ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या ये सब आपके संरक्षण में हो रहा है?

UB India News by UB India News
November 14, 2023
in जमुई, पटना, लोजपा
0
क्या ये सब आपके संरक्षण में हो रहा है?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्य में बालू तस्करों का तांडव सिर चढ़ कर बोल रहा है। ऐसे में सवाल नेतृत्व पर भी उठते हैं की क्या ये सब आपके संरक्षण में हो रहा है? ऐसा नहीं तो अब तक कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाए गए? ऐसे में अब इन तमाम बातों को लेकर लोजपा (रामविलास ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सीएम नीतीश पर जोरदार हमला बोला है।

दरअसल, जमुई में बेखौफ और बेकाबू बालू माफिया ने ट्रैक्टर से रोड कर एक दरोगा को मार डाला इस मसले पर राजनीति शुरू हो गई है स्थानीय सांसद और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला किया है उन्होंने कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। जमुई सांसद ने कहा कि – यह काम शायद उनके संरक्षण में हो रहा है।

RELATED POSTS

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है- मुख्यमंत्री जी , राज्य में बालू तस्करों का तांडव सिर चढ़ कर बोल रहा है।ऐसे में सवाल आपके नेतृत्व पर भी उठते हैं की क्या ये सब आपके संरक्षण में हो रहा है? और नहीं तो अब तक कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाए गए। अवैध बालू खनन से कहीं नदी में डूबने से मौत हो रही है तो कहीं अनियंत्रित वाहन सुरक्षाबलों को कुचल रहे हैं। जरूरी है कोई ठोस कदम उठाकर बिहारियों की जान बचाई जाए।

इसके आगे चिराग ने कहा कि – चिराग पासवान ने यह भी कहा है कि मेरे संसदीय क्षेत्र जमुई के गढ़ी में बालू लदे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर से दरोगा श्री प्रभात रंजन जी की मौत हो गई एवं होमगार्ड के एक जवान गंभीर रूप से घायल है। मैं मृत दारोगा के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायल जवान के शीघ्र स्वास्थलाभ की कामना करता हूं।

आपको बताते चलें कि, जमुई गढ़ी थाना क्षेत्र के चनवर पुल के पास दारोगा प्रभात रंजन को बालू माफिया गे गुर्गों ने कुचल कर मार डाला। अवैध बालू के ट्रैक्टर गुजरने की सूचना पुलिस को दी गई थी। दरोगा प्रभात रंजन के नेतृत्व में पुल के पास चैकिंग की टीम लगाई गई। बालू लदी एक ट्रैक्टर को आता देख जांच टीम ने रोकने की कोशिश की। ड्राइवर ने गाड़ी तो नहीं रोकी उल्टे दरोगा और सिपाही को कुचल दिया। घटना के दौरान प्रभात रंजन की मौत हो गई। पुलिस वाले घायलों को संभालने में लग गए तब तक ट्रैक्टर लेकर चालक फरार हो गया। यह घटना जमुई और नवादा के सीमावर्ती इलाके में हुई है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

by UB India News
July 11, 2026
0

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का 'पेपर बम' फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी...

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी बनाए गए नीरज कुमार सिन्‍हा  नामांकन से पहले एक्‍शन...

Next Post
विश्वकप क्रिकेट 2023 का पहला सेमीफाइनल आज मुंबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा

विश्वकप क्रिकेट 2023 का पहला सेमीफाइनल आज मुंबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू गांव जाएंगे नरेंद्र मोदी, झारखंड से जारी करेंगे पीएम-किसान की 15वीं किस्त

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू गांव जाएंगे नरेंद्र मोदी, झारखंड से जारी करेंगे पीएम-किसान की 15वीं किस्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend