ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जीतन राम मांझी को सोच समझकर बयान देना चाहिए

UB India News by UB India News
November 11, 2023
in पटना, राजद
0
जीतन राम मांझी को सोच समझकर बयान देना चाहिए
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) इन दिनों अपने विवादास्पद बयानों को लेकर चर्चा में हैं. इन बयानों को लेकर प्रदेश की सियासत भी गर्म है. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को परोसे जाने वाले भोजन में उनकी ‘कुर्सी के लालची लोगों’ द्वारा ‘जहरीला पदार्थ’ मिलाया जा रहा है. इस पर जेडीयू के मंत्री मदन सहनी (Madan Sahani) ने कहा कि सीएम नीतीश को खाने में जहर दिया जा रहा है. यह बोलकर जीतन राम मांझी दंडनीय अपराध कर रहे हैं. उनके पास कोई सबूत है तो पेश करें. सुर्खियों में रहने के लिए कुछ भी बोल देते हैं. सोच समझकर बयान उनको देना चाहिए था.

जीतन राम मांझी की चिंता मीडिया को बहुत है- मंत्री कुमार सर्वजीत 

RELATED POSTS

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

मदन सहनी ने कहा कि बीजेपी के बहकावे में जीतन राम मांझी आ गए हैं.  सीएम नीतीश कुमार बिलकुल ठीक हैं. 18 साल से बिहार की सेवा कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे. मांझी को मुख्यमंत्री नीतीश बनाये थे. मांझी को जीतन राम मांझी सीएम नीतीश ने बनाया. वहीं, आरजेडी के मंत्री कुमार सर्वजीत ने कहा कि जीतन राम मांझी की चिंता मीडिया को बहुत है. उनकी हर खबर दिखाई जा रही है. बिहार में जातीय गणना हुई, आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट आया. आरक्षण का दायरा बढ़ाया गया, ये सब तो मीडिया में नहीं दिखाया जा रहा है. मांझी के बयान को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है.

जीतन राम मांझी ने कही ये बातें

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने विधानसभा परिसर के बाहर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि कुछ दिन पहले नीतीश कुमार ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था, जिसके कारण उन्हें विधानमंडल के दोनों सदनों में माफी मांगनी पड़ी थी. कल उन्होंने फिर खुद पर नियंत्रण खो दिया और मुझसे अपमानजनक तरीके से बात की, यह भूल गए कि मैं उम्र और राजनीतिक अनुभव में उनसे वरिष्ठ हूं. यह उनका मानसिक स्वास्थ्य खराब होने का संकेत हैं. मैं नीतीश कुमार को परोसे जाने वाले भोजन की उच्च-स्तरीय जांच कराने की भी मांग करता हूं. मुझे संदेह है कि उनके भोजन में ऐसे पदार्थ मिलाए जा रहे हैं, जो उन्हें पागल बना देंगे. उनके आस-पास कुछ ऐसे लोग हैं जो उनकी कुर्सी का लालच कर रहे हैं. वहीं, इससे एक दिन पहले ही मांझी के पूर्व राजनीतिक गुरु नीतीश कुमार ने उन्हें फटकार लगाई थी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

एम-1 मॉडल की ईवीएम अब इतिहास बनी……

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर विस उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि,...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बयानबाजी शुरू हो चुकी है। इस बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत...

Next Post
‘हम’ कार्यकर्ताओं ने सीएम की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया हवन, कार्यकर्ता बोले- ‘दलितों का हुआ अपमान’

'हम' कार्यकर्ताओं ने सीएम की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया हवन, कार्यकर्ता बोले- 'दलितों का हुआ अपमान'

अमित कात्याल कौन हैं, जिन पर एक्शन के बाद बढ़ सकती है लालू यादव-तेजस्वी की मुश्किलें

अमित कात्याल कौन हैं, जिन पर एक्शन के बाद बढ़ सकती है लालू यादव-तेजस्वी की मुश्किलें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend