथ नहीं। आइडीएफ बलों में चिकित्सा दल और अरबी भाषी शामिल हैं, जिन्होंने इस जटिल और संवेदनशील वातावरण के लिए तैयारी करने के लिए निर्दिष्ट प्रशिक्षण प्राप्त किया है। ताकि हमास द्वारा मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे नागरिकों को कोई नुकसान न हो। साथ ही हमास आतंकियों का सफाया भी हो जाए।

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

सरेंडर नहीं किया तो मारे जाएंगे सभी आतंकी

आइडीएफ ने सार्वजनिक रूप से करीब एक हफ्ते से बार-बार चेतावनी दी है कि हमास आतंकियों द्वारा शिफा अस्पताल का निरंतर सैन्य उपयोग किया जा रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत इसकी संरक्षित स्थिति को खतरे में डालता है और अस्पताल के इस गैरकानूनी दुरुपयोग को रोकने के लिए पर्याप्त समय दिया जा चुका है। मंगलवार को आइडीएफ ने गाजा में संबंधित अधिकारियों को एक बार फिर बताया कि अस्पताल के भीतर आतंकियों की सभी सैन्य गतिविधियां 12 घंटे के भीतर बंद होनी चाहिए। मगर दुर्भाग्य से, उन्होंने ऐसा नहीं किया। अभी भी हमास आतंकियों की गतिविधियां जारी हैं। आइडीएफ ने अस्पताल को व्यापक पैमाने पर खाली कराने में भी मदद की है और चिकित्सा अधिकारियों के साथ नियमित संवाद बनाए रखा है। इसके साथ ही इजरायली सेना ने अस्पताल में मौजूद सभी हमास आतंकवादियों से पुनः आत्मसमर्पण करने का आह्वान किया है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

ईरान ने अमेरिका पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया, अमेरिका ने दी धमकी…………….

ईरान ने अमेरिका पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया, अमेरिका ने दी धमकी…………….

by UB India News
July 11, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम टूट चुका है और लगातार पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ रहा है। होर्मुज में...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

Next Post
एक देश, एक चुनाव: दुविधा में विपक्ष

सियासी पिच पर क्यो ‘हिट-विकेट’ हो रहा I.N.D.I.A गठबंधन ?

बिहार की सियासत में ‘बाप’ पॉलिटिक्स, तेजस्वी से सम्राट चौधरी तक… विरोधियों को पिता की याद क्यों दिलाते हैं नीतीश?

2020 में चिराग से मिले घाव की टीस से क्या अब तक नही उबरे नीतीश कुमार !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend